Saksham Yojana : जैसे कि आप इस बात से अवश्य ही अवगत होंगे कि देश में बेरोजगारी दर दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है और इस वजह से देश के नागरिकों को आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। इसी बात को संज्ञान में लेते हुए हरियाणा सरकार ने Saksham Yojana Haryana को सन् 2016 में लॉन्च किया था। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य के शिक्षित युवाओं एवं युवतियों को सरकारी विभागों में तथा कंपनियों में सुनहरे रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं एवं Saksham Yojana Haryana की मदद से बेरोजगारी भत्ता का प्रावधान भी किया गया है।
सक्षम योजना के माध्यम से पोस्ट ग्रेजुएट युवा को ₹9,000 की मासिक भत्ता प्रदान किया जाएगा एवं साथ ही स्नातक की डिग्री प्राप्त युवाओं को ₹7,500 का मासिक बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा। हरियाणा सक्षम योजना के अंतर्गत नौकरी मिलने पर लाभार्थी को 1 महीने में 100 घंटे काम और 1 दिन में 4 घंटे काम करना अनिवार्य होगा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Saksham Yojana Login, Saksham Yojana check status, Saksham Registration आदि की जानकारी Saksham Portal के माध्यम से प्रदान करेंगे, साथ ही आप Haryana Nrega Job Card List और e disha edistrict Haryana की भी जानकारी देख सकते हैं।
Saksham Yojana Haryana से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण
योजना का नाम | Saksham Yojana |
के द्वारा | हरियाणा सरकार के द्वारा |
उद्देश्य | राज्य के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता एवं नौकरी प्रदान करना |
श्रेणी | सरकारी योजना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
योजना की शुरुआत | 1 नवंबर, 2016 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.hreyahs.gov.in/parvesh |
Saksham Yojana क्या है?
यह एक प्रकार की ऐसी योजना है जिसके माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा बेरोजगार ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को रोजगार के साथ ही बेरोजगारी भत्ता को 3 साल के लिए दिया जाना तय किया गया है। इस योजना का लाभ केवल हरियाणा राज्य के नागरिक हो उठा सकते हैं। Saksham Yojana से राज्य के युवाओं को रोजगार मिलने पर देश की प्रगति और तेज़ी से संभव है एवं इस रोजगार की मदद से उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार लाया जा सकता है।
सक्षम योजना से मिलने वाले लाभ एवं इसकी विशेषताएं
यदि आप हरियाणा के निवासी हैं और आपने ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है और अभी तक आपको रोजगार नहीं मिल पाया है तो आप सक्षम योजना के अंतर्गत रोजगार को पा सकते हैं। नीचे इस लेख में आपको Saksham Yojana से होने वाले लाभों एवं विशेषताओं के बारे में बताया गया है।
- इस योजना के माध्यम से राज्य की बेरोजगारी दर में भरी कमी आयेगी।
- सक्षम योजना हरियाणा की मदद से बहुत से युवाओं के परिवारों की स्थिति को बदला जा सकता है।
- इस योजना का लाभ 3 साल तक लिया जा सकता है।
- आवेदक को इस योजना से ₹9,000 प्रति माह तक मिल सकते हैं जिससे वह आगे अपनी आर्थिक स्थिति में परिवर्तन ला सके।
Haryana Saksham Yojana हेतु पात्रता
नीचे आपको Saksham Yojana हेतु पात्रता के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है, ध्यान से पढ़ें।
- इस योजना के आवेदन करने हेतु आवेदक का हरियाणा का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
- आवेदक का सक्षम योजना का लाभ लेने हेतु ग्रेजुएट अथवा पोस्ट ग्रेजुएट होना आवश्यक है।
- आवेदक की उम्र 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच की होनी चाहिए।
- SAKSHAM YOJANA का लाभ लेने हेतु आवेदक के परिवार की सालाना आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक इस योजना का लाभ केवल 3 वर्ष तक ही ले सकते हैं।
- योजना का लाभ लेने हेतु आवेदक का रोजगार कार्यालय में रजिस्टर होना आवश्यक है।
Saksham Yojana आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज
नीचे Saksham Yojana Haryana के आवेदन में मान्य दस्तावेजों की एक सूची प्रदान की गई है, ध्यान से देखें।
- आवेदक का आधार कार्ड
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- बैंक पासबुक
- फोटो
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर आदि।
Saksham Yojana Registration कैसे करें?
