PM Svanidhi Yojana : पीएम स्वनिधि योजना से संबंधित पूर्ण जानकारी

PM Svanidhi Yojana : देश में आज के समय बेरोजगारी अपने चरम पर है। हर व्यक्ति कहीं न कहीं रोजगार के चक्कर में इधर उधर भटक रहा है। कहीं कोई रेहड़ी लगा कर काम कर रहा है तो कोई किसी के यह पूरा दिन काम करके अपने परिवार की रोजी रोटी चला रहा है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की गई है जिसके द्वारा रेहड़ी लगाने वाले लोगों को आर्थिक लोन प्रदान कर उनके आजीविका को बढ़ावा प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा प्रदान किए गए अतिरिक्त पैसों की मदद से वह व्यक्ति अपने व्यवसाय को बड़ा कर सकेगा जिससे कि उसकी आमदनी में भी वृद्धि हो सके।

पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से देश में छोटे व्यापारियों एवं रेहड़ी लगाने वालों को ऋण देने की व्यवस्था की गई है। प्रधानमन्त्री जी के द्वारा PM Svanidhi Yojana के माध्यम से लगभग 50 लाख लोगों को मदद प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा ऐसी बहुत सी योजनाओं का संचालन किया जाता है जिससे की नागरिकों को लाभ मिल सके। ऐसी कुछ योजनाएं इस प्रकार हैं – Nivesh Mitra UP, NREGA Job Card List AP, UP Kisan Karj Mafi List 2023, Sahara Refund Portal Registration 2023,PM Suraksha Bima Yojana इत्यादि। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से पीएम स्वनिधि योजना कब शुरू हुई, PM Svanidhi Portal, PM Svanidhi List, PM Svanidhi Loan application form, पीएम स्वनिधि योजना online apply इत्यादि के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

PM Svanidhi Yojana

PM Svanidhi Yojana से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण

लेख का नामPM Svanidhi Yojana
मंत्रालयआवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय
द्वाराभारत सरकार
कब शुरुआत हुई1 जून, 2020
लाभार्थीदेश के छोटे व्यापारी एवं रेहड़ी लगाने वाले
उद्देश्यदेश में छोटे व्यापारियों एवं रेहड़ी लगाने वालों को लोन प्रदान कर उनके आजीविका को बढ़ाना
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट https://pmsvanidhi.mohua.gov.in/

PM SVANidhi Yojana 2023

देश में केंद्र सरकार द्वारा जून 2020 में पीएम स्वनिधि योजना को लॉन्च किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा रेहड़ी लगाने वालों एवं छोटे व्यापारियों को लोन प्रदान किया जाएगा जिससे वे अपने छोटे कारोबार को बड़ा कर सके और आगे बढ़ सके। सरकार द्वारा शुरुआत में ₹10,000 ही ऋण के रूप में प्रदान किया जाता था बाद में इसे बढ़ा कर ₹20,000 कर दिया गया था किंतु अब यह राशि बढ़ कर अब ₹50,000 हो गई है जिससे कि व्यापारियों की मदद हो जा रही है। अभी तक 1.54 लाख आवेदक पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण प्राप्त कर चुके हैं। इस योजना के अंतर्गत लिए गए ऋण को आप एक साल के भीतर ही खत्म भी कर सकते हैं। अभी तक इस योजना के माध्यम से 4802778 व्यक्तियों को ऋण वितरित किया जा चुका है एवं 752191 फॉर्म स्वीकृत किए जा चुके हैं।

पीएम स्वनीधि योजना के उद्देश्य

देश में 2020 में Covid-19 की वजह से बहुत समय तक बाजार नहीं खुल सके जिस वजह से रेहड़ी लगाने वाले एवं छोटे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ और वह दोबारा से व्यापार करने में अक्षम हो गए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने PM Svanidhi Yojana को लॉन्च किया जिसके द्वारा रेहड़ी एवं छोटे व्यापारियों को सरकार द्वारा शुरुआत में ₹10,000 का ऋण प्रदान किया गया। इस ऋण के माध्यम से रेहड़ी वाले एवं छोटे व्यापारियों को पुनः अपने व्यापार को स्थापित करने में मदद प्राप्त हुई। PM SVANidhi Yojana का उद्देश्य छोटे व्यापारियों एवं रेहड़ी वालों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके व्यापार को पुनर्जीवित करना है।

