e disha (e district Haryana): हरियाणा ई डिस्ट्रिक्ट आय, जाति, निवास आवेदन कैसे करें, जानें

e disha (e district Haryana) 2023 : ई दिशा (ई डिस्ट्रिक हरियाणा) एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जिसे हरियाणा सरकार द्वारा अपने निवासियों को प्रमाणपत्र संबंधित सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है। e disha पोर्टल को e district Haryana पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है। ई दिशा हरियाणा पोर्टल की मदद से हरियाणा के नागरिक घर बैठे ही प्रमाण पत्र जैसी अन्य सेवाएं भी प्राप्त कर सकते हैं।

e disha Haryana पोर्टल की मदद से आवेदक विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जैसे Domicile certificate Haryana download, Caste certificate Haryana download, Income certificate Haryana download, जैसे प्रमाण पत्रों का आवेदन और वेरिफिकेशन किया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख के जरिए e disha Haryana, e disha certificate download के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

e disha e- district Haryana

e disha हरियाणा पोर्टल से संबंधित संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामe disha (e district Haryana)
शुरू किया गया हरियाणा सरकार द्वारा
लाभार्थीहरियाणा के नागरिक
उद्देश्यराज्य के नागरिकों को प्रमाण पत्र संबंधी सेवाएं प्रदान करना
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट https://edisha.gov.in/

E disha Haryana पोर्टल के उद्देश्य

ई दिशा हरियाणा पोर्टल को नागरिकों की समस्या के समाधान हेतु बनाया गया है। इसके कुछ महत्वपूर्ण उद्देश्य निम्नलिखित हैं।

  • हरियाणा राज्य के नागरिकों को ई डिस्ट्रिक्ट हरियाणा पोर्टल के माध्यम से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, मृत्यु प्रमाण पत्र, हथियार लाइसेंस हेतु आवेदन के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
  • ई दिशा पोर्टल के माध्यम से आप अपने आवेदन की स्थिति को देख सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन किए गए प्रमाण पत्र व लाइसेंस का सत्यापन किया जा सकता है।
  • e district Haryana पोर्टल की मदद से नागरिकों के समय व पैसे दोनों की ही बचत होती है।
  • इस पोर्टल के आ जाने से भ्रष्टाचार में भी कमी आयेगी और पारदर्शिता भी बनी रहेगी।
  • हरियाणा राज्य के नागरिकों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं।

E disha Haryana पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

ई दिशा हरियाणा पोर्टल पर विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध हैं जिनका आवेदन कर आप भी लाभ उठा सकते हैं। नीचे संबंधित सूची प्रदान की गई है।

सामाजिक सेवाएं

  • वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • विकलांगता पेंशन योजना
  • बौना पेंशन योजना
  • किन्नर पेंशन योजना
  • निराश्रित महिला पेंशन योजना/विधवा पेंशन योजना
  • कश्मीरी प्रवासियों को वित्तीय सहायता
  • निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता आदि।

राजस्व विभाग संबंधित सेवाएं

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • ग्रामीण प्रमाण पत्र
  • EWS सामान्य जाति प्रमाण पत्र
  • भूमि पंजीकरण
  • विवाह पंजीकरण
  • लैंड रिकॉर्ड की कॉपी आदि।

e disha Login कैसे करें? e district Haryana login

ई दिशा पोर्टल में लॉगिन करने के लिए आपको कुछ चरणों का पालन करना होगा जो निम्नलिखित हैं।

  • प्राथमिक तौर पर आवेदक को e disha पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज खुलने के बाद आवेदक के सामने लॉगिन से संबंधित जानकारी प्रविष्ट करने के लिए पेज दिखेगा।
E disha Haryana
  • इसमें आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना है और Login विकल्प का चयन करना है।
  • इसके बाद आप e district Haryana पोर्टल में लॉगिन हो जायेंगे।

e disha (edistrict Haryana) status कैसे देखें?

e disha Haryana पोर्टल पर आवेदन की स्थिति को देखने के लिए आवेदक को निम्न बातों का पालन करना होगा।

  • सर्वप्रथम आवेदक को e disha पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, क्लिक करते ही होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज खुलने के बाद आपको नीचे “Status of Application” ka विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक कर दें।
E disha login
  • क्लिक करने के बाद नए पेज में आपको अपनी Edisha/Saral ID को दर्ज करना होगा और Citizen ID, Family ID व मोबाइल नम्बर को दर्ज कर search बटन पर क्लिक करना होगा।
E district Haryana login
  • जिसके बाद आवेदन की स्थिति आपके सामने होगी।

ई दिशा हरियाणा के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

e disha Haryana पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व आवेदन के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों का होना जरूरी है जिसकी जानकारी नीचे प्रदान की गई है।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मतदाता पहचान पत्र
  • आवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

Haryana e disha marriage registration कैसे करें?

हरियाणा ई दिशा विवाह पंजीकरण के लिए उपलब्ध जानकारी नीचे प्रदान की गई है जिसको फॉलो करके आप Haryana marriage portal registration कर सकते हैं।

  • इसके लिए आवेदक को e disha shaadi registration की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज खुलने के बाद ऊपर बाएं तरफ क्लिक करें और “Account” पर क्लिक करें।
  • account विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको “Register” का विकल्प दिखाई देगा उसपर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुल कर आएगा इसमें आपको अपनी जानकारी को दर्ज करना है जैसे कि यूजर नाम, ईमेल आईडी, पासवर्ड, मोबाईल नम्बर आदि।
  • जानकारी को दर्ज करने के बाद “Send OTP” बटन पर क्लिक करें, आपके मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसको दर्ज करने के बाद आप खुद को e disha marriage registration के लिए पंजीकृत कर सकते हैं।

इसके अलावा आप इस पोर्टल के माध्यम से Haryana marriage certificate status check, marriage certificate Haryana online apply, Haryana marriage portal login भी कर सकते हैं।

Haryana marriage registration helpline number क्या है?

हरियाणा विवाह पंजीकरण पोर्टल पर अगर आपको किसी भी प्रकार की समस्या या कुछ e disha marriage registration से संबंधित जानकारी चाहिए तो आप दिए गए नंबर पर कभी भी कॉल करके जानकारी व समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

हरियाणा शादी रजिस्ट्रेशन हेल्पलाइन नम्बर – 1800 2000 023. 08:00am – 08:00pm ( Monday – Saturday)

जिलेवार ई दिशा वेबसाइट लिंक

हरियाणा राज्य के नागरिकों तक e disha की सेवाएं आसानी से पहुंच सकें। इसके लिए हरियाणा सरकार ने ई दिशा जिलेवार वेबसाइट को लॉन्च किया है। इसके द्वारा हरियाणा के विभिन्न जिलों के नागरिकों को जिला के ई दिशा वेबसाइट के द्वारा सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

जिलावार ई दिशा वेबसाइट की लिस्ट निम्नलिखित है।

क्रमांक संख्याजिला का नामवेबसाइट लिंक
1 करनालवेबसाइट
2 रोहतकवेबसाइट
3 पानीपतवेबसाइट
4सोनीपतवेबसाइट
5हिसारवेबसाइट
6गुड़गांववेबसाइट
7जींदवेबसाइट
8सिरसावेबसाइट
9पंचकुलावेबसाइट
10यमुना नगरवेबसाइट
11फतेहाबादवेबसाइट
12फरीदाबादवेबसाइट
13कैथलवेबसाइट
14रेवाड़ीवेबसाइट
15महेंद्रगढ़वेबसाइट

e disha Related FAQs

e disha पोर्टल पर application status कैसे देखें?

आवेदन की स्थिति को देखने के लिए आवेदक को ई दिशा पोर्टल पर जाना होगा, होम पेज खुलने के बाद नीचे आपको Status of Application विकल्प दिखाई देगा जिसपर क्लिक करके आप आवेदन संख्या को अंकित कर Application Status e disha देख सकते हैं।

e disha केंद्र क्या है?

यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जिसे हरियाणा सरकार द्वारा अपने निवासियों को प्रमाणपत्र, लाइसेंस व योजना संबंधित सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है।

e disha पर marriage registration कैसे करें?

इसके लिए आपको shaadi.edisha.gov.in पर जाना होगा और ऊपर बाएं तरफ क्लिक करके नीचे account पर क्लिक करें। आपको register का विकल्प दिखाई देगा उसपर क्लिक करके जानकारी को दर्ज कर submit बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार से आपका ई दिशा विवाह पंजीकरण सफल हो जाएगा।