यूपी निवेश मित्र क्या है? ऑनलाइन पंजीकरण, niveshmitra.up.nic.in रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जानें

Nivesh Mitra UP : यह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लॉन्च सिंगल विंडो पोर्टल है। इस पोर्टल के द्वारा व्यापार को आसान बनाने का कार्य किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश में व्यवसाय शुरू करने वाले लोगों तक राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से दिया जाएगा। निवेश मित्र यूपी पोर्टल पर राज्य के लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों के लिए संबंधित विभागों में सुरक्षा, पर्यावरणीय मुद्दे को मंजूरी जैसे कई अन्य सेवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कई अन्य योजनाओं का संचालन राज्य के नागरिकों के भलाई हेतु किया जा रहा है जिनमें से कुछ योजनाएं इस प्रकार हैं – UP Nirashrit Mahila Pension 2023, UP Berojgari Bhatta, Uttar Pradesh Kaushal Vikas Mission, Pardarshi Kisan Sewa Yojana आदि। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको Nivesh Mitra Login, Nivesh Mitra Registration Fee, निवेश मित्र क्या है, How to download certificate from Nivesh Mitra आदि से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे।

Nivesh Mitra UP

UP Nivesh Mitra से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण

लेख का नामNivesh Mitra UP
राज्यUttar Pradesh
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यराज्य के व्यापारी एवं उद्यमी को विभिन्न प्रकार की प्रमाण पत्र संबंधित सेवाएं प्रदान करना
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट https://niveshmitra.up.nic.in/

Nivesh Mitra UP 2023

यह योजना उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की सेवाओं से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण प्रदान करने हेतु शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से उद्योग संबंधित 70 प्रकार के प्रमाण पत्र संबंधित सेवाएं प्रदान की गई है। इस पोर्टल पर 20 विभिन्न विभागों की महत्त्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई गई है। उत्तर प्रदेश के इच्छुक नागरिक इस पोर्टल पर जाकर बिना किसी शुल्क के आवेदन कर प्रमाण पत्र को प्राप्त कर सकते हैं।

यूपी निवेश मित्र के अंतर्गत आने वाली कुछ महत्वपूर्ण सेवाएं

यदि आप उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं और साथ ही एक उद्यमी भी हैं तो आपने Nivesh Mitra UP के बारे में अवश्य ही सुना होगा, नीचे आपको इस योजना के अंतर्गत आने वाले कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई है।

  • सिविल एविएशन पॉलिसी 2017
  • एमएसएमई योजना 2017
  • आईटी एंड स्टार्टअप पॉलिसी 2017
  • उत्तर प्रदेश सोलर एनर्जी पॉलिसी 2017
  • फिल्म पॉलिसी 2015
  • यूपी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी 2017
  • उत्तर प्रदेश टूरिज्म पॉलिसी 2016
  • हैंडलूम, पावर लूम, सिल्क, टेक्सटाइल एंड गवर्नमेंट पॉलिसी 2017
  • यूपी फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पॉलिसी 2017
  • इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट एंड इंप्लॉयमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2017

निवेश मित्र पोर्टल से संबंधित लाभ

नीचे आपको Nivesh Mitra UP portal से प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की गई है, ध्यान से पढ़ें।

  • इस पोर्टल सभी संबंधित विभागों को सभी प्रासंगिक जानकारी, सरकारी आदेश और प्रक्रिया प्रवाह प्रदान करता है।
  • Nivesh Mitra UP के माध्यम से आवेदक ऑनलाइन भुगतान भी कर सकता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आप आवेदन की स्थिति को भी आसानी से देख सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर उपलब्ध योजनाओं का लाभ सिर्फ वही व्यक्ति उठा सकता हैं जिसने खुद को UP Nivesh Mitra पर स्वयं को पंजीकृत किया हो।

UP Nivesh Mitra Single Window Portal पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवाएं

नीचे एक सूची उपलब्ध कराई गई है जिसमें आपको Nivesh Mitra UP पर उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई है, ध्यान से पढ़ें।

  • शक्ति
  • विद्युत सुरक्षा
  • स्टाम्प और पंजीकरण
  • अग्नि सुरक्षा
  • हाउसिंग रजिस्ट्रार – फर्म, सोसायटी और चिट्स
  • श्रम
  • राजस्व
  • उत्पाद शुल्क
  • प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
  • वज़न और माप
  • जंगल
  • यूपीएसआईडीसी
  • खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन PICUP

Nivesh Mitra UP Registration कैसे करें?

नीचे आपको यूपी निवेश मित्र पंजीकरण से संबंधित जानकारी प्रदान की गई है जिसको देख कर आप भी आवेदन कर विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

  • इसके लिए आवेदक को सर्वप्रथम निवेश मित्र यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपने को अपने कंपनी का नाम, कंपनी के मालिक का नाम, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर को दर्ज करें और captcha को दर्ज कर “Register” बटन पर क्लिक करें।
Up nivesh Mitra registration
  • इसके बाद आपका आवेदन Nivesh Mitra हेतु संपन्न हो जाएगा।

Nivesh Mitra Login कैसे करें?

यदि आपने निवेश मित्र उत्तर प्रदेश हेतु आवेदन कर दिया है और लॉगिन करना चाहते हैं तो इस संबंध में आपको नीचे संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है जिसके माध्यम से आप पोर्टल में लॉगिन कर सकते हैं।

  • इसके लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • यहां आपको मेनू टैब पर क्लिक कर नीचे बने Login के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • तत्पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना लॉगिन आईडी या ईमेल आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना होगा एवं captcha को दर्ज करें और “Login” पर क्लिक कर दें।
Nivesh Mitra Login
  • इसके बाद आप पोर्टल में लॉगिन हो जायेंगे।

uP Nivesh Mitra से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

निवेश मित्र यूपी क्या है?

यह यूपी सरकार द्वारा लॉन्च एक पोर्टल है जिसके माध्यम से राज्य के उद्यमी एवं लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को करने वाले व्यक्तियों को पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रकार की जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

क्या Nivesh Mitra UP हेतु अन्य राज्य के व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं?

नहीं। इसके लिए आवेदन सिर्फ उत्तर प्रदेश के नागरिक ही कर सकते हैं।

निवेश मित्र यूपी रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

इसके लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर नए पेज में रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर पूछी गई जानकारी को दर्ज करें।

Nivesh Mitra UP Login कैसे करें?

लॉगिन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर पूछी गई जानकारी को दर्ज कर Nivesh Mitra Login कर सकते हैं।