PM SVANidhi Yojana से होने वाले लाभ

यदि आप पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो उससे पहले आपको इस योजना से होने वाले लाभ से संबंधित जानकारी होना आवश्यक है, नीचे इस संबंध में आपको संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।

  • यदि व्यक्ति द्वारा लिए गए ऋण को समय से चुकाया जा रहा है तो सरकार द्वारा उसे 7 प्रतिशत प्रतिवर्ष के हिसाब से सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • यदि व्यापारी द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत निर्धारित डिजिटल लेनदेन किया जा रहा है तो उसको सरकार द्वारा ₹1,200 का कैशबैक भी प्रदान किया जाएगा।
  • PM SVANidhi Yojana के माध्यम से व्यापारी अपने ठप पड़े व्यापार को पुनर्जीवित कर सकता है।
  • सरकार द्वारा प्रदान लिए गए ऋण को कम ब्याज दर के साथ वापस करने का प्रावधान किया गया है।

पीएम स्वनिधि योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • इसके लिए आवेदक को सर्वप्रथम PM SVANidhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको होम पेज पर लोन संबंधित राशि के विकल्प दिखाई देंगे, जरूरत के अनुसार लोन राशि पर क्लिक करें।
Pm svanidhi 20000 loan
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी दर्ज करना होगा।
Verify mobile number
  • तत्पश्चात एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको रेहड़ी लगाने वालों से संबंधित विकल्प दिखाई देंगे, अपने अनुसार संबंधित किसी एक विकल्प का चयन कर नीचे मांगे गए SRN नंबर को दर्ज करें।
Categories of vendors pm svanidhi yojana
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज कर वेरिफाई करना होगा एवं नए पेज में आधार संबंधित जानकारी भी प्रदर्शित होने लगेगी।
  • आधार संबंधित जानकारी के ठीक नीचे आपका स्थाई निवास पता दिखाई देगा, उसको कन्फर्म करें।
  • यदि आपका स्थाई निवास आज के समय के आवास स्थान एक ही हैं तो Same as के विकल्प पर क्लिक करें अन्यथा नए पते को दर्ज करें।
Address details
  • पता की जानकारी को दर्ज करने के बाद परिवार संबंधित जानकारी को दर्ज करें एवं आवेदक के साथ रिश्ते को भी प्रदर्शित करें।
Family details
  • परिवार की जानकारी को दर करने के बाद आवेदक को उस एरिया की जानकारी को दर्ज करना होगा जहां वह व्यापार करता है एवं जिस प्रकार का व्यापार करता है उसे भी दर्ज करना होगा।
Vending activity details pm svanidhi yojana
  • तत्पश्चात महीने में कितने की बिक्री हुई है उसको दर्ज करें एवं जितना भी ऋण आपको चाहिए उसको दर्ज करें एवं बैंक को जानकारी को दर्ज कर फॉर्म को Submit कर दें।

इस प्रकार से PM SVANidhi Yojana हेतु आवेदन आपका संपन्न हो जाएगा।

पीएम स्वनिधि योजना से संबंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्न

पीएम स्वनिधि योजना हेतु कौन पात्र हैं?

PM SVANIDHI YOJANA हेतु वह आवेदक ही पात्र हैं जो शहरी क्षेत्रों में कम से कम एक साल से व्यवसाय में हैं।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना क्या है?

यह केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से Covid 19 में प्रभावित छोटे व्यापारियों एवं रेहड़ी वालों के व्यापार को पुनर्जीवित करने का उद्देश्य है। PM SVANIDHI YOJANA के माध्यम से उन्हें ₹10,000 से लेकर ₹50,000 तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

पीएम स्वनिधि योजना हेतु आवेदन कैसे करें?

इसके लिए आवेदक को PM SVANidhi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऋण के विकल्प पर क्लिक कर मांगी गई जानकारी को दर्ज करना होगा जिसके बाद pm svanidhi yojana हेतु उनका आवेदन संपन्न हो जाएगा।

पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत कितना ऋण प्रदान किया जाता है?

PM SVANIDHI YOJANA के माध्यम से रेहड़ी लगाने वालों को ₹10,000 से लेकर ₹50,000 तक का ऋण प्रदान किया जाता है।