UP Kisan Karj Mafi List 2023 : यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम देखें

UP Kisan Karj Mafi List 2023 : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समय समय पर गरीब किसान परिवारों के कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं को लाया जाता है जिससे कि उनके भार को कम किया जा सके। यूपी सरकार द्वारा लाई गई इन योजनाओं से किसान परिवारों को ही नहीं अपितु अन्य दर्जे के लोगों को भी लाभ प्राप्त होता है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा इस बार भी किसानों के उपर से बोझ को कम करने हेतु UP Kisan Karj Mafi yojana को लाया गया है जिससे कि उनके बोझ को कम कर उन्हें सुख और समृद्धि से रहने का मौका प्राप्त हो सके।

यूपी सरकार की तरफ से किसानों के हित हेतु उन्हें ऋण प्रदान किया जाता है एवं इसकी मदद से किसान अपनी खेत संबंधी तथा अन्य जरूरतों को भी पूरा कर पाता है। प्रदेश के किसानों के उपर अत्यधिक भर न पड़े इसके लिए सरकार द्वारा किसान ऋण मोचन योजना को भी चलाया गया है। यदि आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं और UP Kisan Karj Mafi से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से किसान कर्ज माफी उत्तर प्रदेश 2023, कर्ज माफी बैंक लिस्ट, कर्ज माफी लिस्ट UP आदि के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

Up kisan karj mafi yojana

Vaad UP Nic In: वाद यूपी RCCMS पर मुकदमे की स्थिति और सुनवाई तारीख कैसे देखें? जानें

यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट 2023 संक्षिप्त विवरण

लेख का नामUP Kisan Karj Mafi
योजना का नामयूपी किसान कर्ज राहत योजना लिस्ट
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के किसान
उद्देश्यकिसानों द्वारा लिए गए ऋण से संबंधित बोझ को कम करना
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट https://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/

यूपी किसान ऋण मोचन योजना क्या है?

यह एक ऐसी योजना है जिसे योगी सरकार द्वारा 2017 में सत्ता में आने के बाद लॉन्च किया गया था। किसान ऋण मोचन योजना के तहत सरकार द्वारा सत्ता मैं आने के बाद ₹1 लाख तक के किसानों के कर्ज को माफ कर दिया गया था जिन्होंने 31 मार्च, 2016 तक किसान क्रेडिट कार्ड अथवा KCC (केसीसी) के तहत लोन लिया था।

इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के किसानों के उपर पड़े हुए कर्ज को कम कर उनकी आर्थिक स्थिति एवं रहन सहन के तरीके में बदलाव लाना था। यदि आप यूपी के किसान हैं और UP Kisan Karj Mafi से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे इस लेख को ध्यान से पढ़ें।

UP Kisan Karj Mafi 2023 से संबंधित लाभ

यदि आपने भी राज्य सरकार से कृषि लोन ले रखा है और उससे संबंधित लाभ के बारे में जानना चाहते हैं तो इस बारे में नीचे आपको विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

  • यूपी किसान कर्ज माफी स्कीम के तहत सरकार उन किसानों का ऋण माफ करेगी जिनका लोन ₹1 लाख तक का था।
  • इस ऋण के खत्म हो जाने से किसान सुकून की नींद ले सकता है।
  • सरकार द्वारा इस ऋण माफी पर किसी भी प्रकार की ब्याज दर भी नहीं लगाई गई हैं।
  • किसानों का कर्ज माफ हो जाने से अब किसान पुनः बचे हुए पैसों को अपनी खेती करने में लगा सकता है।

यूपी किसान कर्ज राहत हेतु पात्रता क्या है?

यदि आपने भी किसान ऋण लिया हुआ है और कर्ज राहत हेतु पात्रता को जानना चाहते हैं तो नीचे इससे संबंधित जानकारी प्रदान की गई है, ध्यान से पढ़ें।

  • इस योजना के लाभ हेतु केवल यूपी के किसान हो योग्य हैं।
  • किसान कर्ज राहत योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु किसान के पास 5 हेक्टेयर से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
  • UP Kisan Karj Mafi yojana के तहत सरकार द्वारा ₹1 लाख तक के ऋण को माफ किया जाएगा।
  • कर्ज माफी योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के पास बैंक खाता एवं बैंक खाते से आधार कार्ड का लिंक होना आवश्यक है।

UP Kisan Karj Mafi List 2023 कैसे चेक करें?

यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट को देखने हेतु नीचे संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है एवं इसके माध्यम से आप अपना नाम UP Kisan Karj Mafi list में देख सकते हैं।

  • किसान कर्ज माफी उत्तर प्रदेश 2023 लिस्ट को देखने के लिए सर्वप्रथम आपको upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा जिसमें आपको “अपने ऋण मोचन की स्थिति जाने” के विकल्प पर क्लिक करना है।
Up kisan karj rahat
  • इसके बाद आपको अपने खाते का प्रकार, बैंक, जिला, ब्रांच, किसान क्रेडिट कार्ड संख्या एवं मोबाइल नंबर आदि को दर्ज कर Captcha को दर्ज करें।
Details
  • Captcha को दर्ज करने के बाद “सबमिट करें” पर क्लिक कर दें।

इन जानकारियों को दर्ज करने के बाद आप UP Kisan Karj Mafi list को आसानी से देख सकते हैं।

UP Kisan Karj Mafi से संबंधित शिकायत कैसे दर्ज करें?

नीचे आपको किसान कर्ज माफी उत्तर प्रदेश से संबंधित शिकायत करने हेतु जानकारी प्रदान की गई है, ध्यान से पढ़ें।

  • शिकायत करने के लिए आवेदक को सर्वप्रथम upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको “योजना संबंधी शिकायत दर्ज करें” के विकल्प पर क्लिक करें।
Home page up kisan karj mafi
  • तत्पश्चात आपके सामने नीचे प्रदर्शित कुछ इस प्रकार का फॉर्म दिखाई देगा।
Complaint form kisan karz rahat
  • इस फॉर्म का प्रिंट निकल कर जानकारी को दर्ज कर नजदीकी कलेक्ट्रेट में जमा कर दें।

इस प्रकार से आप योजना से संबंधित शिकायत को दर्ज कर सकते हैं।

UP Kisan Karj Mafi List से संबंधित शिकायत की स्थिति कैसे देखें?

यदि आपने किसान कर्ज माफी सूची से संबंधित शिकायत किया है और शिकायत की स्थिति को देखना चाहते हैं तो नीचे इस संबंध में जानकारी प्रदान की गई है।

  • इसके लिए आवेदक को किसान कर्ज माफी यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां होम पेज पर “शिकायत की स्थिति देखें” के विकल्प का चयन करना होगा।
Complaint status upkisankarjat.gov.in
  • वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद एक अन्य पेज खुलेगा जिसमें आपको शिकायत संख्या एवं मोबाइल नम्बर को दर्ज करना होगा और कैप्चा को भी प्रविष्ट करना होगा।
Details
  • सारी जानकारी को उचित रूप से दर्ज करने के बाद “सबमिट करें” के विकल्प पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके सामने Up kisan karz mafi से संबंधित शिकायत की स्थिति दिखाई देने लगेगी।

UP Kisan Karj Mafi list 2023 संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट 2023 कैसे देखें?

इसके लिए आवेदक को UP kisan karj rahat की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऋण मोचन की स्थिति के विकल्प का चयन कर पूछी गई जानकारी को दर्ज कर UP Kisan Karj Mafi List को देख सकते हैं।

UP Kisan Karj Mafi के द्वारा कितने रुपए तक का ऋण माफ किया जा रहा है?

इस योजना के द्वारा यूपी के किसानों का ₹1 लाख तक का ऋण माफ किया जा रहा है।

यूपी किसान कर्ज माफी से संबंधित शिकायत कैसे करें?

शिकायत करने के लिए आवेदक को upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पर जाकर योजना संबंधी शिकायत करें पर क्लिक कर फॉर्म को प्राप्त करें और उसमें जानकारी को दर्ज कर नजदीकी कलेक्ट्रेट में जमा करें।

UP Kisan Karj Rahat helpline number क्या है?

पोर्टल पर किसी भी शिकायत या सहायता हेतु 0522-2235892 , 0522-2235855 इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं।

यूपी किसान कर्ज राहत कब तक माफ हो रहा है?

यह कर्ज राहत योजना योगी सरकार द्वारा 2017 में सत्ता के आने के बाद लागू हुआ और इसके द्वारा 31 मार्च 2016 तक का कर्ज माफ किया जा रहा है।