PM Awas Yojana 2024: पीएम आवास योजना आवेदन,स्टेटस की जानकारी

PM Awas Yojana 2024 : पीएम आवास योजना भारत सरकार की एक योजना है जिसके माध्यम से नगरों व ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीब लोगों को उनके पक्के मकान प्रदान किए जाते हैं। पीएम आवास योजना को संपूर्ण भारत में लॉन्च किया गया है ताकि इस योजना का फायदा भारत के सभी गरीब लोगो को आसानी से मिल सके, साथ ही किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वार Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana जारी की गई ताकि किसानों को लाभ मिले।

PM Awas Yojana का शुभारंभ सन 2015 के जून महीने में किया गया था। Pradhan Mantri Awas Yojana के लिए इस साल 2023 का बजट 66 प्रतिशत बढ़ा करके 69 हजार करोड़ कर दिया गया है, जिससे कि कार्य में और ज्यादा प्रगति लाई जा सके और ज्यादा से ज्यादा गरीब लोगों को PM Awas Yojana 2023 का लाभ मिल सके। Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin को 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है एवं पक्के मकानों का लक्ष्य भी बदल कर 2.95 करोड़ कर दिया गया है।

पीएम आवास योजना 2024 के लिए आवेदन किए उम्मीदवार PM Awas Yojana Gramin List और PMAY Urban list, PM Awas Yojana Beneficiary List 2023 को देख सकते हैं, यदि इस सूची में आपका नाम नहीं है तो आप अपने आवेदन की स्तिथि की जाँच PMAY Status के ज़रिए कर सकते हैं, साथ ही आप PM Svanidhi Yojana, Janani Suraksha Yojana और Babu Jagjivan Ram Chhatrawas Yojana की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Pradhan Mantri Awas Yojana

PM Awas Yojana क्या है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) भारत सरकार की एक योजना है जिसके माध्यम से नगरों व ग्रामीण इलाकों में रहने वाले निर्धन लोगों पक्के मकान के लिए उनको 1.5 लाख रुपए दिए जाते हैं, जिससे की उनकी आर्थिक स्थिति में सहयोग किया जा सके। इस योजना से 2023 के अंत तक 2.95 करोड़ पक्के मकान देने का वादा किया गया है और इस बार 2023 के सालाना बजट में भी 66 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है।

पीएम आवास योजना संबंधित विवरण

लेख का नामPradhan Mantri Awas Yojana
योजना का नामप्रधान मंत्री आवास योजना
संबंधित विभागआवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय
लाभार्थीभारत के नागरिक
उद्देश्यनिर्धन परिवारों को रहने हेतु एक पक्का मकान उपलब्ध करवाना
आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/

पीएम आवास योजना की विशेषताएं

PM Awas Yojana भारत सरकार द्वारा लॉन्च की गई है, पीएम आवास योजना का लाभ SECC Family Member आसानी से उठा सकते हैं। पीएम आवास योजना की कुछ विशेषताएं निम्नलिखित हैं।

  • PM Awas Yojana के तहत मिलने वाली राशि आवेदक के खाते में जाएगी, जो खाता उनके आधार कार्ड से लिंक रहेगा।
  • पीएम आवास योजना के तहत बनने वाले आवासों के क्षेत्रफल में भी वृद्धि की गई है।
  • इस योजना में आने वाले खर्चे का मैदानी क्षेत्रों में केंद्र एवं राज्य सरकार का शेयर 60:40 का है, लेकिन उत्तर पूर्व के कुछ राज्यों में यही शेयर 90:10 का हो जाता है।
  • पीएम आवास योजना को स्वच्छ भारत योजना शौचालय योजना से भी जोड़ा गया है जिसके तहत शौचालय के निर्माण हेतु 12,000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध की जा रही है।
  • PM Awas Yojana को पहले इंदिरा आवास योजना के नाम से जाना जाता था।

PM Awas Yojana Online Apply के लिए जरूरी दस्तावेज

पीएम आवास योजना के ऑनलाइन आवेदन के समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • एक हलफनामा जिसमे यह दर्ज हो कि आपके पास पक्का मकान नहीं है।
  • आधार कार्ड की जानकारी के लिए सहमति
  • बैंक खाते का विवरण
  • स्वच्छ भारत मिशन पंजीकरण संख्या

