Up E Sathi Portal: Up E Sathi Portal उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाया गया एक ऑनलाइन सेवा पोर्टल है इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश नागरिकों को अलग-अलग सरकारी सुविधाओं का लाभ एक पोर्टल के माध्यम से दिया जाता है और आप ई साथी पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी जाती है।
यह पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार के आईटी डिपार्टमेंट द्वारा विकसित किया गया है और इसका उद्देश्य लोगों को डिजिटल माध्यम से सुविधा प्राप्त करने में सहायता के लिए किया गया है।
उत्तर प्रदेश e-sathi पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को कई प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं जैसे कि –birth/death certificate, property tax payment, e-stamp paper, rasan card, driving license, voter ID card, pension scheme, scholarship, loan application etc.

यह एक सरकारी पोर्टल है जिसमें प्रदेश में उपस्थित नागरिकों को बहुत से सरकारी और प्राइवेट सेवाओं के लिए ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई करने की सुविधा दी जाती है।
E-Sathi Portal का संक्षिप्त विवरण
लेख का नाम | Up E Sathi Portal |
लेख कैटेगरी | सरकारी योजना |
आवश्यक दस्तावेज | आधार कार्ड, फोटो, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर,निवास प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र आदि |
आधिकारिक वेबसाइट | https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/ |
हेल्पलाइन नंबर | 0522-2304706 |
अधिकारिक वेबसाइट | https://esathi.up.gov.in/ |
उत्तर प्रदेश e-sathi पोर्टल का उद्देश्य ?
किसी भी योजना एवं पोर्टल को लांच करने से पहले सरकार द्वारा उसका एक उद्देश्य निर्धारित किया जाता है कि इसका लाभ लोगों तक आसानी से कैसे पहुंचाया जा सकता है वैसे ही इस पोर्टल का भी उद्देश्य है, e-sathi पोर्टल के माध्यम से प्रदेश में स्थित लोगों को किसी भी सरकारी दस्तावेज के निर्माण के लिए दफ्तर के चक्कर काटने से निजात मिल सकेगी।
क्योंकि इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन एवं लैपटॉप के माध्यम से आय, जाति, निवास एवं अन्य प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता हैं।
Up E Sathi Portal के क्या लाभ हैं?
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस पोर्टल को लांच किए जाने के पश्चात सभी व्यक्तियों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपने प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता है।
- उत्तर प्रदेश e-sathi पोर्टल के माध्यम से आवेदन किए गए फॉर्म की स्थिति ऑनलाइन माध्यम से पता की जा सकती है।
- इस पोर्टल के माध्यम से राजस्व विभाग से संबंधित सभी प्रमाण पत्रों का आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
- गृह विभाग से संबंधित प्रमाण पत्र का आवेदन भी यूपी ई पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।
Up E Sathi Portal के माध्यम से मिलने वाली सुविधाएं
क्र.सं. | विभाग का नाम | सेवाएं |
---|---|---|
1. | राजस्व विभाग | 1. जाति प्रमाणपत्र 2. आय प्रमाणपत्र 3. अधिवास प्रमाणपत्र 4. हैसियत प्रमाण पत्र 5. खतौनी की नकल 6. दैनिक राजस्व वाद तालिका 7. राजस्व वाद – न्यायालय आदेश प्रति 8. राजस्व वाद – वाद विवरण |
2. | पंचायती राज विभाग | 1. कुटुंब रजिस्टर |
3. | चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग | 1. दिव्यांग प्रमाणपत्र 2. कोविड टीकाकरण |
4. | गृह विभाग | 1. लाउड स्पीकर/लोक सम्बोधन प्रणाली/ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति 2. विस्फोटक – विनिर्माण लाइसेंस 3. विस्फोटक – भंडारण लाइसेंस 4. विस्फोटक – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस 5. विस्फोटक – भंडारण एवं विक्रय 6. आतिशबाज़ी – विनिर्माण लाइसेंस 7. आतिशबाज़ी – भंडारण लाइसेंस 8. आतिशबाज़ी – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस 9. आतिशबाज़ी – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस |
5. | समाज कल्याण विभाग | 1. छात्रवृत्ति के लिए आवेदन (सामान्य और अनु.जाति/जनजाति) 2. शादी और बीमारी अनुदान के लिए आवेदन 3. अत्याचारों के बारे में शिकायत के लिए |
6. | महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग | 1. दहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता 2. दहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए कानूनी सहायता 3. विधवा बेसहारा महिलाओं की बेटी की शादी के लिए अनुदान योजना 4. दंपति पुरस्कार विधवा विवाह को बढ़ावा देने की योजना |
7. | दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग | 1. दिव्यांग व्यक्ति द्वारा पुनर्वास हेतु ऋण/अनुदान के लिए आवेदन 2. दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने पर अनुदान के लिए आवेदन 3. दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंगों के लिए अनुदान |
8. | कृषि विभाग | 1. मा० मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना 2. मा० मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना |
यूपी E Sathi पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
आय प्रमाण पत्र / आधार कार्ड | जन्म प्रमाण पत्र/ बैरियर प्रमाण पत्र |
जाति प्रमाण पत्र /रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर | निवास प्रमाण पत्र / पासपोर्ट साइज फोटो |
Up E Sathi Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे?
यदि आप Up E Sathi Portal पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो नीचे कुछ महत्वपूर्ण चरण बताए गए हैं जिन्हें यदि कोई भी व्यक्ति फॉलो करता है तो वह Up E Sathi Portal पर आसानी सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर सकता है।
- सबसे पहले आपको ई डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसके बाद होम पेज पर स्थित e-sathi वाले विकल्प पर क्लिक कर देना हैं।

