PM Yasasvi Yojana : पीएम यशस्वी योजना रजिस्ट्रेशन, लॉगिन की जानकारी

PM Yasasvi Yojana 2023 : आज के समय में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है, बिना शिक्षा के आज के समय में आगे बढ़ पाना नामुमकिन है। लेकिन साथ ही देश में बहुत से ऐसे छात्र भी है जिनके पास पढ़ाई को आगे बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रकार के संसाधन उपलब्ध नहीं हैं, इसी कमी को दूर करने के लिए मोदी सरकार द्वारा Pradhan Mantri Yasasvi Yojana को लॉन्च किया गया है। भारत की National Testing Agency (NTA) के द्वारा एक परीक्षा के माध्य से सरकार द्वारा मेधावी छात्रों को ₹1,25000 तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। किंतु यह योजना समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों हेतु ही है।

भारत सरकार द्वारा समय समय पर छात्रों एवं देश के नागरिकों की विभिन्न क्षेत्रों में सेवा प्रदान करने हेतु अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनमें से कुछ निम्न हैं – Sahara Refund Portal, NSP Scholarship Portal, NTA PM Young Achievers Scholarship Deen Dayal Antyodaya Yojana इत्यादि। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से PM Yashasvi Yojana 2023 apply online link, PM Yashasvi Yojana syllabus, Pradhanmantri Yashasvi Yojana registration आदि से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे।

PM Yasasvi Yojana

पीएम यशस्वी योजना से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण

लेख का नामPM Yasasvi Yojana
योजना मंत्रालयसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
संबंधित एजेंसीNational Testing Agency
लाभार्थीदेश के 9वीं एवं 11वीं के छात्र जो आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, अनूसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अंतर्गत आते हों।
उद्देश्यइस योजना के माध्यम से छात्रवृत्ति प्रदान कर शिक्षा के क्षेत्र में सहायता प्रदान करना
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट https://yet.nta.ac.in/

पीएम यशस्वी योजना क्या है?

यह भारत सरकार के द्वारा संचालित एक छात्रवृत्ति योजना है जिसके माध्यम से सरकार विभिन्न वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करेगी जिसके जरिए वह किसी भी स्थिति में अपनी शिक्षा को जारी रख सकें। इस योजना की आवेदन तिथि की शुरुआत 27 जुलाई से प्रारंभ हो चुकी है एवं अंतिम तिथि 5 सितंबर है जिसके बाद आप PM Yasasvi Yojana हेतु आवेदन नहीं कर सकेंगे।

PM Yasasvi Yojana के उद्देश्य

इस योजना हेतु भारत सरकार द्वारा जुलाई 2023 से आवेदन प्रारंभ कर दिया गया है। पीएम यशस्वी योजना का उद्देश्य देश के उन वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा के माध्यम उपलब्ध कराना है जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इस योजना के माध्यम से उन्हें ₹1,25000 तक की स्कॉलरशिप प्रदान करने की योजना है। योजना का उद्देश्य देश की साक्षरता दर को और भी अधिक उपर ले जाना भी है।

Pradhanmantri Yashasvi Yojana से होने वाले लाभ

यदि आप भी उन पिछड़े वर्ग या अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अंतर्गत आते हैं और पढ़ाई को आगे जारी रखने हेतु आर्थिक सहायता की खोज में हैं तो PM Yasasvi Yojana आपके लिए बहुत ही लाभप्रद है। नीचे इस योजना से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की गई है।

  • इस योजना के अंतर्गत छात्रों को प्रतिवर्ष ₹1,25000 तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • pm yashasvi yojana के माध्यम से पढ़ने वाले छात्रों के उपर आर्थिक स्थिति का बोझ नहीं रहेगा।
  • सरकार द्वारा समय समय पर उनकी सहायता हेतु हर संभव मदद की जाएगी।
  • इस योजना से पिछड़े वर्ग के लोगों का भी विकास संभव हो पाएगा।
  • PM Yasasvi Yojana के माध्यम से देश की साक्षरता दर में भी सुधार देखने को मिलेगा।

PM Yasasvi Yojana आवेदन हेतु पात्रता

यदि आप पीएम यशस्वी योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको पात्रता का ज्ञान होना आवश्यक है, नीचे इस संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।

