UPSSSC PET Hindi Practice Set 4: पिछले पेपर पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न

UPSSSC PET Hindi Practice Set 4: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष यूपी पेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है जो भी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के हैं या किसी अन्य राज्य के हैं और वे उम्मीदवार यूपीट्रिपलएससी आयोग द्वारा जारी होने वाली भर्तियों में भाग लेना चाहते हैं तो उनको UPSSSC PET Exam 2022 परीक्षा पास करना अनिवार्य है क्योंकि यह परीक्षा एक प्री परीक्षा है इसी परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर मेंस परीक्षा अगोजित की जाएगी, इस लेख के जरिये आप PET Practice Set in Hindi को प्राप्त कर सकतें हैं और साथ ही अन्य परीक्षा के Practice Set प्राप्त करने के लिए क्लिक करें।

इस परीक्षा के प्राप्त अंको के आधार पर आने वाली भर्तियों में मेरिट बनाकर मेंस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है इसलिए आप UPSSSC PET Exam की तैयारी बढ़िया तरीके से करें तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर, मेंस परीक्षा के लिए योग्य रहे और PET Practice Set Online लगाते रहे, इस लिए हम आपके लिए up pet Exam में पूछें गए UPSSSC PET Hindi Practice Set 3 के महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आये है जिसको आप हल करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं।

UPSSSC PET Hindi Practice Set 4

UPSSSC PET Hindi Practice Set 4

प्रश्न. ‘किनारे लगना’ मुहावरे का उपयुक्त अर्थ है –

  1. किसी कार्य का समाप्त होना
  2. डूबने से बचना
  3. लहरों द्वारा किसी वस्तु को किनारे फेंकना
  4. नदी पार करने में असफल होना

उत्तर – 1

‘भाव विलास’ के रचयिता कौन थे? 4

  1. देव
  2. बिहारी
  3. केशव
  4. घनानन्द

उत्तर – 1

प्रश्न. निम्नलिखित में कौन-सा वाक्य शुद्ध है?

  1. यह आपकी अनाधिकार चेष्टा है।
  2. यह आपकी अनधिकार चेष्टा है।
  3. यह आपकी चेष्टा अनाधिकार है।
  4. यह चेष्टा आपका अनाधिकार है।

उत्तर – 2

प्रश्न.. अलि-अली का अर्थ है –

  1. भौंरा – सखी
  2. भौंरा – मियाँ
  3. रात अंधेरा
  4. सखी – सुन्दर

उत्तर – 1

प्रश्न. ‘बढ़ा चढ़ा कर कहना’ के लिए एक शब्द है। –

  1. अतिवादी
  2. अतिशय
  3. अत्यन्त
  4. अतिशयोक्ति

उत्तर – 4

प्रश्न.’संयोग’ शब्द का विलोम है :

  1. वियोग
  2. दुर्योग
  3. सहयोग
  4. कुयोग

उत्तर – 1

प्रश्न. ‘रत्नाकर’ का सन्धि-विच्छेद होगा?

  1. रत्न + आकर
  2. रत्ना + कर
  3. रत्न + आकार
  4. रति + आकर

उत्तर – 1

प्रश्न.’कवि’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप होगा –

  1. कवयित्री
  2. कवियत्री
  3. कवित्रि
  4. कवि

उत्तर – 1

प्रश्न. ‘आकाश’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है –

  1. नभ
  2. अम्बर
  3. गगन
  4. अवनि

उत्तर – 4

प्रश्न. ‘एक बार कही बात को दुहराते रहना’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है?

  1. आगार
  2. प्राक्कथन
  3. प्रस्तावना
  4. पिष्टपेषण

उत्तर – ? इस प्रश्न का जवाब कमेंट बॉक्स में दे।