Nrega Job Card List Odisha : नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ओड़िशा ऐसे देखे

Nrega Job Card list Odisha: नरेगा एक ऐसी योजना है जो कि संपूर्ण भारत में व्याप्त है। यह योजना भारत सरकार द्वारा सन् 2005 जून में लॉन्च की गई थी। नरेगा योजना का उद्देश्य भारत में कार्यरत श्रमिकों को उनके निवास स्थान से कुछ ही दूरी पर रोजगार को उपलब्ध कराना है। MGNREGA का संपूर्ण नाम Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act है अथवा इसे अन्य नामों जैसे कि नरेगा या मनरेगा के नाम से भी जाना जाता है। 2023 के मुताबिक mgnrega odisha के द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रतिदिन मजदूरी 237₹ है, जिसका भुगतान श्रमिकों के बैंक खातों में सीधे किया जाता है।

भारत देश में आज के समय डिजिटल इंडिया का अच्छा समन्वय देखने को मिल रहा है एवं इसी क्रम में नरेगा ने भी बहुत से अच्छे कदम उठाए हैं जैसे कि NREGA Job Card List odisha को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना, Job Card Odisha को प्राप्त करने के तरीके को आसान बनाना, Job Card Odisha Download करना आदि।

Job Card list Odisha

यदि आप नरेगा के अंतर्गत कार्यरत हैं और नरेगा से संबंधित अन्य जानकारियों जैसे कि NREGA Job Card List Chhattisgarh, NREGA Job Card List Jharkhand, NREGA MIS Report, Himachal Pradesh Job Card List, NREGA Job Card List all state के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक कर संबंधित जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ओडिसा नरेगा जॉब कार्ड की नई लिस्ट से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे।

उड़ीसा नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट संबंधित संक्षिप्त विवरण

लेख का नामJob Card Odisha
योजना का नामMahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act (MGNREGA)
मंत्रालयग्रामीण एवं विकास मंत्रालय, भारत सरकार
उद्देश्यराज्य के नागरिक जो नरेगा में कार्यरत हैं उनको 100 दिन का निश्चित रोजगार उपलब्ध कराना
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट https://mnregaweb2.nic.in/
हेल्पलाइन नम्बर 1800 180 6127

NREGA Odisha क्या है?

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम सरकार के द्वारा सन् 2005 में लॉन्च एक योजना है एवं इसके द्वारा सरकार संबंधित राज्य के श्रमिकों को उनके निवास स्थान से कुछ ही दूरी पर 100 दिन का निश्चित रोजगार उपलब्ध करवाती है तथा किए गए कार्य का सीधा भुगतान भी उनके बैंक खातों में कर दिया जाता है। यदि किसी भी व्यक्ति ने जॉब कार्ड ओडिशा के लिए निवेदन किया है तो उसको नरेगा क्या है इसकी जानकारी अवश्य होनी चाहिए। नरेगा ओड़िशा के माध्यम से राज्य के अंदर कार्यरत श्रमिकों को उनके घरेलू राज्य में ही रोजगार की संपूर्ण व्यवस्था की जाती है।

MGNREGA Odisha से होने वाले लाभ

यदि आप ओड़िशा के नागरिक हैं और MGNREGA Odisha में कार्यरत हैं तो आपको Job Card list Odisha से होने वाले लाभों के बारे में जानना अति आवश्यक है।

नीचे आपको nrega job card list odisha से संबंधित महत्त्वपूर्ण लाभों के बारे में बताया गया है।

  • MGNREGA Odisha के अंतर्गत श्रमिकों को एक साल में 100 का गारंटीकृत रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।
  • नरेगा जॉब कार्ड ओडिशा के अंतर्गत कार्य करने वाले मजदूरों को उनके निवास स्थान से 5 किमी के दायरे में ही रोजगार की व्यवस्था की जाती है।
  • NREGA Odisha Job Card के अंतर्गत कार्य करने वाले मजदूरों को उनके द्वारा किए गए कार्य का सीधा भुगतान बैंक खातों में किया जाता है।
  • यदि आपको 15 दिन के भीतर रोजगार उपलब्ध नहीं हो।पा रहा है तो सरकार आपको बेरोजगारी भत्ता भी प्रदान करती है।
  • यदि आपने नरेगा ओड़िशा के लिए आवेदन किया है तो आपको 15 दिन के भीतर ही कार्य प्रदान किया जाएगा।

Nrega Job Card list Odisha को ऑनलाइन माध्यम से कैसे देखें?

नीचे आपको जॉब कार्ड ओडिशा को ऑनलाइन माध्यम से देखने की प्रक्रिया को बताया गया है।

जॉब कार्ड ओडिशा को देखने की प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  • Job Card Odisha को देखने के लिए आवेदक को MGNREGA Odisha की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in.odisha पर जाना होगा।
  • वहां जाने के बाद होम पेज पर आपको “Job Cards” के विकल्प का चयन करना होगा।
Nrega Job Card List odisha
  • तत्पश्चात एक नया पेज आपके सामने खुलेगा जिसमें आपको वित्तीय वर्ष, अपना जिला, ब्लॉक एवं पंचायत आदि का चयन करना है।
Details odisha job card
  • पूछी गई जानकारी को दर्ज करने के बाद “Proceed” बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आवेदक के सामने Odisha job card list दिखाई देने लगेगी।
List nrega job card

इस प्रकार से आप घर बैठे ही MGNREGA Odisha के माध्यम से NREGA Job Card List को देख सकते हैं।

MGNREGA Odisha job card से संबंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्न

नाम से जॉब कार्ड कैसे देखें?

नरेगा जॉब कार्ड देखने के लिए आवेदक को नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जॉब कार्ड के विकल्प।पर क्लिक करके, पूछी गई जानकारी को दर्ज करके अपने नाम से जॉब कार्ड सूची देख सकते हैं।

नरेगा लिस्ट ओड़िशा 2023 में अपना नाम कैसे देखें?

इसके लिए आवेदक को नरेगा ओड़िशा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जॉब कार्ड के विकल्प का चयन करके अपने जिले, ब्लॉक एवं पंचायत का चयन करना होगा जिसके बाद नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ओड़िशा 2023 में अपना नाम देख सकते हैं।

MGNREGA का पूरा नाम क्या है?

MGNREGA का पूरा नाम Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act है।

NREGA Odisha का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

मनरेगा ओड़िशा का हेल्पलाइन नंबर 1800 180 6127 है जिसके द्वारा आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं या ओडिसा नरेगा की कोई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नरेगा के अंतर्गत कितने दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है?

नरेगा के अंतर्गत 100 दिन का निश्चित रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।