Armaan Army App Download : जैसा कि आपको इस बात की पूर्णतः जानकारी होगी कि भारतीय सेना अपने बहादुरी से कार्य करने एवं कुशल परीक्षण हेतु पूरी दुनिया में विख्यात है। केंद्र सरकार के द्वारा समय-समय पर सेना के जवानों हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं को लॉन्च किया जाता है। सरकार के द्वारा इन्हें ही नही अपितु इनके परिवार के सदस्यों को लिए विभिन्न प्रकार की सेवाओं से प्रदत्त किया जाता रहा है। ठीक इसी प्रकार से सरकार द्वारा पुनः एक ऐप लांच किया गया है जिसे हम Armaan App के नाम से जानते हैं। Armaan App Download करके Armaan Army App Login के द्वारा आर्मी के जवानों को कई सुविधाओं के साथ साथ उनके काम आदि की जानकारी भी प्रदान की जा रही है।
यदि आपको ज्ञात होगा तो सरकार की तरफ से सेना के जवानों के लिए Hamraaz App को भी लाया गया है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Armaan App Download, Armaan App Personal Login, Armaan Payslip App, Armaan App Download karne ka tareeka आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। इस लेख को अंत तक पढ़ने के बाद आपको Armaan App से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाएगी। Armaan Army App को आप Mseva appstore से डाउनलोड कर सकते हैं।

अरमान आर्मी ऐप से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण
| लेख का नाम | अरमान ऐप को डाउनलोड करने हेतु संपूर्ण जानकारी |
| ऐप का नाम | Armaan App |
| के द्वारा | भारतीय सेना के द्वारा विकसित |
| उद्देश्य | भारतीय सेना में कार्यरत जवानों को विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
| लेटेस्ट एप्लिकेशन वर्जन | Armaan App 2.0 Download |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://armaan.gov.in/ |
| हेल्पलाइन | 7290049510 armaan-mgr@gov.in |
Armaan.gov.in app क्या है?
Armaan Army App भारतीय सेना के जवानों और संबंधित कर्मचारियों के लिए विकसित एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य सैन्यकर्मियों को उनकी आवश्यक सेवाएं और सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से जवान अपनी व्यक्तिगत जानकारी देखने, आरामगृह (Aramgrah) बुक करने और उपलब्ध अन्य सेवाओं का उपयोग करने जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
पहले इन सेवाओं के लिए Armaan Mobile App का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अपलोड की गई जानकारी के अनुसार पुराने ऐप के स्थान पर अब Armaan 2.0 Web Portal का उपयोग किया जा रहा है। इस नए वेब प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपयोगकर्ता अपने Username और Password की सहायता से Personal Login कर सकते हैं।
Armaan Army App बंद हो गया है या चालू है?
कई सेना के जवानों के मन में यह सवाल है कि Armaan Army App अभी चालू है या बंद हो गया है? दरअसल, पुराने Armaan Android App को बंद कर दिया गया है और इसकी जगह Armaan 2.0 Web Version लॉन्च किया गया है। अब जवान Armaan 2.0 Web Portal के माध्यम से पुराने ऐप पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक पोर्टल पर अपने Personal Login Id और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
Armaan Army App की प्रमुख सुविधाएं
Armaan 2.0 Web Portal पर जवानों के लिए कई उपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें प्रमुख सुविधाएं निम्नलिखित हैं:
| सुविधा | विवरण |
|---|---|
| Personal Login | व्यक्तिगत अकाउंट में लॉगिन |
| Aramgrah Booking | आरामगृह के लिए ऑनलाइन आवेदन |
| Payment Status | उपलब्ध भुगतान स्थिति की जानकारी |
| Guest House Status | बुकिंग की स्थिति देखना |
| Personal Details | व्यक्तिगत जानकारी से संबंधित सेवाएं |
| MPIN Management | MPIN और अकाउंट सुरक्षा का प्रबंधन |
| Security Questions | अकाउंट रिकवरी के लिए सुरक्षा प्रश्न |
Armaan 2.0 Registration कैसे करें?
यदि आप पहली बार Armaan 2.0 Web Portal का उपयोग कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको पोर्टल पर अपना Registration पूरा करना होगा। इसके लिए आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर के माध्यम से OTP Verification करना आवश्यक है। नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से अपना Registration कर सकते हैं।
- सबसे पहले Armaan 2.0 के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब Registration Page पर अपना 12 अंकों का Aadhaar Number दर्ज करें।
- आवश्यक घोषणा को ध्यानपूर्वक पढ़ें और I Agree विकल्प पर टिक करें।
- इसके बाद Register बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके Aadhaar Card से लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा।
- प्राप्त OTP को निर्धारित स्थान पर दर्ज करके Next बटन पर क्लिक करें।
- OTP Verification सफल होने के बाद अपना Username और 6 अंकों का MPIN सेट करें।
- अब दिए गए विकल्पों में से Security Questions चुनें और उनके सही उत्तर दर्ज करें।
- अंत में Next बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार आपका Armaan 2.0 Registration पूरा हो जाएगा।
अरमान ऐप को Mseva appstore से कैसे डाउनलोड करें?
यदि आप भारतीय सेना में कार्यरत हैं और अपने पद संबंधित सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे Armaan App Download करने के संबंध में आपको संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है, जिसके माध्यम से आप Armaan App Download कर सकते हैं।
- अरमान ऐप को डाउनलोड करने हेतु सर्वप्रथम आपको अपने फोन के किसी भी ब्राउजर में जाकर Armaan Mseva appstore को सर्च करना है।
- इसके बाद आपके सामने सर्च लिस्ट में Mseva Appstore का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक कर दें।
- जैसे ही आप दिए गए सर्च रिजल्ट पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने नए पेज में Login या Captcha दर्ज करने का विकल्प दिखाई देगा।