PM Awas Yojana 2024 का लाभ उठाने हेतु पात्रता

PM Awas Yojana 2024 का लाभ उठाने के लिए सरकार द्वारा एक पात्रता मापदंड तैयार किया गया है, जो पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी हैं, पीएम आवास योजना दस्तावेज निम्नलिखित हैं–

  • आवेदक की उम्र 70 साल से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक व इसके परिवार के किसी भी सदस्य के नाम कोई घर या फ्लैट न हो।
  • परिवार की अधिकतम आय 18 लाख से कम हो। इसे भी 4 अलग भागों में बांटा गया है।
  1. EWS या आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग – सालाना परिवार की कुल आय ₹ 3 लाख से कम हो।
  2. LIG या निम्न आय वर्ग – जिनकी सालाना आय ₹3 से ₹ 6 लाख के बीच में हो।
  3. MIG-I या मध्य आय वर्ग-II – ₹6 लाख से ₹12 लाख सालाना आय।
  4. MIG-II या मध्यम आय वर्ग-II – ₹12 लाख से ₹18 लाख सालाना आय।

PM awas Yojana Apply कैसे करें? जाने

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले आवेदक को PMAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • मेनू टैब में Citizen assessment के विकल्प पर क्लिक करें।
Pradhan mantri awas yojna online
  • विकल्प के चयन पश्चात नए पेज में आवेदक को अपना आधार कार्ड नंबर और अपना नाम जो आधार में दर्ज हो वही अंकित करें और नीचे CheckBox में टिक करें Check बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पेज में आपको अपना आय का विवरण, बैंक खाता विवरण एवं अन्य जानकारी दर्ज करनी होंगी। इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
Pradhan Mantri Awas Yojana registration details
  • जैसे ही आवेदक सबमिट बटन पर क्लिक करेगा उसे एक यूनिक एप्लीकेशन संख्या प्राप्त होगी। इसके बाद आप अपने द्वारा भरे गए फॉर्म को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

उपर बताई गई जानकारी के अनुसार आप Pradhan Mantri Awas Yojana Apply कर सकते हैं।

PM Awas Yojana status कैसे देखें?

अपने PM Awas Yojana Status को देखने के लिए निम्न चरणों का पालन करें।

  • इसके लिए आवेदक PMAY Track assessment वेबसाइट पर जाएं।
  • पेज खुलने के बाद आपको 2 तरीकों से स्टेटस को ट्रैक का ऑप्शन दिखाई देगा। 1. अपना नाम, पिता का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके और 2. Assessment ID के द्वारा देख सकते हैं।
Track assessment Pradhan Mantri Awas Yojana status
  • जानकारी को दर्ज करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें। आपके सामने PMAY status की जानकारी दिखाई देने लगेगी।

पीएम आवास योजना से संबंधित प्रश्न

PM Awas Yojana पर स्टेटस की जांच कैसे करें?

इसके लिए आवेदक को PMAY track assessment की वेबसाइट पर जाना होगा और दो में से किसी एक विकल्प का चयन कर या तो अपनी असेसमेंट आईडी दर्ज करें या फिर अपना नाम, पिता का नाम, और मोबाइल नंबर को दर्ज करें। इसके बाद आपको Pradhan Mantri Awas Yojana status को देख सकते हैं।

Pradhan Mantri Awas Yojana के लिए पात्रता क्या है?

आवेदन के लिए निम्न पात्रता का होना आवश्यक है।
आवेदक की उम्र 70 साल से कम हो, सालाना आय ₹3 लाख से लेकर ₹18 लाख तक हो, परिवार के किसी भी सदस्य के नाम कोई घर या फ्लैट न हो।

pradhan mantri awas Yojana gramin सूची कैसे देखें?

आवेदक को PMAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और Stakeholders के विकल्प का चयन करें अन्य पेज में आपको IAY/PMAYG beneficiary के विकल्प पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। इसके बाद आप pm awas Yojana gramin list को देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

Pradhan Mantri Awas Yojana की शुरुआत कब हुई?

पीएम आवास योजना की शुरुआत सन् 2015, जून में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया था।

Pradhan Mantri Awas Yojana के तहत 2023 तक कितने पक्के मकान का लक्ष्य रखा गया है?

PM Awas Yojana के तहत केंद्र सरकार ने पक्के मकानों की संख्या में भारी इजाफा कर 2.95 करोड़ कर दिया है।

पीएम आवास योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?

हेल्पलाइन नम्बर निम्नलिखित हैं।
011-23060484, 011-23063620,
011-23063567, 011-23061827