Jharsewa Portal (Jharkhand e District) – झारखंड आय, जाति, निवास आवेदन, स्टेटस

Jharsewa (Jharkhand e-District) 2023 : Jharsewa jharkhand एक पोर्टल है, जो झारखंड सरकार के सेवाओं के पोर्टफोलियो में एक इलेक्ट्रॉनिक गेटवे के रूप में कार्य करता है। यह पोर्टल झारखंड राज्य के नागरिकों के विभिन्न विभागीय जरूरतों को पूरा करता है और विभिन्न सेवाएं भी प्रदान करता है। झारसेवा पोर्टल के माध्यम से झारखंड के नागरिकों को विभिन्न प्रमाण पत्र, पेंशन, भूमि रिकॉर्ड के आवेदन के साथ ही साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान करता है।

Jharsewa Jharkhand Portal की वजह से अब झारखण्ड के नागरिकों को किसी भी दस्तावेज के लिए कार्यालयों के चक्कर नही काटने पड़ेंगे ज्यादा मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ता है। राज्य का आम नागरिक झारसेवा झारखंड ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की मदद से विभिन्न सेवाएं जैसे – Caste Certificate download, Jharsewa tracking caste certificate, Jharbhoomi, Income Certificate Jharkhand check, Jharsewa Caste List, Jharsewa Login सेवाओं का लाभ jharsewa jharkhand पोर्टल के माध्यम से उठा सकते हैं।

jharsewa jharkhand

Jharsewa (Jharkhand e District) से संबंधित संक्षिप्त जानकारी-

पोर्टल का नामJharsewa (Jharkhand e District)
संबंधित विभागराजस्व विभाग झारखंड
लाभार्थीझारखंड के नागरिक
उद्देश्यनागरिकों को प्रमाण पत्र, पेंशन व भूमि संबंधी सेवा उपलब्ध कराना
हेल्पलाइन06546-270525
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jharsewa.jharkhand.gov.in/

Jharsewa (Jharkhand e District) पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं-

झारखंड में e district पोर्टल के तहत चलने वाले Jharsewa Jharkhand पोर्टल के जरिए नागरिक कई प्रकार की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। राज्य का नागरिक निम्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

प्रमाण पत्र संबंधी सेवाएं

  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र

पेंशन संबंधी सेवाएं

  • विकलांग पेंशन योजना
  • वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • निराश्रित महिला पेंशन योजना

सामाजिक सुरक्षा सेवाएं

  • उपभोक्ता न्यायालय सेवाएं
  • वाणिज्य कर सेवाएं
  • ऊर्जा विभाग सेवाएं
  • श्रम, रोजगार प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग संबंधी सेवाएं
  • भूमि रिकॉर्ड सेवाएं

Jharsewa (Jharkhand e District) पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया-

इस पोर्टल पर आपको Jharkhand domicile, Jharkhand income certificate, Jharkhand caste certificate आदि प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए पहले खुद को पंजीकृत करना होगा। Jharsewa Jharkhand पर registration की प्रक्रिया निम्न है-

  • सबसे पहले आपको झारखंड सरकार द्वारा संचालित पोर्टल Jharsewa पर जाना होगा। वहां जाकर “Register yourself” पर क्लिक करें।
Jharkhand e district registration
  • दिये गए विकल्प का चयन करने के बाद एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नम्बर, पासवर्ड, राज्य और captcha को दर्ज कर Submit बटन पर क्लिक करें।
Jharsewa Jharkhand registration details
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आप पोर्टल पर रजिस्टर हो जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा। जिसकी मदद से आप खुद को Jharsewa login कर सकते हैं।

Jharsewa (Jharkhand e District) Login कैसे करें?

झारखंड झारसेवा पोर्टल पर लॉगिन करने हेतु कृप्या नीचे दिए गए चरणों का पालन करें –

  • सबसे पहले आपको पुनः Jharsewa Jharkhand पोर्टल पर जाना होगा।
  • पोर्टल पर जाने के पश्चात “Login” बटन पर क्लिक करें।
Login process Jharkhand edistrict
  • लॉगिन बटन पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको वह यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना है जोकि रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त हुआ था, और Captcha दर्ज करके Login विकल्प का चयन करें।
Login Jharsewa
  • Login विकल्प के चयन के बाद आप Jharsewa में लॉगिन हो जायेंगे।