- इन दोनों विकल्पों में से आपको Captcha दर्ज करने के विकल्प का चयन करके “Download” पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करेंगे तुरंत ही आपके फोन में Armaan App Download होना प्रारंभ हो जाएगा।
इस प्रकार से आप दिए गए चरणों का पालन कर Armaan App Download कर सकते हैं।
Armaan App registration कैसे करें?
यदि आप भी अरमान ऐप registration करना चाहते हैं तो इस संबंध में नीचे आपको संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है, ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- अरमान ऐप पंजीकरण करने हेतु सर्वप्रथम आपको अपने फोन में डाउनलोड किए हुए अरमान ऐप को खोलना होगा।
- ऐप के खुल जाने के पश्चात आपको होम पेज पर ही रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा।
- इस रजिस्ट्रेशन के विकल्प में आपको अपना आधार नंबर को दर्ज कर नीचे बने हुए Check box पर क्लिक कर “Registration” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद अगले पेज में आपको एक सिक्योरिटी प्रश्न को चुन कर उसका उत्तर भी दर्ज करना होगा जो भविष्य में लॉगिन करने हेतु आवश्यक होगा।
- इसके बाद आपको अपने डाटा को सुरक्षित रखने हेतु एक MPIN भी बनाना होगा, जिससे किसी भी प्रकार की डाटा चोरी से बचा जा सके।
- इस प्रकार से अंततः आप Armaan App Registration को पूरा कर पाएंगे।
Armaan App Login कैसे करें?
नीचे आपको अरमान ऐप लॉगिन के बारे में जानकारी प्रदान की गई है जिसे देख कर आप भी अरमान ऐप लॉगिन कर सकते हैं।
- अरमान ऐप में लॉगिन करने हेतु सबसे पहले आपको ऐप को खोलना होगा।
- जैसे ही आप ऐप को ओपन करते हैं सबसे पहले आपके सामने MPIN का विकल्प दिखाई देगा।

- इसमें आपको रजिस्ट्रेशन के समय बनाए गए 6 अंक का MPIN दर्ज करना होगा।
- 6 अंक के mpin को दर्ज करने के बाद “Login” के विकल्प पर क्लिक करें।
उपर दिए गए चरणों का पालन करने पर आप Armaan App Login हो जायेंगे।
MPIN Reset कैसें करें? (Forgot MPIN)
यदि आप भी mpin को बदलना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चरणों को देख कर आप भी MPIN को बदल सकते हैं।
- इसके लिए सर्वप्रथम आपके फोन में Armaan App Download होना चाहिए एवं रजिस्ट्रेशन भी संपन्न होना चाहिए।
- जब आप ऐप को ओपन करते हैं तो होम पेज पर नीचे आपको “Forgot MPIN” का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।

