Hamraaz Form 16 Download : Hamraaz App और Web Portal भारतीय सेना की Adjutant General’s Branch (AG Branch) की तकनीकी टीम द्वारा विकसित एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसे भारतीय सेना के सेवारत जवानों को उनकी सेवा और वेतन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एवं सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से जवान अपनी Personal Profile, Monthly Pay Slip, Form 16, Leave Details, Service Records और सेना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, जवान अपने अकाउंट में Login करके Form 16 ऑनलाइन देख और PDF Format में Download भी कर सकते हैं।
कई बार जवानों को Hamraaz Portal पर Form 16 देखने या Download करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस लेख में हम आपको Hamraaz Web Portal से Form 16 Download करने की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपना Form 16 प्राप्त कर सकें।
| Hamraaz Payslip Download | Hamraaz Personal Login |
| Hamraaz Password Reset | Armaan App download |
| DSC Pay Slip download | – |
आर्मी फॉर्म -16 क्या है?
यदि आप सेना में चयनित है तो आपको Form 16/16A का पता होना चाहिए क्योंकि सेना में चयनित उम्मीदवार के लिए यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, Form 16/16A TDS (Tax Deduction At Source) का एक सर्टिफिकेट होता है, यह जवानों को सैन्य विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष दिया जाता है, इसके माध्यम से सैनिक पता लगा सकते हैं, की उसका टैक्स पिछले वर्ष में कितना कटा है और जो सैनिक टैक्स के दायरे में नहीं आते है, वे अपने टैक्स के अंतर्गत कटे पैसे को इनकम टैक्स फाइल करके प्राप्त कर सकते हैं।
Hamraaz Form 16 Download कैसे करे?
यदि आप आर्मी सेना में कार्यरत हैं और Hamraaz Portal के माध्यम से Hamraaz Form 16 Download करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को फॉलो करें.
- Form 16 Download करने हेतु आपको सर्वप्रथम हमराज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट hamraazmp8.gov.in पर जाना होगा.
- होम पेज के खुलने पर आपको “Personal Login” के विकल्प का चयन करना है.
- इस विकल्प के चयन के पश्चात आपके सामने लॉगिन हेतु विकल्प दिखाई देगा, जिसमें आपको अपना यूजर नाम, पासवर्ड और Captcha को दर्ज करके “Sign in” बटन पर क्लिक करें.

- वेबसाइट में लॉगिन होने के बाद आपको मेनू टैब पर क्लिक करना है जहां पर आपको Payslip/Form 16 का विकल्प दिखाई देगा उसपर क्लिक करें.

- क्लिक करने के बाद आप महीना और वर्ष का चुनाव करके “Download Form 16” को Download कर सकते हैं.

Form 16 Download संबंधित FAQ
हमराज Form 16/16A TDS (Tax Deduction At Source) सर्टिफिकेट होता है, जो आर्मी के जवानों को उनके टैक्स संबंधित जानकारी प्रदान करता है।
हमराज फॉर्म 16 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले हमराज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, पर्सनल लॉगइन करें, मेनू से फॉर्म 16 को चुने और महीने और वर्ष को दर्ज करके डाउनलोड करें।
हमराज एप्लिकेशन से फॉर्म 16 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन करें और MPS/Form 16 के विकल्प पर क्लिक करें, वर्ष और महीने को दर्ज करके हमराज ऐप से फॉर्म 16 डाउनलोड करें।
Hamraaz Form 16 Download करने की आधिकारिक वेबसाइट hamraazmp8.gov.in है।