What is Bhulekh : भूलेख क्या होता है? जानें

What is Bhulekh 2023 : यदि आपने कभी भूमि जानकारी को प्राप्त करने का प्रयास किया होगा तो भूलेख शब्द के बारे में अवश्य ही सुना होगा। भूलेख सरकार के द्वारा लॉन्च किया गया एक पोर्टल है जिसके जरिए आप भूमि संबंधी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपने किसी जमीन को बेचा या खरीद हुआ है या फिर जमीन से संबंधित खसरा खतौनी जैसी अन्य जानकारियों को प्राप्त करना चाहते हैं तो इसको आप भूलेख पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों के भूमि को डिजिटली करण करने के लिए भूमि पोर्टल लांच किए गए हैं जैसे कि – UP BHULEKH, मध्यप्रदेश भूलेख, Bhulekh Rajasthan E Dharti, Bihar bhulekh, छत्तीसगढ़ भूलेख, इत्यादि।

What is Bhulekh

भूलेख पोर्टल की मदद से आप घर बैठे अपने भूमि का नक्शा , खतौनी देख सकतें हैं और पता कर सकते हैं कि किस व्यक्ति के पास कितनी जमीन है। इस पोर्टल पर संपूर्ण जानकारी को सरकार की तरफ से समय समय पर अपडेट किया जाता है। भूलेख के अंतर्गत Bhulekh Khatauni, भूलेख नक्शा यूपी, खसरा नक्शा, khasra khatauni up आदि की जानकारियां आती हैं।

Bhulekh से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण

लेख का नामBhulekh
उद्देश्यभूमि संबंधित जानकारी देखने के लिए
विभागभूमि अभिलेख अनुरक्षण विभाग
संचालित सरकारउत्तर प्रदेश सरकार
श्रेणीsarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in
हेल्पलाइन नंबर 0522-2620477

Bhulekh क्या है?

भूलेख एक ऑनलाइन पोर्टल है जो भारत देश के विभिन्न राज्य सरकारों के राजस्व विभाग द्वारा चलाया जाता है। इस पोर्टल का उपयोग किसी भी भूमि से संबंधित ब्यौरे को प्राप्त करने हेतु किया जाता है। भूलेख पर आपको अपने शहर, गांव आदि के भूमि की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही आसानी से जमीन की जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकता है। इन चीजों के साथ ही भूलेख के माध्यम से ही खसरा, खतौनी, जमीन की लंबाई-चौड़ाई जैसी अन्य जानकारी भी Bhulekh के द्वारा प्रदान की जाती है। भूलेख को भारत के कई राज्यों में संचालित किया जाता है।

भूलेख पोर्टल पर मिलने वाली जानकारियां

bhulekh पोर्टल पर बहुत सी प्रकार की भूमि संबंधी जानकारियां उपलब्ध हैं जिनकी एक सूची नीचे इसी लेख में उपलब्ध कराई जा रही है।

  • राज्य के किसी भी भूमि का नक्शा देखना
  • भू स्वामी का नाम ऑनलाइन माध्यम से देखना
  • जमीन का पट्टा हासिल करना
  • खसरा खतौनी देखना
  • रियल टाइम खतौनी देखना
  • जमीन किसके नाम पर है, उसका विवरण आदि।

Bhulekh Portal से जमीन का नक्शा कैसे देखें?

अगर आप भूलेख पोर्टल पर अपनी भूमि का नक्शा देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें। इन चरणों का पालन कर आप भी भूमि का नक्शा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

  • जैसा कि यदि हम यह मान लें कि आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो ब्राउजर में UP Bhulekh लिख कर सर्च करें।
  • इसके बाद आपको up bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • तत्पश्चात आपके सामने एक पेज में अपना जिला, तहसील एवं गांव को दर्ज करें।
Bhulekh naksha up
  • तत्पश्चात एक नए पेज में आपको चार विकल्प दिखाई देंगे जिनकी मदद से आप भू नक्शा को देख पाएंगे।
    • खसरा संख्या से खोजें
    • खाता संख्या द्वारा खोजें
    • खातेदार के नाम द्वारा खोजें
    • नामांतरण दिनांक से खोजें।
Details
  • इसके बाद जानकारी को दर्ज करके आपके सामने जमीन का नक्शा प्रदर्शित होने लगेगा।

इस प्रकार से आप bhulekh से भूमि नक्शा को आसानी से देख सकते हैं।

Bhulekh से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

उप भूलेख खसरा खतौनी नक्शा कैसे देखें?

इसके लिए आवेदक को upbhulekh की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा। जिसके बाद आप खसरा खतौनी यूपी को आसानी से देख पाएंगे।

भूलेख क्या है?

Bhulekh पोर्टल का उपयोग किसी भी भूमि से संबंधित ब्यौरे को प्राप्त करने हेतु किया जाता है। भूलेख पर आपको अपने शहर, गांव आदि के भूमि की जानकारी प्राप्त हो जाएगी

क्या भूलेख को ऑनलाइन माध्यम से भी देखा जा सकता है?

हां। आप घर बैठे ही अपने फोन या लैपटॉप के माध्यम से Bhulekh को आसानी से देख सकते हैं।

भूलेख में किस प्रकार की जानकारी उपलब्ध होती हैं?

भूलेख पर आपको भूमि संबंधित नक्शा, खसरा खतौनी, भू स्वामी का नाम, रियल टाइम खतौनी जैसी जानकारी प्राप्त होती हैं।