- दिए गए विकल्प पर क्लिक करने के बाद नए पेज में आपको अपना पंजीकृत आधार नंबर दर्ज करना होगा।

- आधार कार्ड नंबर को दर्ज करने के बाद नीचे “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद उस आधार कार्ड के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसको यहां पर दर्ज करना होगा।

- प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करने के बाद नए पेज में आपको Set New MPIN का विकल्प दिखाई देगा।

- नए MPIN को दर्ज करने के बाद उस MPIN को कन्फर्म करने हेतु नीचे “Confirm MPIN” में भी 6 अंक के पिन को दर्ज करें।
- उपर नए MPIN को दर्ज करने के बाद नीचे “Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
इस प्रकार से आप Armaan App Download के माध्यम से Armaan App MPIN Change कर सकते हैं।
Armaan App Guest Room कैसे बुक करें?
यदि आप भी अरमान ऐप के माध्यम से गेस्ट रूम बुक करना चाहते हैं तो इस संबंध में नीचे जानकारी प्रदान की गई है।
- Armaan App Guest Room book करने के लिए आवेदक को एप्लीकेशन को ओपन करके मेनू टैब पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप मेनू टैब पर क्लिक करके “My Aramgrah Applications” के विकल्प पर क्लिक करें।

- इसके बाद आवेदक के सामने दाईं तरफ नीचे एक प्लस का आइकन दिखाई देगा, उसपर क्लिक कर दें।
- तत्पश्चात आवेदक को “Guest Category” और जिस स्थान पर आराम गृह की आवश्यकता है उसे चुनना होगा और Search बटन पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद नए पेज में आपको उस आराम गृह की कब से कब तक आवश्यकता है उस जरूरत के हिसाब से तिथि का चयन करना होगा एवं साथ ही कितने रूम की आवश्यकता है उसे भी दर्ज करना होगा।

- इन जानकारियों के दर्ज करने के बाद नीचे “Next” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद दूसरे पेज में आपको गेस्ट का नाम एवं उससे आपका संबंध दर्ज कर पुनः Next बटन पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपसे गेस्ट का कोई भी आईडी प्रूफ अपलोड करने को कहा जाएगा, जिसे आपको अपलोड कर “Next” बटन पर क्लिक करना होगा।

इन सारी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के बाद आप Armaan App Guest Room को बुक कर सकते हैं।
Armaan Army App हेल्पलाइन नंबर
यदि आपको Armaan Army App Download , Armaan Army App Login, Armaan Army App registration, पेंशन, पे स्लिप, या आपके नाम में कोई गलती हो या आधार नंबर को लेकर कोई समस्या आ रही है, तो आप अरमान आर्मी ऐप हेल्पलाइन नंबर 011-20862711 व 8092952652 पर कॉल करके या armaan-mgr@gov.in ईमेल आईडी पर मेल करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
ARMAAN 2.0 : New web application is live now. In case of any issue, contact on 32878 , 011-20862711 and 8092952652.
Armaan App Download – FAQs
अरमान ऐप एक ऐसा माध्यम है जिसकी मदद से आर्मी के जवान अपनी पोस्ट एवं उससे संबंधित सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Armaan App का उपयोग केवल भारतीय सेना के जवान ही कर सकते हैं वो भी अपनी पोस्ट एवं उससे संबंधित सेवाओं के लिए।
Armaan App Download करने के लिए आवेदक को Mseva Appstore पर जाकर वहां captcha को दर्ज कर Armaan App Download कर सकते हैं।
इसके लिए आवेदक को अरमान ऐप को ओपन करना होगा और 6 अंकों के बनाए गए MPIN को दर्ज कर Armaan App Login कर सकते हैं।
अरमान ऐप का हेल्पलाइन नंबर 7290049510 है जिसके माध्यम से आप शिकायत एवं कोई भी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।