MJPJAY : महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना लॉगिन, रजिस्ट्रेशन, लाभ की जानकारी

MJPJAY : महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना की शुरूआत महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया था। शुरुआत में इस योजना का नाम राजीव गाँधी जीवनदायी आरोग्य योजना था किंतु सन् 2017 में इसका नाम परिवर्तित कर Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana (MJPJAY) कर दिया गया था। आपको इस बात से भी अवगत कराते चलें कि इस योजना की शुरुआत तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सुरेश शेट्टी ने किया था।

महत्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना की मदद से राज्य सरकार द्वारा गरीब एवं आर्थिक रूप से परेशान परिवारों के स्वास्थ्य कल्याण हेतु हर संभव मदद प्रदान की जाती है। जैसा कि आपको ज्ञात होगा कि इस योजना के अंतर्गत राज्य का प्रत्येक निवासी आएगा एवं उसके स्वास्थ्य संबंधी व्यय का वहन महाराष्ट्र राज्य सरकार स्वयं से करेगी।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से MJPJAY Login, MJPJAY Registration Online, MJPJAY scheme से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी आपसे साझा करेंगे। साथ ही यदि आप नरेगा के अंतर्गत कार्यरत हैं और महाराष्ट्र के निवासी हैं और Maharashtra NREGA Job Card List देखना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक कर उसे भी देख सकते हैं, साथ ही आप E Challan Maharashtra , NREGA Job Card List Maharashtra, Post Office Sukanya Samriddhi Yojana,Ayushman Bharat Yojana , Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana

MJPJAY से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण

लेख का नामMJPJAY
योजना का नाममहात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना
जारी कर्ता महाराष्ट्र सरकार
उद्देश्यराज्य के निवासियों को फ्री चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट https://www.jeevandayee.gov.in/

महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना क्या है?

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana की शुरुआत महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा सन् 2012 में राजीव गांधी जीवनदायी आरोग्य योजना के नाम से संचालित किया गया था। इसे शुरुआती चरण में महाराष्ट्र के 8 जिलों में ही संचालित किया गया था और समय के साथ संपूर्ण राज्य में संचालित किया जाने लगा। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को बीमारी के हिसाब से क्रमशः ₹2 लाख अथवा ₹3 लाख का प्रावधान किया गया है।

MJPJAY से होने वाले लाभ

यदि आप महाराष्ट्र के निवासी हैं और किसी बीमारी से ग्रसित हैं और आपको आर्थिक सहायता की जरूरत है तो Mahatma Jyotiba phule jan arogya yojana से होने वाले लाभ के बारे में जानना आवश्यक है।

  • MJPJAY के माध्यम से राज्य के नागरिकों को चिकित्सक सुविधाएं फ्री में प्रदान की जाएंगी।
  • महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना के अंतर्गत बीमारियों को वर्गीकृत किया गया है जिसके द्वारा ही देय राशि तय की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ पूर्णतः प्राप्त हो इसके लिए आरोग्य मित्र की भी नियुक्ति की गई है।
  • Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana के तहत छोटी बीमारियों हेतु ₹2 लाख एवं बड़ी बीमारियों हेतु ₹3 लाख का प्रावधान किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से देश की प्राइवेट कंपनी United India Insurance Company Limited द्वारा इन खर्चों का जिम्मा लिया जाएगा।

MJPJAY लाभ प्राप्त करने हेतु पात्रता

यदि आप महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो उसके पात्रता से संबंधित जानकारी भी होना आवश्यक है।

  • आवेदक को इस योजना का लाभ लेने हेतु महाराष्ट्र का निवासी होना आवश्यक है।
  • MJPJAY योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदक की आर्थिक स्थिति खराब होनी चाहिए।
  • महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना की पात्रता को 3 श्रेणी में विभाजित किया गया है जो कि निम्न हैं।
    • श्रेणी A : इस श्रेणी में वे लोग शामिल होंगे जिनके पास पीला एवं नारंगी राशन कार्ड (₹1 लाख सालाना आय), अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत आने वाले परिवार
    • श्रेणी B : इसके अंतर्गत वह परिवार आते हैं जिन्हें सरकार द्वारा सफेद राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया है एवं महाराष्ट्र के संकटग्रस्त इलाका से आते हों।
    • श्रेणी C : इसके अंतर्गत अनाथालय के बच्चे, वृद्धाश्रम, महिला आश्रम में रहने वाली महिलाए एवं सरकारी शाला में पढ़ने वाले छात्र आदि।

महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज

यदि आप MJPJAY का लाभ उठाना चाहते हैं तो इससे संबंधित दस्तावेजों के बारे में नीचे जानकारी उपलब्ध कराई गई है, ध्यान से पढ़ें।

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पीएम जन आरोग्य योजना में पंजीकृत होने का प्रमाण
  • पैन कार्ड
  • वोटर कार्ड इत्यादि।

महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना का पंजीकरण कैसे करें?

इस लेख में नीचे आपको MJPJAY पर पंजीकृत होने से सम्बन्धित जानकारी प्रस्तुत की गई है जिसे देख कर आप भी स्वयं को रजिस्टर कर सकते हैं।

  • MJPJAY हेतु आवेदन करने हेतु सर्वप्रथम आपको अपने निकटतम सूचीबद्ध योजना अस्पताल में जाना होगा।
  • वहां जाने के पश्चात आपको आरोग्य मित्र से मिलना होगा, प्रत्येक सूचीबद्ध हॉस्पिटल में सरकार के द्वारा आरोग्य मित्र नामक पोस्ट बनाई गई है।
  • महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज आपको उस आरोग्य मित्र को उपलब्ध कराने होंगे।
  • इसके बाद आरोग्य मित्र के द्वारा उन दस्तावेजों को जांच की जाएगी।
  • दस्तावेजों की पूर्णतया जांच करने के बाद यदि कोई त्रुटि नहीं मिली तो आरोग्य मित्र द्वारा आपका पंजीकरण संपन्न कर दिया जाएगा।
  • तत्पश्चात संबंधित मरीज या लाभार्थी को अस्पताल में भर्ती कर लिया जाएगा। इस के साथ ही लाभार्थी के सभी दस्तावेज सीएमओ के पास भेज दिए जाएंगे।

इस प्रकार से आप MJPJAY Registration को सफलतापूर्वक संपन्न कर पाएंगे।

MJPJAY login कैसे करें?

यदि आपने स्वयं को Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana पर पंजीकृत कर लिया है और अब उस योजना के अंतर्गत स्वयं को लॉगिन करना चाहते हैं तो इस संबंध मे जानकारी आपको नीचे प्रदान कर दी गई है।

  • लॉगिन हेतु आवेदक को सर्वप्रथम MJPJAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
MJPJAY Login
  • तत्पश्चात इस पेज पर पेशेंट सेक्शन पर क्लिक कर लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
  • नए पेज में पूछी गई जानकारी को दर्ज करने के बाद Login बटन पर क्लिक करें।

और इस प्रकार से आप MJPJAY Login कर सकते हैं।

MJPJAY से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

मैं महात्मा ज्योतिबा फुले योजना कैसे प्राप्त कर सकता हूं?

इसके लिए आवेदन करने या प्राप्त करने के लिए, आपको नजदीकी सामान्य, महिला/जिला/नेटवर्क अस्पताल से संपर्क करना होगा। आरोग्यमित्र, जो योजना का प्रतिनिधि है, आपके लिए स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त करने में सुविधा प्रदान करेगा।

MJPJAY के लिए कौन कौन पात्र है?

इसके लिए आवेदक का महाराष्ट्र का होना आवश्यक है और उसकी आर्थिक स्थिति भी ज्यादा अच्छी न हो, एवं बीमारी का सूची में होना भी आवश्यक है।

महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना हेतु आवेदन कैसे करें?

इसके लिए आपको निकटतम सूचीबद्ध हॉस्पिटल में जाना होगा। वहां जाने के बाद आपको आरोग्य मित्र मिलेंगे जिन्हे आपको दस्तावेज देकर प्रमाणित करना होगा जिसके बाद आपका आवेदन संपन्न हो जाएगा।

क्या MJPJAY सिर्फ महाराष्ट्र के निवासी हेतु है?

हां। इस योजना का लाभ सिर्फ महाराष्ट्र के निवासी ही उठा सकते हैं एवं अन्य लोगों हेतु केंद्र सरकार ने प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना को लॉन्च किया है।