Bhu Lagan Bihar Online Payment कैसे करें, भू लगान बिहार पेमेंट स्टेटस कैसे देखें?

Bhu lagan Bihar 2023 : यह एक प्रकार का किराया है जोकि सरकार द्वारा उस जमीन के लिए लिया जाता है जो आपके पास है क्योकि आप उसका उपयोग कर रहे हैं। लगान भूमि पर सरकार द्वारा लगाया गया कर है। यह कर फसल के एक तिहाई हिस्से से लेकर कुछ निश्चित राशी के रूप में लिया जाता रहा है। प्राचीन भारत में लगान एवं अन्य रूपों में लिए गए भूराजस्व राज्य की आय के मुख्य स्रोत होते थे। ब्रिटिश काल में भी यह भारत के राजस्व का मुख्य स्रोत था।

इस लेख के माध्यम से मैं आपको आज Bhu Lagan Bihar के बारे में संपूर्ण जानकारी दूंगा कि pay lagan online (भू लगान भुगतान बिहार), आवेदन और स्टेटस के बारे में जानकारी दूंगा एवं इस पोस्ट के माध्यम से आपको Bhu Lagan Bihar आवेदन के बारे में जानकारी दूंगा, जो निचे की तरफ होगी।

Bhu Lagan Bihar

National Cyber Crime Portal पर शिकायत दर्ज करें और उसकी स्थिति देखें

Bhu Lagan Bihar 2023 सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी-

पोर्टल का नामBhu Lagan Bihar (भू लगान)
विभागभूमि अभिलेख अनुरक्षण विभाग
उद्देश्यभू लगान संबंधित सेवाएं प्रदान करना
लाभार्थीबिहार के नागरिक
आधिकारिक वेबसाइट https://www.bhulagan.bihar.gov.in/
हेल्पलाइन18003456215

Bhu Lagan bihar 2023 के लाभ

  • इस पोर्टल को बिहार सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2022 को आरंभ किया गया था।
  • अब नागरिकों को भू लगान का भुगतान करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • वह घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से टैक्स की पेमेंट कर सकेंगे।
  • इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

bhu lagan bihar के लिए पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज-

  • आवेदक का स्थायी निवास बिहार में हो।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नम्बर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

Bhu Lagan Bihar ऑनलाइन कैसे करें?

यदि आप Online Lagan करना चाहते हैं तो दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। नीचे कुछ जानकारियां प्रदान की गई हैं।

  • सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट Bhu Lagan Bihar gov in पर विजिट करें।
  • होम पेज खुल कर आएगा। होम पेज खुलने के बाद आपको “भू-लगान” का विकल्प दिखाई देगा। उसपर क्लिक करें।
Bhu Lagan Bihar online
  • भू लगान पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
Online payment bhu Lagan
  • इस पेज पर आपको “ऑनलाइन भुगतान करें” पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद पुनः एक नया पेज खुल कर आएगा। जोकि नीचे प्रदर्शित है।
Online Lagan payment
  • इसमें आपको सर्वप्रथम अपने जिले का चयन करना है, उसके बाद अंचल का चयन करें, फिर हल्का नाम, मौजा नाम, भाग वर्तमान और पृष्ठ संख्या वर्तमान भर कर आगे बढ़ें।
  • तत्पश्चात सुरक्षा कोड डाल कर “खोजें” बटन पर क्लिक करें।

Bhu Lagan Bihar status कैसे देखें?

भू लगान बिहार का ऑनलाइन स्टेटस देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

  • सबसे पहले आपको बिहार सरकार द्वारा लॉन्च पोर्टल Bhu Lagan Bihar पर जाना है।
  • वहां पर होम पेज खुलने के बाद “भू लगान” पर क्लिक करें।
Bhu Lagan Bihar
  • भू लगान पर क्लिक करने पश्चात एक नया पेज खुल कर आएगा उसपर आपको ” लंबित भुगतान देखें” पर क्लिक करना है।
Bhu Lagan Bihar pending payment
  • उसके बाद खुले पेज में आपको Transaction ID भर कर Verify बटन पर क्लिक करें।
  • तत्पश्चात आपके सामने “online lagan bihar status” खुल कर आ जाएगा और आप वहा से अपनी जानकारी को देख सकते हैं।

Bhu Lagan Bihar से संबंधित FAQs

भू लगान बिहार का ऑनलाइन भुगतान कैसे करें?

सबसे पहले आपको भू लगान बिहार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज खुल कर आएगा। भू लगान नामक विकल्प का चयन करना है। विकल्प को चुनने के बाद आपको ऑनलाइन भुगतान करें विकल्प पर जाना होगा। क्लिक करने के पश्चात आपको विकल्प दिखाई देंगे, उनको चुनें। ज्यादा जानकारी के लिए ऊपर दिए गए लेख को पढ़ें।

जमीन किसने नाम पर है कैसे पता करें?

लगभग सभी Bhulekh Official Portal पर नाम से Land Record देखने की सुविधा दी जाती है। बिहार के नागरिक biharbhumi.bihar.gov.in पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। यहां से आप कुछ विकल्पों को फॉलो करके आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार भूमि ऑनलाइन जमाबंदी कैसे देखें?

ऑनलाइन जमाबंदी पंजी चेक करने के लिए आपको सबसे पहले बिहार राज्य के भूमि डिपार्टमेंट की ऑफिसियल वेबसाइट Bihar Bhumi पर जाएं। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। होम पेज पर आपको जमाबंदी पंजी का ऑप्शन दिखाई देगा जिसपर आप क्लिक कर लें। क्लिक करने के पश्चात आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। अधिक जानकारी के लिए लेख को पढ़ें।