Kanya Vivah Yojana MP : एमपी कन्या विवाह योजना हेतु आवेदन, पात्रता आदि की जानकारी

Kanya Vivah Yojana MP : इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गरीबी में जीवन व्यतीत कर रहे परिवारों हेतु किया गया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत राज्य सरकार राज्य में रहने वाले गरीब परिवार की कन्याओं की शादी हेतु आर्थिक सहायता मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुहैया कराया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत कन्या की शादी हेतु ₹51,000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत होने वाले सामूहिक विवाह पर भी राज्य सरकार ₹51,000 की मदद प्रदान करेगी।

जैसा कि आपको यह अवश्य ही ज्ञात होगा कि मध्य प्रदेश सरकार समय समय पर राज्य में निवास करने वाले नागरिकों की सुरक्षा एवं विभिन्न सुविधाओं को जान साधारण तक पहुंचाने हेतु अग्रसर है। जैसे कि यदि आप भूमि संबंधी जानकारी की बात करें तो सरकार द्वारा MP Bhulekh, यदि किसी प्रमाण पत्र संबंधी सहायता चाहिए तो उसके लिए MP E DISTRICT, रोजगार के रूप में Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana इत्यादि योजनाओं का संचालन कर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है।

आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको MP Vivah Portal के जरिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना Form MP, समग्र विवाह पोर्टल, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की लिस्ट, विवाह सहायता योजना मध्य प्रदेश आदि से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

Kanya Vivah Yojana MP

MP Vivah Portal से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण

लेख का नामKanya Vivah Yojana MP
पोर्टल का नामMP Vivah Portal
के द्वारामध्य प्रदेश सरकार द्वारा
विभागसामाजिक न्याय एवं दिव्यांग्जन सशक्तिकरण विभाग
लाभार्थीमध्य प्रदेश की कन्याएं
उद्देश्यशादी में अनुदान के तौर पर कन्याओं हेतु ₹51,000 की आर्थिक मदद
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट https://mpvivahportal.nic.in/
हेल्पलाइन नंबर 0755-2556916

mukhyamantri vivah shagun yojana Haryana

Kanya Vivah Yojana MP

यह मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लॉन्च 2016 में एक ऐसी योजना है जिसके द्वारा राज्य के गरीब परिवारों की बेटियों की शादी हेतु ₹51,000 का आर्थिक अनुदान किया जा रहा है। आज से कुछ समय पहले तक यह अनुदान ₹49,000 हुआ करता था लेकिन शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा इस अनुदान को ₹2,000 बढ़ा करके ₹51,000 कर दिया गया है। MP Vivah Yojana के माध्यम से गरीब परिवारों की आर्थिक सहायता हो जा रही है जिससे की उनके उपर से शादी के खर्च का बोझ कुछ हद तक कम किया जा सके।

एमपी कन्या विवाह योजना के उद्देश्य

जैसा कि आपको यह ज्ञात होगा कि भारत में आज भी सबसे ज्यादा किसी वर्ग के लोग हैं तो वो गरीब ही है और उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वो अपनी बेटियों का विवाह अच्छी तरह से कर सके। इसी को मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार ने Kanya Vivah Yojana MP की शुरुआत की। इस योजना का उद्देश्य गरीबों की शादी के आर्थिक सहायता कर उनके उपर से आर्थिक बोझ को कम करना है एवं साथ ही राज्य की कन्याओं की मानसिकता भी बदलने का उद्देश्य है जिससे कि उन्हें अब यह न एहसास हो कि वो परिवार के उपर एक बोझ की तरह हैं।

कन्या विवाह योजना एमपी से होने वाले लाभ

यदि आप भी Kanya Vivah Yojana MP के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन से पहले आपको इसके लाभों से अवगत होना आवश्यक है, नीचे इस बारे में जानकारी प्रदान की गई है।

  • इस योजना के तहत लाभार्थी परिवारों को ₹51,000 को आर्थिक मदद मुहैय्या कराई जाएगी।
  • mp vivah yojana के माध्यम से भेजे गए पैसे सीधे लाभार्थी के खातों में भेज जाएंगे।
  • खातों में सीधे ट्रांसफर करने से भ्रष्टाचार में भी कमी आयेगी।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ उन्ही परिवारों को मिलेगा जो अपना जीवन यापन गरीबी रेखा के नीचे कर रहे हैं।
  • Kanya Vivah Yojana MP के माध्यम से आर्थिक मदद हो जाने पर परिवार के उपर से कर्ज का बोझ भी कम हो जाएगा।