  • इस योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदक को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
  • PM Yasavi Yojana के आवेदन करने हेतु आवेदक को आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से होना आवश्यक है।
  • पीएम यशस्वी योजना का लाभ लेने हेतु आवेदक 11वीं कक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का जन्म 1 अप्रैल 2004 से 31 मार्च 2008 के बीच होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक के परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

पीएम यशस्वी योजना आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

नीचे आपको PM YASASVI YOJANA आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज संबंधी जानकारी निम्नलिखित है।

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • 8वीं पास प्रमाण पत्र
  • 10वीं पास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कास्ट सर्टिफिकेट इत्यादि।

PM Yasasvi Yojana Syllabus से संबंधित जानकारी

नीचे आपको इस योजना के अंतर्गत परीक्षा में पूछे जाने वाले विषय और अंकों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई है।

  • परीक्षा हेतु प्रश्न पत्र हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में उपलब्ध होगा।
  • यह परीक्षा ओएमआर शीट पर बेस्ड होगा जोकि बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र है।
  • इस परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक प्रदान किए जाएंगे।
  • परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का नियम नहीं लाया गया है।
  • इस परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे एवं प्रत्येक प्रश्न पर 1 अंक प्रदान किए जाएंगे।
  • PM Yasasvi scholarship test हेतु निर्धारित समय 2.5 घंटे होगा।
  • इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण होने के लिए 35% अंक लाना आवश्यक होगा।
विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
विज्ञान2525
सामाजिक विज्ञान2525
सामान्य अभिज्ञता/ज्ञान2020
गणित3030
कुल 100100

PM Yasasvi Yojana हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

नीचे पीएम यशस्वी योजना आवेदन से संबंधित जानकारी प्रदान की गई है जिसे देख कर आप भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन के लिए सर्वप्रथम आवेदक को NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने “New Candidate Register Here” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
PM Yasasvi Yojana online apply
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको चेकबॉक्स पर क्लिक करके “Click here to proceed” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Registration form
  • तत्पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नम्बर, जन्म तिथि, पासवर्ड एवं Captcha आदि को दर्ज करना होगा।
PM Yasasvi yojana online registration form
  • इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसको दर्ज कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाना होगा।
  • तत्पश्चात नए पेज में आपको अपने पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, नागरिकता, पहचान का प्रकार, पहचान पत्र संख्या इत्यादि को दर्ज कर सबमिट करना होगा।
Details
  • इसके बाद नए पेज में आपको परीक्षा के देने हेतु शहर का चयन करना होगा एवं आगे के लिए विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Personal information
  • नए पेज में आपको अपना पता दर्ज करना होगा।
Address details Pradhan mantri Yasasvi Yojana
  • इन सब जानकारियों को दर्ज करने के बाद आगे आपको अपने दस्तावेज जैसे कि फोटो, हस्ताक्षर, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड संबंधी दस्तावेजों को अपलोड करें।
Documents upload PM YASASVI YOJANA
  • इसके बाद आपको अपने पिता एवं माता की शैक्षिक जानकारी को दर्ज कर फॉर्म को सबमिट कर होगा।

इसके बाद आपका आवेदन PM Yasasvi Yojana हेतु संपन्न हो जाएगा।

महत्वपूर्ण लेख

PM Yasasvi Yojana से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

पीएम यशस्वी योजना क्या है?

यह देश की स्वतंत्र एजेंसी NTA द्वारा भारत सरकार के माध्यम से निम्न वर्ग एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने से संबंधित योजना है।

PM Yasasvi Yojana आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज क्या है?

आवेदन के समय आवेदक का आधार कार्ड, फोटो, हस्ताक्षर, निवास प्रमाण पत्र 8वीं का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

PM Yasasvi Yojana हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इसके लिए आवेदक को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नए आवेदन पर क्लिक कर संबंधित ब्यौरे को दर्ज करना होगा एवं आवेदन को संपन्न करना होगा। जिसके बाद आपका आवेदन संपन्न हो जाएगा।

PM Yasasvi Yojana आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

पीएम यशस्वी योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट https://yet.nta.ac.in/ यह है।