UP Police Constable Recruitment 2023: पुलिस कांस्टेबल और फायरमैन 37000 पदों पर भर्ती जारी जल्द, जाने पूरी खबर

UP Police Constable Recruitment 2023 : उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है क्योकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही लगभग 37000 पुरूष / महिला के पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 22 जनवरी 2023 को दी गई है, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का आयोग और परीक्षा बोर्ड सब कुछ तय हो चुका है बस आयोग द्वारा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करना है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यूपी पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

इससे पहले जारी नोटिफिकेशन में 26382 पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती होनी थी। लेकिन बाद में पदों को बढ़ा कर 37000 कर दिया गया है। जो युवा यूपी पुलिस (UP Police) कांस्टेबल पद पर भर्ती होना चाहते हैं वह यूपी पुलिस सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी करते रहे और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर विजिट करते रहें। जब भी आवेदन फॉर्म जारी होगा उसकी सूचना आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मिलेगी।

UP Police Constable Recruitment 2023

हम आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी होने को लेकर आधिकारिक रूप से कोई अपडेट नहीं आया है और साथ ही कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा तिथि भी तय नहीं की गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी घोषणा जल्द ही हो सकती हैं, इसलिए अभी आप यूपी पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो अपनी तैयारी लगातार करते रहे।

UP Police Constable Recruitment 2023 संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नामUP Police Constable Recruitment 2023
लेख कैटेगरीकैरियर न्यूज़
भर्ती बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ
पद का नामयूपी कांस्टेबल, फायरमैन
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
योग्यताकक्षा-12वीं पास
सैलरी20500-42500/- रुपये
आधिकारिक वेबसाइटhttp://uppbpb.gov.in/

जाने क्या होगी UP Police 2023 की योग्यता

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की ऑनलाइन आवेदन फार्म को भरने के लिए उम्मीदवार को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। फायरमैन पद के लिए 12वीं पास होने के साथ कुछ अन्य योग्यताएं भी होनी आवश्यक है, जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन में आपको मिल जाएगी या जारी होने के बाद हम आपको सूचित कर देगें।

जाने यूपी पुलिस भर्ती 2023 कितने-कितने पद

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जुलाई 2024 तक इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में 26382 कांस्टेबल का पद व 8540 पीएसी, 1582 जेल वार्डन और 172 फायरमैनों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जा सकता है, जिसके लिए यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड UPPBPB जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता हैं।

Leave a Comment