Sukanya Samriddhi Yojana 2023: कोई भी देश महान तब तक नही होता जब तक की देश में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं होती। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की छोटी बच्चियों के लिए प्रधानमन्त्री सुकन्या समृद्धि योजना प्रारंभ की है। यह योजना छोटी बेटियो के लिए है जिसके रहते भविष्य में वे अपनी पढ़ाई या अन्य कोई कार्य कर सकती है।
भारत सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान प्रारंभ किया है इसी अभियान के तहत सरकार ने बेटियो की भविष्य को सुरक्षित करने के लक्ष्य से सुकन्या समृद्धि योजना प्रारंभ किया है जिसके तहत 10 वर्ष या उससे कम उम्र की बेटियो का उनके अभिभावक के साथ खाता खुलवाया जाता है जिसमे 250 रुपए से लेकर 15,000 रुपए सलाना जमा किया जाता है।
बालिका की 15 वर्ष की आयु तक जमा करना होता है और यह बालिका की 18 वर्ष से 21 वर्ष तक मेच्योर हो जायेगा जिसे अभिभावक अपने बेटियों की पढ़ाई, शादी या बेटियो के लिए अन्य किसी कार्य में उपयोग कर सकते है,इस लेख के माध्यम से हम आपको sukanya samriddhi yojana online,sukanya samriddhi yojana benefits,sukanya samriddhi yojana official website,sukanya samriddhi yojana interest rate,sukanya samriddhi yojana calculator, के बारे में विस्तार से बतायेंगे।
Pradhanmantri Sukanya Samriddhi Yojana 2023: प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना का संक्षिप्त विवरण
योजना का नाम | Sukanya Samriddhi Yojana |
योजना शुरू करने वाले ब्यक्ति | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी |
योजना का लाभ | 21 वर्ष पूर्ण होने पर 15 लाख रुपये मिलेंगे (प्रीमियम के अनुसार) |
योजना उद्देश्य | 10 वर्ष से कम उम्र की बेटियों के भविष्य के लिए आर्थिक मदद |
योजना की शुरआत | जनवरी 2022 |
कैटेगरी | योजना |
Sukanya Samriddhi Yojana क्या है? SSY scheme
सुकन्या समृद्धि योजना एक तरह की निवेश बचत योजना है। जो देश की 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु निवेश करने के लिए आकर्षित करती है। इस योजना के तहत माता-पिता द्वारा बालिकाओं का निवेश खाता खोला जाता है जो 21 साल या 18 साल की आयु के बाद उसकी शादी तक संचालित किया जाता है।
लेकिन इस खाते में 15 साल तक निवेश करना अनिवार्य है। सत्र 2022-23 के लिए इस खाते पर निवेश की गई धनराशि पर 7.6% की दर से ब्याज प्रदान किया जाएगा और साथ ही इस योजना के तहत 1 साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपए निवेश करने पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत टैक्स में छूट भी प्रदान की जाएगी।
यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का छोटा हिस्सा है। जिसके तहत समाज में महिलाओं की स्थिति सुदृढ़ किया जा सके। इसी लक्ष्य के साथ केंद्र सरकार ने यह योजना प्रारंभ की है।
Eligibility Criteria for Sukanya Samriddhi Yojana | प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना योग्यता
- सुकन्या समृद्धि योजना के लिए बालिका की अधिकतम आयु 10 वर्ष होनी चाहिए।
- इस योजना में न्यूनतम निवेश राशि 250 रुपए और अधिकतम निवेश राशि 1.5 लाख रुपए हो सकती है।
- सुकन्या समृद्धि योजना में कुल 15 वर्ष तक प्रीमियम जमा करना होता है।
- इस योजना में निवेश किए गए पैसों की परिपक्वता 21 वर्ष है लेकिन 18 वर्ष तक की आयु में शादी व पढ़ाई लिए 50% राशि निकालने का प्रावधान है।
- वर्तमान समय में सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर 7.6% है।
- इस योजना का प्रीमियम प्रत्येक महीने की एक तारीख को जमा किया जाता है यदि आप सलाना प्रीमियम जमा करते है तो वर्ष के एक अप्रैल को इसका प्रीमियम जमा करना होता है।
- इस योजना का लाभ दत्तक पुत्री के लिए भी है।
- सुकन्या समृद्धि योजना का खाता दूसरी जगह ट्रांसफर किया जा सकता है।
Sukanya Samriddhi Yojana Online Apply
सुकन्या समृद्धि योजना के आवेदन के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या फिर किसी भी सरकारी बैंक में जाना होगा।
जहाँ बैंक या पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी से आवेदन कराना होगा जिसमे वह कर्मचारी अभिभावक और योग्य बालिका का संयुक्त खाता खोलकर आपको एक अकाउंट नंबर देगा जिसमे आपको प्रीमियम भरना होगा।
हम नीचे की तरफ सुकन्या समृद्धि योजना खाता खुलवाने की प्रक्रिया को स्टेप टू स्टेप बताएं हैं जिसको आप पढ़ सकते हैं और अपनी बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलवा सकते है।
- सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म भरें।
- इसे FORM SSA-1 के नाम से जाना जाता है। यह फॉर्म आपको बैंक या आपके द्वारा देखे जाने वाले डाकघर द्वारा दिया जाएगा, इस फॉर्म को आप डाउनलोड करके भी भर सकते हैं।
- इस फॉर्म को भरने के बाद आपको जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इसमें शामिल है:
- उस बालिका का जन्म प्रमाण पत्र जिसके लिए आप खाता खोलना चाहते हैं।
- माता-पिता / अभिभावक का पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड इत्यादि एवं स्थाई पता विवरण प्रमाणपत्र, उसके बाद राशि का भुगतान करें। आपको न्यूनतम 250 रुपये जमा करने होंगे। आप 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं
- सभी दस्तावेज जमा करने के बाद, बैंक आपके आवेदन को प्रोसेस करने में कुछ दिन लेगा।
- सफलता पूर्वक वेरिफिकेशन के बाद आपका PMSSY अकाउंट खुल जाएगा।
- PMSSY खाते का बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा जहां आप खाते खुलवाए हैं उसके द्वारा एक पासबुक जारी किया जाएगा।
सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन कहाँ से करें
सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन आप किसी भी सरकारी बैंक या फिर अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से कर सकते है कुछ सरकारी बैंक निम्न है–
- भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
- पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- बैंक ऑफ इंडिया
- इंडियन बैंक
- पोस्ट ऑफिस
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज (Important document)
सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज की जरूरत होती है जिससे आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में खाता खुलवा सकते है।
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र जिसमे वह 10 वर्ष से बड़ी न हो।
- अभिभावक का पैन कार्ड और आधार कार्ड
- यदि किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में अभिभावक का अकाउंट पहले से है तो उसी अकाउंट के साथ बालिका का अकाउंट खोला जा सकता है।
- फॉर्म 1
- माता-पिता/अभिभावक का पैन/आधार
सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ | PM Sukanya Samriddhi Yojana benefits
- सुकन्या समृद्धि योजना से समाज में महिला सशक्तिकरण का लाभ होगा।
- सुकन्या समृद्धि योजना से लड़कियो को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद मिलेगी।
- इस योजना से अभिभावक के ऊपर लड़कियो की शादी या उनसे जुड़े अन्य कार्यों में मदद मिलेगी।
सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान Disadvantages of PM Sukanya Samriddhi Yojana
- सुकन्या समृद्धि योजना में 15 वर्ष तक प्रीमियम जमा करना होता है जिससे के पैसा लंबे समय तक फंसा रहता है।
- 18 वर्ष की उम्र होने पर बेटियां खाते का संचालन स्वयं कर सकती है जिससे कम उम्र में बेटियो से पैसे का गलत रूप में इस्तेमाल करने का खतरा है।
- इस योजना में वार्षिक ब्याज 7.6% है जबकि fixed deposit भी इसी के आस पास वार्षिक ब्याज रहता है लेकिन यदि आप मार्केट में SIP, mutual funds आदि में इस पैसे का इस्तेमाल करेंगे तो ज्यादा रिटर्न मिले का मौका होता है।
Sukanya Samriddhi Yojana interest rate
हम आपको बता दे कि सुकन्या समृद्धि योजना के बैंक खाते में आपको मिलने वाली ब्याज दर वर्तमान में 7.6% p.a है। यह ब्याज दर 1 अप्रैल 2020 से लागू है जबकि यह ब्याज दर पहले की ब्याज दर से कम है इससे पहले ब्याज दर 8.4% थी।
यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 12 दिसंबर 2019 से 31 मार्च 2020 के बीच पैसा जमा किया है तो आपको 8.4% p.a ब्याज मिलेगा, नई ब्याज दर नए ग्राहकों के लिए लागू की गई है।
नीचे की तरफ हम सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदु दिए हैं जो आप एक बार जरूर पढ़ ले।
- सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज वार्षिक रूप से देय है
- प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अंत में ब्याज सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा किया जाता है।
- सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर सरकार द्वारा तय की जाती है और हर तिमाही में बदलती है।
- किसी लड़की का खाता सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खुला हुआ है और वह लड़की एनआरआई विदेश की नागरिकता हासिल कर लेती है तो कोई ब्याज नहीं दिया जाएगा।
नीचे की तरफ हम प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों की कुछ लिस्ट दिए हैं जिसको आप देख सकते हैं।
वर्ष का नाम | ब्याज दर |
अप्रैल 2020 से अब तक | 7.6% प्रति वर्ष. |
1 जनवरी 2019 – 31 मार्च 2019 | 8.5% प्रति वर्ष. |
1 अक्टूबर 2018 – 31 दिसंबर 2018 | 8.5% प्रति वर्ष. |
1 जुलाई 2018 – 30 सितंबर 2018 | 8.1% प्रति वर्ष. |
1 अप्रैल 2018 – 30 जून 2018 | 8.1% प्रति वर्ष. |
1 जनवरी 2018 – 31 मार्च 2018 | 8.1% प्रति वर्ष. |
1 जुलाई 2017 – 31 दिसम्बर 2017 | 8.3% प्रति वर्ष. |
1 अक्टूबर 2016 – 31 दिसम्बर 2016 | 8.5% प्रति वर्ष |
Sukanya Samriddhi Yojana official website
प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना की अधिकारी वेबसाइट india.gov.in हैं, यदि आप इस सुकन्या समृद्धि योजना अधिकारी वेबसाइट विजिट करना चाहते हैं तो हमारी इस पोस्ट में दिया अधिकारी वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करके विजिट कर सकते हैं
Sukanya Samriddhi Yojana In hindi 2023 महत्वपूर्ण Faq
सुकन्या समृद्धि योजना लड़कियों के लिए है।
जन्म के बाद कभी भी
जन्म के 10 वर्ष तक
7.6% प्रति वर्ष जो 1 अप्रैल 2020 से लागू है।
india.gov.in
FORM SSA-1
अधिकारिक वेबसाइट या इस पोस्ट में दिए लिंक से डाउनलोड कर सकती है।
सुकन्या समृद्धि योजना से समाज में महिला सशक्तिकरण बढेगा और लड़कियो को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद मिलेगी साथ ही अभिभावक के ऊपर लड़कियो की शादी या उनसे जुड़े अन्य कार्यों में मदद मिलेगी।