Deen Dayal Antyodaya Yojana- दीन दयाल अंत्योदय योजना की जानकारी

Deen Dayal Antyodaya Yojana : आज के समय में भारत देश बहुत तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है, अभी हाल ही में कुछ ऐसे वैश्विक स्तर के कार्यक्रम भी हुए हैं जिसमें भारत ने स्वयं को भली भांति प्रदर्शित किया है। ठीक इसी प्रारूप पर देश दीन दयाल अंत्योदय योजना के माध्यम से कौशल विकास एवं अन्य माध्यमों से गरीबों के आजीविका में वृद्धि कर उन्हें उचित रोजगार उपलब्ध कराना चाहता है। केंद्र सरकार द्वारा संचालित Deen Dayal Antyodaya Yojana से देश के गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से कौशल विकास रोजगार उपलब्ध करा कर उनकी जीवनशैली एवं आर्थिक स्थिति को बदलना है।

दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा ₹500 करोड़ आवंटित किए गए हैं। यह योजना आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय के अंतर्गत लॉन्च की गई है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय समय पर ऐसी ही विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिससे देश के नागरिकों को लाभ प्रदान किया जा सके। कुछ योजनाएं इस प्रकार हैं – PM Matsya Sampada Yojana, PM SVANidhi Yojana, PM Awas Yojana Gramin List, PM Suraksha Bima Yojana इत्यादि। नीचे इस लेख में आपको Deen Dayal Antyodaya Yojana से संबंधित महत्त्वपूर्ण बिंदु जैसे Antyodaya Yojana kya hai, दीन दयाल उपाध्याय योजना Apply, दीन दयाल अंत्योदय योजना कब शुरू हुई के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Deen Dayal Antyodaya Yojana

Deen Dayal Upadhyaya Yojana के संबंध में जानकारी

लेख का नामDeen Dayal Antyodaya Yojana
सम्बन्धित मंत्रालय आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय
शुरुआत25 सितंबर 2014
लाभार्थीदेश के विभिन्न वर्ग के बेरोजगार एवं गरीब नागरिक
उद्देश्यनागरिकों को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/spotlight/deen-dayal-antyodaya-yojana

दीन दयाल अंत्योदय योजना क्या है?

दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से देश में व्यापक रूप से फैली गरीबी एवं बेरोजगारी को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से सरकार कौशल विकास को बढ़ावा देने के साथ ही अन्य प्रकार के भी आजीविका में वृद्धि करने वाले स्रोतों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रोजगार उपलब्ध करा रही है। दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा ₹500 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। Deen Dayal Antyodaya Yojana के तहत शहरी क्षेत्रों हेतु सभी 4041 शहरों और कस्बों को कवर कर पूरे शहरी आबादी को लगभग कवर करने का प्रयत्न किया जा रहा है।

दिन दयाल अंत्योदय योजना के उद्देश्य

जैसा कि आपको ज्ञात होगा कि Deen Dayal Upadhyaya Antyodaya Yojana के अंतर्गत सरकार गरीब परिवारों को स्वरोजगार के जरिए प्रदान कर रही है। इस योजना का उद्देश्य शहरी गरीब परिवारों के गरीबी और बेरोजगारी से उत्पन्न जोखिम को कम करने के लिए उन्हें लाभकारी स्वरोजगार और कुशल मजदूरी रोजगार के अवसर का उपयोग करने हेतु विभिन्न जरिए प्रदान किए जाएंगे जिससे उनकी आजीविका में सुधार लाया जा सके।

दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना की विशेषताएं

यदि आपको Deen Dayal Antyodaya Yojana ki विशेषताओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करनी हैं तो नीचे इस लेख को पढ़ें।

  • शहरी गरीबों को सब्सिडी : इस योजना के माध्यम से सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे रोजगार के नए अवसर आयेंगे। इसमें व्यक्तिगत परियोजनाओं के लिए ₹2 लाख की ब्याज सब्सिडी और समूह उद्यमों पर ₹10 लाख की ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के अन्य साधन : Deen Dayal Antyodaya Yojana के तहत बेरोजगार लोगों को कौशल प्रशिक्षण हेतु ₹15 हजार एवं पूर्वोत्तर और जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए ₹18 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे।
  • सामाजिक एकजुटता और संस्था विकास : इसको सदस्य के परीक्षण एवं संगठन समूह के माध्यम से किया जा सकेगा। प्रारंभ में इस योजना के माध्यम से प्रत्येक समूह को ₹10,000 का ही समर्थन मूल्य प्राप्त होगा। बाद में पंजीकृत होने के पश्चात ₹50,000 का समर्थन मूल्य प्रदान किया जाएगा।

Deen Dayal Antyodaya Yojana से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

दीन दयाल अंत्योदय योजना की शुरुआत कब हुई?

Deen Dayal Antyodaya Yojana की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा 25 सितंबर 2014 को की गई थी।

Deen Dayal Antyodaya Yojana क्या है?

यह केंद्र सरकार की ऐसी योजना है जिसके माध्यम से सरकार द्वारा रोजगार के विभिन्न नए कुशल के तरीके निकले जाएंगे जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

दीन दयाल अंत्योदय योजना हेतु न्यूनतम आयु क्या है?

इस योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदक की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए।

Deen Dayal Antyodaya Yojana हेतु सरकार द्वारा कितने पैसों का बजट आवंटित किया गया है?

इस योजना हेतु केंद्र सरकार द्वारा ₹500 करोड़ आवंटित किए गए हैं जिससे कौशल विकास के क्षेत्र में कार्य किया जा सके।