यदि आप हरियाणा राज्य के निवासी हैं और बेरोजगार हैं और इस पोर्टल पर रजिस्टर करना चाहते हैं तो नीचे इस संबंध में आपको संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।
- Saksham Yojana registration करने के लिए आवेदक को सर्वप्रथम रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज पर “Login/Sign in का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
- विकल्प के चयन करने पर आपके सामने नए पेज में Sign in/Register का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक कर दें।
- जैसे ही आप विकल्प का चयन करते हैं आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी योग्यता को चुनना होगा एवं “Go to Registration” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप दिए गए विकल्प का चुनाव करेंगे एक नए पेज में आपको अपना अधिवास प्रकार(Domicile type), जन्म तिथि, आधार क्रमांक एवं रोजगार मंत्रालय से प्राप्त रोजगार आईडी, मोबाइल नंबर आदि को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपके द्वारा दर्ज मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसको दर्ज कर आप Saksham Yojana Registration आसानी से कर सकते हैं।
Saksham Yojana Login कैसे करें?
यदि आपने रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट से खुद को रजिस्टर कर लिया है और अब Saksham Yojana Login करना चाहते हैं तो इस संबंध में जानकारी आपको नीचे प्रदान की गई है।
- इसके लिए आवेदक को पुनः रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज के खुलने पर आपको Login/Sign in का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करते हैं तो नए पेज में आपको लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा।
- इसमें आपको अपना रोजगार रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड को दर्ज कर अपने क्वालिफिकेशन को दर्ज करना होगा।
- पूछी गई जानकारी को दर्ज करने के बाद Captcha को दर्ज कर नीचे बने “Login” बटन पर क्लिक कर दें।
इस प्रकार से आप बहुत ही आसान तरीके से Saksham Yojana Login कर सकते हैं।
Saksham Yojana Applicant Details कैसे देखें?
यदि आपका नाम सक्षम योजना सूची में नहीं आया है और आप यह देखना चाहते हैं कि कहीं मेरा नाम Unemployed list में तो नहीं है, तो इस संबंध में नीचे आपको संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है, ध्यान से पढ़ें।
- इसके लिए आवेदक को सर्वप्रथम रोजगार मंत्रालय, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और होम पेज पर ” Applicant Detail” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नए पेज में आपको अपना जिला, ग्रेजुएशन, डिग्री और लिंग को दर्ज कर “Search” बटन पर क्लिक करना होगा।
- सारी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपके सामने उस जिले से संबंधित एप्लीकेंट की जानकारी प्रर्दशित होने लगेगी।
इस प्रकार से आप आसानी से Saksham Yojana Applicant Detail देख सकते हैं।
Saksham Yojana हेल्पलाइन नंबर क्या है?
यदि आपको रोजगार मंत्रालय से किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है तो आप इसके लिए रोजगार मंत्रालय, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Contact us” के विकल्प का चयन कर वहां से संबंधित विभाग के टोल फ्री नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
- इस विकल्प पर क्लिक करें जिसके बाद आपके सामने विभाग से संबंधित टोल फ्री नंबर प्रदर्शित होने लगेंगे।
टोल फ्री नंबर में से कुछ नंबर उपर उदाहरण के तौर पर दिखाए गए हैं।
Haryana Saksham Yojana से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs
यह हरियाणा सरकार द्वारा चलाया गया एक अभियान है जिसके माध्यम से शिक्षित युवाओं को प्रतिमाह वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है और उनकी क्षमता बढ़ाने हेतु कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान करती है।
पंजीकरण करने हेतु आवेदक को रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वह साइन इन के विकल्प पर क्लिक कर पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा, जिसके बाद आप Saksham Yojana Haryana Registration कर सकते हैं।
आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
इसके लिए आवेदक का हरियाणा का होना आवश्यक है, सालाना आय 3 लाख से कम हो जैसी कई अन्य पात्रता हैं।
हां। सक्षम योजना पर रजिस्टर करने हेतु आपके पास एंप्लॉयमेंट आईडी का होना आवश्यक है।
https://www.hreyahs.gov.in/parvesh यह आधिकारिक वेबसाइट सक्षम योजना की है।