Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana : ऑनलाइन आवेदन, लॉगिन संबंधित जानकारी

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana : इस बात से आप अवगत होंगे ही कि बिना किसान के अनाज की उपज होना नामुमकिन है एवं बिना अनाज के लोगों का जीना भी मुश्किल है। किंतु कई बार ऐसा होता है कि किसी प्राकृतिक आपदा या आकस्मिक कारण से फसलें तबाह हो जाती है जिसके कारण किसान पर कहीं ना कहीं बोझ सा बन जाता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार द्वारा किसानों के हित में इस योजना का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के माध्यम से उन किसानों को ₹3500 प्रदान किया जाएगा जिनकी फसल सूखे के कारण बर्बाद हो गई है एवं उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। इस योजना की शुरुआत राज्य के 22 जिलों में की गई है।

राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर राज्य एवं देश के नागरिकों हैं विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है जिसके द्वारा उन्हें विभिन्न प्रकार की सुविधाओं एवं सेवाओं से अवगत कराया जाता है। जिनमें से कुछ योजनाएं इस प्रकार हैं – Aahar Jharkhand, Jharsewa, Apna Khata Bihar, Parimarjan Bihar इत्यादि। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत Login, सुखाड़ राहत योजना check, किसान सुखा राहत योजना Apply Online की जानकारी आपको msry.jharkhand.gov.in के माध्यम से प्रदान करेंगे।

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के संबंध में जानकारी

लेख का नामMukhyamantri Sukhad Rahat Yojana
संबंधित राज्यझारखंड
शुरुआत2023
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यसूखा ग्रसित किसानों को मासिक राशि प्रदान करके आर्थिक सहायता प्रदान करना
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट https://msry.jharkhand.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर 18001231136

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2023

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा सुखाड़ राहत योजना की शुरुआत की गई है जिसके माध्यम से सरकार द्वारा उन किसानों को ₹3500 की राशि प्रदान की जाएगी जिनकी फसल सूखाग्रसित होने के कारण बर्बाद हो गई है। Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana की शुरुआत सरकार द्वारा 22 जिलों में संचालित की गई है। सरकार द्वारा प्रदत्त राशि लाभार्थी के बैंक खातों में भेज दिया जाएगा। इस योजना का लाभ राज्य में निवास करने वाले 30 लाख से अधिक किसानों को प्राप्त होगा। Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana का लाभ उठाने के लिए आवेदक को सुखद राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना से होने वाले लाभ एवं विशेषताएं

यदि आप झारखंड के उन किसानों में से है जिनकी फसल सूखा प्रभावित होने के कारण नष्ट हो गई है एवं इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उससे पहले आपको Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana से होने वाली विशेषताओं की जानकारी होना आवश्यक है।

  • इस योजना की शुरुआत राज्य के 22 जिलों में की गई है।
  • Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के माध्यम से किसानों को ₹3500 का अनुदान भी प्रदान किया जाएगा।
  • इससे किसानों के नुकसान में भी कमी देखने को मिलेगी।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न वर्गों के 30 लाख से भी अधिक किसानों को लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
  • पंजीकृत किसानों को सरकार द्वारा प्रदत्त राशि को सीधे बैंक खातों में भेज दिया जाएगा।

सुखाड़ राहत योजना झारखंड आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

यदि आप भी Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे आवेदन से संबंधित सम्पूर्ण दस्तावेजों की जानकारी प्रदान की गई है ध्यान से पढ़ें।

  • आधार कार्ड
  • किसान आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेत का खाता संख्या
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • खसरा नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana हेतु आवेदन कैसे करें?

आवेदन से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी नीचे प्रदान की गई है, ध्यान से पढ़ें।

  • इसके लिए आवेदक को सर्वप्रथम MSRY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां आपको होम पेज पर “पंजीकरण करें” का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
MSRY Registration
  • तत्पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको आपका यूजर नाम और पासवर्ड एवं Captcha को दर्ज कर नीचे बने “Sign in” बटन पर क्लिक करना होगा।
Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana login
  • पुनः एक अन्य पेज प्रदर्शित होगा जिसमें आपको आपकी जानकारी दिखाई देगी एवं दूसरी साइड ओटीपी वेरिफाई का विकल्प आएगा, ओटीपी के माध्यम से वेरिफाई करें।
Sukhad Rahat Yojana Jharkhand
  • तत्पश्चात एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपके द्वारा आवेदन के समय दर्ज जानकारी दिखाई देगी इसके बाद आपका आवेदन संपन्न हो जाएगा।
Details

इस प्रकार से आप mukhyamantri sukhad rahat yojana हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना क्या है?

यह झारखंड राज्य सरकार द्वारा लॉन्च एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से सरकार द्वारा उन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिनकी फसल सूखा प्रभावित होने के कारण नष्ट हो गई है।

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana Helpline number क्या है?

यदि किसान को योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत एवम सहायता की आवश्यकता है तो इस नंबर18001231136 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सुखाड़ राहत योजना हेतु आवेदन कैसे करें?

इसके लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करें के विकल्प पर क्लिक कर पूछी गई जानकारी को दर्ज कर आवेदन कर सकते हैं।

Sukhad Rahat Yojana Jharkhand आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

आवेदन के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, फोटो, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर का होना आवश्यक है।