MP Kanya Vivah Yojana हेतु पात्रता

नीचे आपको Kanya Vivah Yojana MP हेतु पात्रता के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है जिसके द्वारा आप यह देख सकते हैं कि आवेदन हेतु क्या क्या पात्रता की आवश्यकता होती है।

  • आवेदक का स्थाई निवास मध्य प्रदेश का होना चाहिए।
  • वधू द्वारा विवाह के लिए निर्धारित आयु को पूर्ण कर लिया गया हो। वधू हेतु विवाह की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है।
  • विवाह हेतु वर की न्यूनतम आयु कम से कम 21 वर्ष की होनी चाहिए।
  • ऐसी महिला जिनके पति तो हैं लेकिन उनसे कानूनी रूप से तलाक हो गया है।
  • Kanya Vivah Yojana MP का लाभ उठाने हेतु आवेदक को समग्र पोर्टल पर रजिस्टर होना आवश्यक है।

मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज

यदि आप Kanya Vivah Yojana MP हेतु आवेदन करना चाह रहे हैं तो इसके लिए आपको महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जिसके बारे में नीचे जानकारी प्रदान की गई है।

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • Voter ID Card
  • निवास प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालो हेतु बीपीएल कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि।

Kanya Vivah Yojana MP हेतु आवेदन कैसे करें?

कन्या विवाह योजना एमपी हेतु यदि आप आवेदन करना चाह रहे हैं और आपको इस विषय में कोई जानकारी नहीं है तो नीचे इस संबंध में आपको संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।

  • कन्या विवाह योजना हेतु आवेदन करने के लिए आवेदक को सर्वप्रथम MP Vivah Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज खुलने पर आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
  • प्राप्त हुए एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को दर्ज कर Kanya Vivah Yojana MP हेतु आवेदन कर सकते हैं।

Kanya Vivah Yojana MP हेतु ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

नीचे आपको इस संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है जिसे देख कर आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • इस योजना से संबंधित ऑफलाइन आवेदन करने हेतु पुनः आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वह से एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकलवाना होगा।
  • इसके बाद आपको इसमें भाग 1 में वधू की जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे कि वधू की समग्र आईडी, आधार नंबर, माता पिता का नाम आदि।
Kanya Vivah Yojana MP application form
  • तत्पश्चात दूसरे पेज में आपको वधू के द्वारा प्रमाणित फॉर्म में जानकारी को दर्ज करना होगा।
MP vivah yojana portal application form
  • इसके पश्चात भाग 3 में वर से संबंधित जानकारी जैसे कि आधार कार्ड नंबर, समग्र आईडी, माता पिता का नाम, पता इत्यादि।
  • भाग 3 पूछी गई जानकारी को दर्ज करने के बाद भाग 2 की तरह ही आपको प्रमाणित पत्र के तौर पर जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • जानकारी को दर्ज करने के बाद संबंधित दस्तावेजों को एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जोड़ कर अपने ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम पंचायत / जनपद पंचायत या शहरी क्षेत्र के नगर निगम / नगर पालिका नगर परिषद के कार्यालय में जमा कर देना है।
  • इस प्रकार आप Kanya Vivah Yojana MP हेतु ऑफलाइन माध्यम से आवेदन संपन्न हो जाएगा।

MP Kanya vivah Yojana से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

एमपी 2023 में कन्या विवाह योजना हेतु आवेदन कैसे करें?

इसके लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर पूछी गई जानकारी को दर्ज कर नगर पालिका परिषद कार्यालय में जमा करना होगा।

Kanya Vivah Yojana MP आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज क्या है?

कन्या विवाह योजना हेतु आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र जैसी अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

कन्या विवाह योजना एमपी हेतु पात्रता क्या है?

इसके लिए कन्या की उम्र विवाह के समय 18 वर्ष होनी चाहिए, कन्या को एमपी का स्थाई नागरिक होना आवश्यक है इत्यादि।

Kanya Vivah Yojana MP Helpline number क्या है?

यदि आपको कन्या विवाह योजना हेतु किसी प्रकार की समस्या है तो इस नंबर पर 0755-2556916 कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

MP Kanya Vivah Yojana हेतु सरकार द्वारा कितने रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है?

kanya vivah yojana mp हेतु राज्य सड़कर द्वारा आर्थिक अनुदान के रूप में ₹51,000 की मदद मुहैय्या कराई जा रही है।