Jharsewa (Jharkhand e District) प्रमाण पत्र का उद्देश्य-

जैसा कि आप सब जानते हैं कि कोई भी ऑनलाइन माध्यम नहीं था जिसके द्वारा प्रमाण पत्र को बनवाया जा सके, झारखंड सरकार के अंतर्गत इस पोर्टल को लॉन्च किया गया, जिसकी मदद से नागरिक न सिर्फ प्रमाण पत्र अपितु अन्य सुविधाएं जैसे कि पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना आदि का लाभ उठा सकते हैं। राज्य के नागरिक Jharkhand Jharsewa certificate जैसे कि सभी प्रकार के सेवाओं के लिए आवेदन इस पोर्टल पर किया जा सकता है।

Jharsewa (Jharkhand e District) प्रमाण पत्र के लाभ-

Jharsewa (Jharkhand e District) प्रमाण पत्र जिसके द्वारा नागरिक अपनी जरूरत अनुसार प्रमाणित तौर पर प्रमाण पत्र प्राप्त कर रहे हैं, उसके कुछ लाभ निम्न हैं-

  • इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र व सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं।
  • Jharsewa पोर्टल के आ जाने से नागरिकों को आवेदन करने के साथ किसी भी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है।
  • इस पोर्टल के आ जाने से समय और पैसों के साथ साथ प्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी।
  • Jharsewa Jharkhand पोर्टल के होने से व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से भी किसी भी सेवा का लाभ उठा सकता है।

प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक झारखंड का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की फोटो
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • मोबाइल नम्बर आदि।

Jharsewa certificate के लिए आवेदन कैसे करें?

राज्य के नागरिक जो Jharsewa (Jharkhand e District) के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-

  • आवेदक को सर्वप्रथम Jharsewa Jharkhand ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल कर आएगा।
Jharsewa login process
  • होम पेज पर ऊपर Login का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद अपना यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ captcha को दर्ज करें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
Jharsewa Jharkhand login
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको “Apply Form Services” विकल्प का चयन करना है और फिर “View Service” बटन पर क्लिक करना है।
Services under Jharkhand edistrict
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको Jharsewa Jharkhand के अंतर्गत आने वाली सारी सेवाएं दिखाई देंगी, अब आपको जिस भी सेवा का लाभ लेना हो उस विकल्प का चयन करें।
  • विकल्प के चयन के बाद एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता, जन्म तिथि व आयु को दर्ज करना होगा।
Jharsewa basic details for applying application
  • जानकारी दर्ज करने के बाद “Save annexure” बटन पर क्लिक करें, इसके बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा और इस प्रकार से आप प्रदान किए गए पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

Jharsewa (Jharkhand e District) पर एप्लीकेशन स्टेटस कैसे देखें?

Jharsewa (Jharkhand e District) पोर्टल पर आवेदन की स्थिति देखने का तरीका नीचे विस्तृत रूप से बताया गया हैं, जिसको ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  • सबसे पहले आपको Jharsewa की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। एक नया पेज खुलेगा।
  • इस होम पेज पर ही आपको “Tracking” का विकल्प दिखाई देगा, विकल्प का चयन करें।
Jharsewa Jharkhand application status
  • विकल्प के चयन के पश्चात नए पेज में आपको दो विकल्प दिखेंगे, जिनमें से आपको एक का चयन करके captcha दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Jharsewa application status check
  • सबमिट के विकल्प के चयन करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP प्राप्त होगा जिसको दर्ज करते ही आपके सामने आवेदन की स्थिति आ जाएगी। इस प्रकार आप अपने आवेदन की स्थिति को पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं।

Jharkhand e district सम्बंधित हेल्पलाइन विवरण

यदि आपको पोर्टल पर किसी भी सेवा संबंधित शिकायत है तो नीचे दिए गए जानकारी की मदद से आप उस समस्या का निदान कर सकते हैं।

  • हेल्पलाइन नंबर: 0651-2401581, 2401040
  • ईमेल आईडी :- support.edistrict@jharkhandmail.gov.in

झारसेवा पोर्टल ( झारखंड ई डिस्ट्रिक्ट) से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण FAQs-

झारसेवा पोर्टल से आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

आवेदन की स्थिति को देखने के लिए आपको Jharsewa नामक आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और Tracking विकल्प का चयन करने पर पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा। तत्पश्चात आप अपने आवेदन की स्थिति को देख पाएंगे।

Jharsewa Jharkhand क्या है?

यह झारखंड राज्य सरकार के द्वारा लॉन्च एक प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए राज्य के नागरिक विभिन्न प्रकार की सेवाएं जैसे कि पेंशन संबंधित योजना, प्रमाण पत्र संबंधी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

Jharsewa Caste Certificate के लिए आवेदन कैसे करें?

इसके लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट पर पहले लॉगिन करना होगा और apply for services विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद आपके सामने जिस भी विभाग के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना हो वह दिखाई देगा, क्लिक करके संबंधित विवरण को दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।