Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Bihar : बिहार कन्या विवाह योजना से संबंधित जानकारी

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Bihar : बिहार राज्य सरकार द्वारा राज्य के गरीब परिवारों को विवाह के समय वित्तीय सहयोग प्रदान करने, विवाह निबंधन को प्रोत्साहित करने तथा घरेलू हिंसा एवं बाल विवाह को रोकने के उद्देश्य से Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Bihar को संचालित किया गया है। बिहार सरकार द्वारा बेटियों के विवाह में वित्तीय मदद के रूप में ₹51,000 प्रदान किए जाते हैं जिससे कि उनके विवाह को सुनिश्चित रूप से संपन्न कराया जा सके। जैसा कि आपको यह ज्ञात ही होगा कि कई अन्य राज्य भी Kanya Vivah Yojana का संचालन कर रहे हैं जैसे कि Kanya Vivah Yojana UP, Kanya Vivah Yojana MP आदि।

संपूर्ण भारत की यदि आप बात करें तो आज के समय में भी भारत में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की संख्या बहुत अधिक है। और इसी में जब इन्हें अपने परिवार की कन्याओं के विवाह करने का समय आता है तो इनपर आर्थिक कमजोरी का असर दिखाई देने लगता है इसीलिए राज्य सरकार द्वारा बेटियों के उत्थान हेतु ₹51,000 की आर्थिक मदद सुनिश्चित की गई है। बिहार सरकार द्वारा समय-समय पर राज्य के नागरिकों हेतु विभिन्न योजनाओं जैसे कि श्रमिकों के कल्याण हेतु Bocw Bihar, भूमि संबंधी जानकारी हेतु Bhulekh Bihar 2023, भूमि के लगन हेतु Bhu Lagan Bihar, राज्य के नागरिकों के सामाजिक कल्याण हेतु E Kalyan Bihar, प्रमाण पत्र संबंधी सहायता हेतु RTPS Bihar जैसे कई अन्य योजनाकृत पोर्टल की शुरुआत की गई है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कन्या विवाह योजना फॉर्म Bihar pdf, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार लिस्ट, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार स्टेटस से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Bihar

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण

लेख का नामKanya Vivah Yojana Bihar
योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
के द्वाराबिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीबिहार में निवास करने वाली अविवाहित कन्याएं
उद्देश्यगरीब परिवार की कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान कर बोझ को कम करना
श्रेणीसरकारी योजना

Mukhyamnatri Kanya Vivah Yojana Bihar

Kanya Vivah Yojana Bihar, राज्य सरकार द्वारा लॉन्च एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से राज्य में निवास करने वाले गरीब एवं निर्धन परिवारों को कन्या विवाह हेतु आर्थिक अनुदान के रूप में ₹51,000 प्रदान किए जाएंगे। राज्य सरकार की इस पहल से प्रत्येक वर्ग के बहुत से परिवारों के उपर से आर्थिक बोझ को कम किया जा सकेगा। Kanya Vivah Yojana Bihar के जरिए राज्य सरकार बेटियों की शादी हेतु अनुदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Kanya Vivah Yojana Bihar के उद्देश्य

जैसा कि आपको ज्ञात होगा कि जब भी सरकार द्वारा किसी योजना को आम जनता हेतु लाया जाता है तो उसके पीछे कोई न कोई उद्देश्य अवश्य होता है एवं उस योजना को लागू करने तथा जन साधारण तक पहुंचाने में बहुत बड़ी आर्थिक सहायता भी होती है। ठीक उसी तरह कन्या विवाह योजना बिहार का उद्देश्य गरीब परिवारों में पल रही कन्याओं को विवाह हेतु ₹51,000 की आर्थिक मदद उपलब्ध कराना है जिसके जरिए उनकी शादी को उचित रूप से संपन्न कराया जा सके और उन्हें या एहसास न हो कि एक गरीब परिवार में होने की वजह से उनकी शादी में कमी रह गई है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार हेतु पात्रता

यदि आप भी बिहार राज्य के किसी गरीब परिवार से आते हैं और कन्या विवाह हेतु सरकार की तरफ से मदद की कयास लगा रहे हैं तो आप सही जगह पर हैं यहां आपको Kanya Vivah Yojana Bihar के आवेदन से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण प्रदान किए जाएंगे। नीचे इस लेख में आपको इस योजना से संबंधित पात्रता के बारे में बताया गया है।

  • इस योजना के आवेदन हेतु आवेदक का स्थाई निवास बिहार होना आवश्यक है।
  • लड़की की उम्र विवाह के समय 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • विवाह के समय वर की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • लाभार्थी परिवार की सालाना आय ₹60,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ उठाने हेतु पुनर्विवाह का मामला नहीं होना चाहिए।
  • विवाह का विधिवत निबंधन कराया गया हो।

Kanya Vivah Yojana Bihar आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

नीचे आपको कन्या विवाह योजना बिहार आवेदन हेतु मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी प्रदान की गई है, ध्यान से पढ़ें।

  • आवेदक एवं कन्या का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • दहेज़ न देने का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
  • मोबाइल नंबर इत्यादि।

कन्या विवाह योजना बिहार हेतु ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

यहां आपको इस बात से अवगत कराना चाहता हूं कि अब बिहार सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का Kanya Vivah Yojana हेतु ऑनलाइन आवेदन नहीं लिया जा रहा है, इसके लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा जिस बारे में नीचे आपको संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।

  • Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Biharहेतु आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको इस लिंक https://drive.google.com/file/d/1xsb_yzeHoYoBxC1_KR2jLkskdwJLpP7i/view?usp=drivesdk पर क्लिक करना होगा।
  • इस लिंक के माध्यम से आपको एक फॉर्म प्राप्त होगा जिसका आपको प्रिंट निकल लेना है।
  • इसके बाद इस फॉर्म में पूछी गई समस्त जानकारी को दर्ज करना होगा एवं जरूरी दस्तावेजों को इसमें जोड़ देना है।
  • नीचे दर्शाए गए चित्र में एप्लिकेशन फॉर्म की एक झलक दिखाई गई है।
Kanya Vivah Yojana Bihar application form
  • अन्त में, आपको सभी दस्तावेजो व आवेदन फॉर्मो को अपने संबंधित प्रखंड / ब्लॉक कार्यालय मे जमा करना होगा जिसके बाद आपको एक रसीद प्रदान कर दी जाएगी।
  • इसके बाद संबंधित अधिकारी द्वारा उस फॉर्म का सावधान कर दिया जाएगा।

इस प्रकार से आप कुछ ही चरणों में Kanya Vivah Yojana Bihar हेतु ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Bihar संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

क्या बिहार में कन्या विवाह योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है?

नहीं। अभी के लिए बिहार राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का विवाह हेतु ऑनलाइन आवदान स्वीकार्य नहीं है, इसके लिए आपको एप्लीकेशन फॉर्म को भर के दस्तावेजों को जोड़ कर संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।

Kanya Vivah Yojana Bihar के माध्यम से कन्या विवाह हेतु कितने पैसे मिलते हैं?

कन्या विवाह योजना हेतु बिहार राज्य सरकार द्वारा कन्या को ₹51,000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

कन्या विवाह योजना बिहार हेतु ऑफलाइन फॉर्म कहा से डाउनलोड करें?

इसके लिए उपर इसी लेख में आपको एक लाइन दिखाई देगा जिसपर क्लिक कर आप ऑफलाइन फॉर्म को डाउनलोड कर पाएंगे।

क्या kanya vivah yojana bihar का लाभ उठाने हेतु कन्या की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए?

हां। इस योजना का लाभ उठाने हेतु कन्या की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।