Up Pankh Portal 2023: Registration & Login करें uppankh.in से

Up Pankh Portal: यूपी पंख पोर्टल का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा किया गया है इस पोर्टल के माध्यम से कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से उनके कैरियर से संबंधित परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान कराया जाएगा, यूपी पंख पोर्टल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 5 सितंबर 2023 को उत्तर प्रदेश में लांच किया गया है, यूपी पंख पोर्टल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है सभी छात्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं एवं ऑनलाइन माध्यम से परामर्श और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

यूपी पंख पोर्टल उत्तर प्रदेश में शिक्षा ग्रहण कर रहे उन छात्रों के लिए एक मूल्यवान संसाधन है जो करियर और शिक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं इस पोर्टल के माध्यम से छात्राओं को अपने भविष्य के बारे में सटीक निर्णय लेने एवं उनसे संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है। इस लेख के माध्यम से हम आपको Uppankh Portal, Uppankh Portal Registration, Up pankh Portal Login के बारे में विस्तृत रूप में बताएंगे।

यूपी पंख पोर्टल का संक्षिप्त विवरण

पोस्ट का नामUp Pankh Portal | यूपी पंख पोर्टल उत्तर प्रदेश
लेख कैटेगरीसरकारी पोर्टल
आधिकारिक वेबसाइटhttps://uppankh.in/
वर्ष2023-24
जारी करने वाले व्यक्ति योगी आदित्यनाथ
राज्यउत्तर प्रदेश
उद्देश्यसमस्त छात्रों को उनके कैरियर मार्गदर्शन में आसानी प्रदान करना
लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करने का तरीकास्कूल के प्रधानाचार्य के माध्यम से

उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल का उद्देश्य | Purpose Of Up Pankh Portal

यूपी पंख पोर्टल का उद्देश्य यह है कि जो भी छात्र नौवीं से बारहवीं तक के हैं उन्हें अपने कैरियर से संबंधित किसी भी समस्या के लिए कहीं भी भटकना न पड़े वह इस पोर्टल के माध्यम से अपनी योग्यता अनुसार सही कैरियर मार्गदर्शन को प्राप्त कर सकते हैं एवं किसी भी क्षेत्र में आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

MP Shiksha Portal 2023: Samagra Shiksha Portal Registration,Status की संपूर्ण जानकारी

uppankh.in पर उपलब्ध सेवाएं | Available Sevices on Up pankh Portal

Up Pankh Portal के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाती हैं जिनमें कुछ प्रमुख सेवाओं की सूची नीचे प्रदर्शित की गई है जिसे पढ़कर आप इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं: –

  • कैरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन
  • विभिन्न पाठ्यक्रमों और कॉलेजों की जानकारी
  • छात्रवृत्ति और वित्तीय सहायता
  • रोजगार के अवसर
  • इंटर्नशिप
  • परामर्श कार्यक्रम

Gadi number se maalik ka Naam कैसे देखें? आसान भाषा में समझे

यूपी पंख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें? How To Do Registration on Up Pankh Portal

यदि आप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी किए गए यूपी पंख पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो उसकी प्रक्रिया नीचे बताई गई है जिसे पढ़कर आप सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपने करियर के संबंध में अनुभवी अध्यापकों एवं अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं: –

  • सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश को पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • वेबसाइट पर प्रदर्शित नीले रंग से प्रवेश वाले बटन पर क्लिक करें।
Up Pankh
  • उसके बाद एक नया पेज प्रदर्शित होने लगेगा जिसमें लॉगइन आईडी और पासवर्ड मांगा जाएगा।
Up Pankh
  • याद रहे कि यह लॉगिन और पासवर्ड किसी भी ऑनलाइन माध्यम से जनरेट नहीं किया जा सकता इसलिए आपको अपने प्रिंसिपल ऑफिस में जाकर, यूपी पक्ष पोर्टल के संबंध में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त कर लेना है।
  • जिसके पश्चात आपको पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है।
  • एक बार लॉगिन हो जाने के पश्चात आपको अपनी कक्षा का चुनाव करना है।
  • उसके पश्चात आपके कैरियर से संबंधित जानकारी प्रदर्शित होने लगेगी जिसमें आप अपनी रूचि के अनुसार किसी भी क्षेत्र का चयन कर कर उस क्षेत्र के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Npci Aadhar Link Bank Account Online: बैंक खाता को NPCI से लिंक करें

Up Pankh Portal Login | उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

यदि आपने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से पंख पोर्टल रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड प्राप्त कर लिया है तो आपको इस पोर्टल पर लॉगइन करने की आवश्यकता है जिसकी प्रक्रिया नीचे बताई गई है जिसे पढ़कर आप आसानी से अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से यूपी पंख पोर्टल लॉगिन कर सकते हैं: –

  • Up Pankh Portal Login के लिए पंख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर नीले रंग से प्रदर्शित प्रवेश वाले बटन पर क्लिक करें।
  • जिसके पश्चात प्रथम बॉक्स में अपना user-id एवं दूसरे बॉक्स में पासवर्ड डालकर लॉगइन वाले बटन पर क्लिक कर दे।
  • जिसके पश्चात आप सफलतापूर्वक यूपी पंख पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।
  • जिसके पश्चात आप कैरियर एवं अन्य शिक्षा संबंधित जानकारी का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

यूपी पंख पोर्टल की लॉगइन आईडी और पासवर्ड कैसे प्राप्त करें?

यह ध्यान देना आवश्यक है कि यूपी पंख पोर्टल के संबंध में जो लॉगइन आईडी और पासवर्ड लॉगिन करते समय दर्ज किया जाता है वह ऑनलाइन माध्यम से जनरेट नहीं किया जा सकता है इसलिए आपको लॉगइन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए अपने प्रधानाचार्य के पास जाना पड़ेगा और उनसे अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त कर लेना है।

यूपी पंख पोर्टल से संबंधित प्रश्न

Up Pankh Portal क्या है?

उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल का निर्माण उन छात्रों के लिए किया गया है जो कि शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं और शिक्षा से संबंधित अपने कैरियर के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहते हैं वह इस पोर्टल के जरिए अनुभवी अध्यापकों एवं शिक्षा क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा अनुभव प्राप्त कर सकते हैं एवं अपनी कार्यकुशलता के अनुसार किसी भी क्षेत्र में रोजगार का अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं।

यूपी पंख पोर्टल लॉगिन कैसे करें?

यूपी पंख पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए सर्वप्रथम आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है वेबसाइट के होम पेज पर प्रदर्शित प्रवेश वाले बटन पर क्लिक कर देना इसके पश्चात नहीं भेज पर प्रदर्शित लॉगइन पेज पर प्रथम बॉक्स में लॉगिन आईडी और दूसरे बॉक्स में पासवर्ड डालकर लॉगइन कर लेना है।