Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana : PMKVY Registration,login की जानकारी

PMKVY : Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana की शुरुआत सन् 2015 में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया था। इस योजना को केंद्र सरकार के अंतर्गत संचालित किया जाता है। PM Kaushal Vikas Yojana का उद्देश्य देश के शिक्षित वर्ग के लोगों को रोजगार का माध्यम प्रदान करना है। साथ ही PMKVY के अनुसार भारत में जितने भी शिक्षित युवा हैं उन्हें सरकार की तरफ से निःशुल्क औद्योगिक प्रशिक्षण के बारे में सिखाया जाएगा।

जैसा कि आपको ज्ञात होगा कि 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में जाना जाता है और ठीक इसी दिन भारत सरकार के द्वारा PM Kaushal Vikas Yojana को लॉन्च भी किया गया था। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत अब तक लगभग 1.30 करोड़ लोगों को ट्रेनिंग प्रदान की जा चुकी है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर प्रशिक्षित किया जाता है। समय-समय पर केंद्र सरकार द्वारा देश के नागरिकों की भलाई हेतु विभिन्न योजनाएं जैसे कि PM Awas Yojana, PM Awas Yojana Gramin List, PM Awas Yojana beneficiary list इत्यादि को भी लॉन्च किया गया है।

आज हम आपको PMKVY लेख के माध्यम से प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, कौशल विकास योजना ट्रेनिंग सेंटर, कौशल विकास योजना लिस्ट जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण विवरण के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

 Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana

Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण

लेख का नामPMKVY
योजना का नामPradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana
के द्वाराभारत सरकार द्वारा
उद्देश्यदेश के शिक्षित बेरोजगार युवकों को कुशल परीक्षण और रोजगार उपलब्ध कराना
लाभार्थीदेश के युवा बेरोजगार युवक
श्रेणीसरकारी योजना
हेल्पलाइन नंबर 8800055555, 9289200333
आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmkvyofficial.org/

PMKVY क्या है?

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना केंद्र सरकार की एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से भारत के युवाओं को कम अवधि में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने एवं इसके माध्यम से कौशल विकास को बढ़ावा देने का कार्य किया गया है। इस योजना को सन् 2015 में लॉन्च किया गया था। इस योजना से देश के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कराए जाने का उद्देश्य है।

PM Yasasvi Yojana

पीएम कौशल विकास योजना से होने वाले लाभ

यदि आप भी PMKVY के अंतर्गत खुद को प्रशिक्षित करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसकी विशेषताओं से अवगत कराना आवश्यक है, इसके लाभ निम्नलिखित हैं।

  • इस योजना के अंतर्गत उन युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा जिन्होंने किसी पारिवारिक या आर्थिक कारण से पढ़ाई को छोड़ दिया था।
  • पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण मुफ्त में प्रदान किया जाता है।
  • इस योजना के प्रशिक्षण हेतु प्रमाण के लिए आपको संस्था के द्वारा एक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
  • pradhan mantri kaushal vikas yojana के अंतर्गत प्राप्त प्रमाण पत्र के द्वारा आप कहीं रोजगार भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • प्रशिक्षण को आसानी तक युवाओं तक पहुंचाने हेतु प्रत्येक राज्य में जगह जगह पर कार्य संस्था खोली जाएंगी।

PMKVY के अंतर्गत आने वाले कोर्स

यदि आपको भी Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana के अंतर्गत प्रशिक्षण को प्राप्त करना है और इसके माध्यम से उपलब्ध कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त करनी हैं तो इस विषय में आपको संपूर्ण जानकारी नीचे प्रदान की गई है।

  • प्लंबिंग कोर्स
  • लाइफ साइंस कोर्स
  • रिटेल कोर्स
  • रबर कोर्स
  • माइनिंग कोर्स
  • एंटरटेनमेंट कोर्स
  • हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म कोर्स
  • सिक्योरिटी सर्विस कोर्स
  • कृषि कोर्स
  • मोटर वाहन कोर्स
  • परिधान कोर्स
  • आईटी कोर्स
  • लॉजिस्टिक्स कोर्स
  • पावर इंडस्ट्री कोर्स
  • आयरन तथा स्टील कोर्स
  • फर्नीचर तथा फिटिंग कोर्स
  • फूड प्रोसेसिंग कोर्स आदि।

Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana का लाभ उठाने हेतु पात्रता

नीचे आपको PMKVY का लाभ उठाने हेतु पात्रता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है, ध्यान से पढ़ें।

  • pm kaushal vikas yojana का लाभ उठाने हेतु आवेदक को भारत का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • उम्मीदवार ने किसी कारणवश अपनी पढ़ाई को पूरा न किया हो।
  • इस योजना हेतु वह भी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास रोजगार का कोई साधन नहीं है।
  • आवेदन करने वाले आवेदक को हिंदी तथा इंग्लिश दोनो ही शब्दों का ज्ञान होना आवश्यक है।

PMKVY हेतु आवश्यक दस्तावेज

यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन करना भी आवश्यक है लेकिन उससे पहले आपको जरूरी दस्तावेजों की जानकारी होना अति आवश्यक है एवं इस विषय में नीचे जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

PMKVY Registration कैसे करें?

नीचे इस लेख में आपको pm kaushal vikas yojana registration करने के बारे में जानकारी प्रदान की गई है, जिसे देख कर आप भी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • इसके लिए आवेदन करने हेतु आवेदक को pmkvy.skillindia.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां जाने के बाद होम पेज पर आपको “Registration” का विकल्प दिखाई देगा।
PMKVY HOME PAGE
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको “I want to skill myself” के विकल्प का चयन करना होगा।
PMKVY REGISTRATION
  • जैसे ही आप इस विकल्प का चयन करते हैं आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी एवं पूछी गई शैक्षिक जानकारी को दर्ज करना होगा एवं नीचे बने submit बटन पर क्लिक करना होगा।
Pradhan mantri kaushal vikas yojana registration
  • जिसके बाद आपका PMKVY Registration संपन्न हो जाएगा।

इस प्रकार से आप उपर दिए गए लिंक के माध्यम से Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana Registration को आसानी से संपन्न कर सकते हैं।

PMKVY Login कैसे करें?

यदि आपने स्वयं को Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana पोर्टल पर पंजीकृत कर लिया है और यदि आप वेबसाइट में लॉगिन करना चाहते हैं तो नीचे इस संबंध में आपको संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।

  • PMKVY Login करने हेतु आवेदक को सर्वप्रथम पुनः उपर दिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको “Login” का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
PMKVY LOGIN
  • जैसे ही आप इस विकल्प का चयन करते हैं तो एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको प्राप्त यूजर नाम और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
Login details
  • मांगी गई जानकारी को दर्ज करने के बाद नीचे बने “Login” बटन पर क्लिक कर दें।

इस प्रकार से आपका PMKVY Login संपन्न हो जाएगा।

Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana के तहत ट्रेनिंग सेंटर कैसे ढूंढे?

यदि आपको ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ट्रेनिंग सेंटर को ढूंढना चाहते हैं तो इस संबंध में नीचे आपको संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।

  • इसके लिए आपको सर्वप्रथम इस https://www.pmkvyofficial.org/ वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज खुलेगा जिसमें आपको “Find Training Centre” का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
Pmkvy training centre
  • जैसे ही आप इस विकल्प का चयन करते हैं आपके सामने नए पेज में PMKVY के अंतर्गत आने वाले सेंटर की सूची दिखाई देने लगेगी।
Pmkvy training centre list

इस प्रकार से आप उपर दिए तरीके को देख कर ट्रेनिंग सेंटर की सूची को प्राप्त किया जा सकता है।

PMKVY से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

Pmkvy कोर्स क्या है?

यह भारत सरकार की एक ऐसी योजना है जिसके द्वारा देश के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।

पीएम कौशल विकास योजना में कितना पैसा मिलता है?

पीएम कौशल विकास स्कीम के अंतर्गत प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं या लाभार्थियों को सरकार द्वारा प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद 8000 रूपए की धनराशि दी जाती है।

PMKVY REGISTRATION कैसे करें?

इसके लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर पूछी गई जानकारी को दर्ज कर रजिस्ट्रेशन को संपन्न किया जा सकता है।

Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana Helpline number क्या है?

यदि आपको इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत है तो आप इस नंबर 08800055555 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

PMKVY का पूरा नाम क्या है?

PMKVY का पूरा नाम Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana है एवं इसका उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराना है।