देश में डिजिटल इंडिया अभियान के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने भी मनरेगा से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। अब राज्य के नागरिक घर बैठे ही MGNREGA CG Job Card List में अपना नाम आसानी से देख सकते हैं।
यदि आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और आपने नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया है, तो आप NREGA Job Card List Chhattisgarh के माध्यम से अपनी जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में मनरेगा के तहत मजदूरों के लिए लगभग ₹261 प्रतिदिन की मजदूरी निर्धारित की गई है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि छत्तीसगढ़ नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे देखें, जॉब कार्ड विवरण कैसे चेक करें और मजदूरी से जुड़ी जानकारी कैसे प्राप्त करें, जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट (nrega.dord.gov.in) के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं.

NREGA Job Card List Chhattisgarh का संक्षिप्त विवरण
| लेख का नाम | NREGA Job Card List Chhattisgarh |
| योजना का नाम | महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम |
| के द्वारा | भारत सरकार |
| उद्देश्य | देश के श्रमिकों को 100 दिन का निश्चित रोजगार उपलब्ध कराना |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://nregastrep.nic.in/ |
| हेल्पलाइन नंबर | 1800 180 6127 |
NREGA Job Card Chhattisgarh Benefits (नरेगा जॉब कार्ड छत्तीसगढ़ के लाभ)
यदि आप NREGA Job Card Chhattisgarh के अंतर्गत पंजीकृत हैं और NREGA Job Card से मिलने वाले लाभ जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी फायदे आपके लिए महत्वपूर्ण हैं:
- 100 दिन का रोजगार (100 Days Employment)
MGNREGA Chhattisgarh के तहत श्रमिकों को हर वर्ष कम से कम 100 दिनों का गारंटीड रोजगार प्रदान किया जाता है। - सीधे बैंक खाते में भुगतान (Direct Bank Transfer)
नरेगा के अंतर्गत किए गए कार्य का भुगतान सीधे श्रमिकों के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजा जाता है। - घर के पास रोजगार (Work Near Residence)
NREGA CG योजना के तहत श्रमिकों को उनके निवास स्थान से 5 किलोमीटर के दायरे में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। - बेरोजगारी भत्ता (Unemployment Allowance)
यदि श्रमिकों को समय पर रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो सरकार द्वारा उन्हें बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाता है। - 15 दिन के अंदर काम (Work Within 15 Days)
यदि आपने NREGA Job Card List Chhattisgarh Apply किया है, तो आपको आवेदन के 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।
How to Check NREGA Job Card List Chhattisgarh (नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे देखें)
यदि आप Chhattisgarh NREGA Job Card List में अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ NREGA की आधिकारिक वेबसाइट – https://nregastrep.nic.in/netnrega/homestciti.aspx?state_code=33&state_name=CHHATTISGARH पर जाएं।

- होम पेज खुलने के बाद पारदर्शिता और जवाबदेही ऑप्शन में दिए गए “Job Card” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको निम्न जानकारी चुननी होगी:
- वित्तीय वर्ष (Financial Year)
- राज्य (Chhattisgarh)
- जिला (District)
- ब्लॉक (Block)
- पंचायत (Panchayat)

- सभी जानकारी सही-सही चयन करने के बाद “Proceed” बटन पर क्लिक करें।

- अब आपकी स्क्रीन पर MGNREGA CG Job Card List खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम और जॉब कार्ड विवरण देख सकते हैं.
- इस प्रकार आप आसानी से NREGA Job Card List Chhattisgarh Online Check कर सकते हैं।
Chhattisgarh Job Card List देखने के दूसरा तरीक़ा जानें
- सबसे पहले नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. https://nrega.dord.gov.in/MGNREGA_new/Nrega_home.aspx .
- मेनू में दिए login पर क्लिक करके “Quick Access” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद “State Reports” विकल्प चुनें।
- अब “Chhattisgarh राज्य का चयन करें।
- उसके बाद Transparency & Accountability ऑप्शन में दिए गए “Job Card” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवश्यक जानकारी भरें:
- वित्तीय वर्ष (2026-27)
- जिला (District)
- ब्लॉक (Block)
- पंचायत (Panchayat)
- सभी विकल्प का सही से चुनाव करने के बाद“Proceed” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर Chhattisgarh NREGA Job Card List खुल जाएगी, जहां आप अपना नाम या जॉब कार्ड नंबर देख सकते हैं।
- जॉब कार्ड पर क्लिक करने पर आपको परिवार के सदस्यों का विवरण, काम की स्थिति, मजदूरी और भुगतान की जानकारी दिखाई देगी।
NREGA Job Card List Chhattisgarh – FAQs
MGNREGA CG में अपना नाम देखने के लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जॉब कार्ड के विकल्प का चयन कर पूछी गई जानकारी को दर्ज कर छत्तीसगढ़ मनरेगा लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
जैसे आप अपने जॉब कार्ड लिस्ट को देखने के तरीके को फॉलो करते हैं ठीक उसी प्रकार से जॉब कार्ड नंबर को भी देखा जा सकता है।
नरेगा हेल्पलाइन नंबर 1800 180 6127 है जिसके द्वारा आप शिकायत एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
मनरेगा के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को 100 दिन का निश्चित रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।