- इस विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात एक नया पेज खुलेगा, जैसा नीचे चित्र में दर्शया गया है।

- इस पेज पर स्थित “नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण” वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है जिसके पश्चात एक आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- जिसके बाद इस फॉर्म में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भरनी है जो कि नीचे प्रदर्शित की गई है।
- यूजर आईडी, पूरा नाम, जन्मतिथि, लिंग, आवासीय पता, पिनकोड, जिला, मोबाइल नंबर , ईमेल आईडी।

- इन सभी जानकारियों को फॉर्म में भरने के पश्चात सुरक्षित करें वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है यह विकल्प पेज पर नीले रंग से प्रदर्शित हो रहा होगा।
- सुरक्षित करने वाले विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात आवेदक के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, यही ओटीपी आवेदक पासवर्ड का कार्य करेगी।
- उसके बाद लॉगइन पेज पर आ जाना है और वहां पर यूजर आईडी और रजिस्टर मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को पासवर्ड के रूप में दर्ज कर देना हैं।
- जिसके पश्चात आपको एक नया पासवर्ड बनाने को दिया जाएगा, जिसमें आप अपनी सुरक्षा अनुसार पासवर्ड को डाल सकते हैं याद रहे यह पासवर्ड आवेदक को भूलना नहीं है।
प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से आप कभी भी e-sathi पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन कर सकते हैं।
यूपी E Sathi Portal पर Login कैसे करें?
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी कामों को डिजिटल रूप से करने के लिए यूपी साथी पोर्टल लांच किया गया नीचे कुछ महत्वपूर्ण चरण बताए गए हैं जिन्हें फॉलो कर कर आप उत्तर प्रदेश ई साथी पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन कर सकते हैं।
- उत्तर प्रदेश e-sathi पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए सबसे पहले e-district वेबसाइट पर विजिट करना है।

- इस वेबसाइट के होम पेज पर स्थित e-sathi वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है, जिसके पश्चात नीचे चित्र में प्रदर्शित पेज ओपन हो जाएगा।

- इसमें रजिस्टर्ड यूजर आईडी एवं पासवर्ड डालकर नीचे दिए गए कैप्चा कोड को बॉक्स में दर्ज कर देना है और दर्ज करने के पश्चात बगल में स्थित सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक कर देना।
- जिसके बाद आप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लांच किए गए e-sathi पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।
उत्तर प्रदेश ई- साथी पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर क्या हैं ?
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा e-sathi पोर्टल से संबंधित जनता की शिकायतों को दर्ज करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिस पर कॉल कर कर कोई भी व्यक्ति साथी पोर्टल से संबंधित शिकायत को दर्ज करा सकता है, एवं अपने शिकायत से संबंधित सुझाव को प्राप्त कर सकता है।
यह हेल्पलाइन नंबर केवल सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 9:00 बजे तक ही कार्य करता है यह हेल्पलाइन नंबर निम्नलिखित है – 0522-2304706
Up E Sathi Portal सम्बंधित महत्वपूर्ण FAQ
उत्तर प्रदेश ही साथी पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए सर्वप्रथम गूगल पर ईडिस्ट्रिक सर्च कर देना है इसके पश्चात भी डिस्ट्रिक्ट के होम पेज पर आ जाना है होम पेज पर स्थित e-sathi या सिटीजन सर्विस वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक पेज प्रदर्शित होगा इस पेज में यूजर आईडी पासवर्ड और नीचे दिए गए कैप्चा कोड को फेल कर कर सबमिट कर लेना है।
आधार कार्ड, फोटो, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि
https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/
जाति प्रमाणपत्र , आय प्रमाणपत्र ,अधिवास प्रमाणपत्र , हैसियत प्रमाण पत्र, खतौनी की नकल, दैनिक राजस्व वाद तालिका, राजस्व वाद – न्यायालय आदेश प्रति, राजस्व वाद – वाद विवरण, दिव्यांग व्यक्ति द्वारा पुनर्वास हेतु ऋण/अनुदान के लिए आवेदन , दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने पर अनुदान के लिए आवेदन , दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंगों के लिए अनुदान , लाउड स्पीकर/लोक सम्बोधन प्रणाली/ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति , विस्फोटक – विनिर्माण लाइसेंस ,विस्फोटक – भंडारण लाइसेंस, विस्फोटक – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस , विस्फोटक – भंडारण एवं विक्रय , आतिशबाज़ी – विनिर्माण लाइसेंस, आतिशबाज़ी – भंडारण लाइसेंस,आतिशबाज़ी – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस ,आतिशबाज़ी – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस