PM Matsya Sampada Yojana : PMMSY आवेदन,लाभ की जानकारी

PM Matsya Sampada Yojana 2023: आज के समय में भारत देश बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है। देश खास करके अपने आयत और निर्यात पर विशेष ध्यान रख रहा है जिससे कि देश को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में से एक बनाया जा सके और रोजगार के नए जरिए लाए जा सके। इसी क्रम में प्रधानमन्त्री जी के द्वारा 10 सितंबर 2020 को प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना को लॉन्च किया गया। PMMSY को नीली क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना का उद्देश्य 2020-2025 की अवधि में मत्स्य पालन को बहुत बड़े स्तर तक ले जाना है एवं इस योजना के माध्यम से देश में रोजगार के विभिन्न नए जरिए उपलब्ध कराना है।

प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना के द्वारा सरकार ने मछली उत्पादन को 10.26 मिलियन मीट्रिक टन (2014-15) से बढ़ाकर 13.75 मिलियन मीट्रिक टन (2018-19) करने का लक्ष्य रखा है। सरकार द्वारा 2018-19 जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक निर्यात 33,442 करोड़ रुपये से बढ़कर 46,589 करोड़ रुपये हो गया है।

सरकार द्वारा ऐसे ही अन्य योजनाओं का भी संचालन किया जा रहा है जैसे PM SVANidhi Yojana, PM Fasal Bima Yojana, Janani Suraksha Yojana, UPLMIS 2023 इत्यादि। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023 आवेदन फॉर्म, प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना Online, PMMSY Subsidy आदि के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana

PMMSY Yojana से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण

लेख का नामPradhan Mantri Matsya Sampada Yojana
सम्बन्धित मंत्रालयमत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
शुरुआत10 सितंबर 2020
लाभार्थीदेश के बहुत से मछुआरे एवं मछली किसानों को इसका लाभ मिलेगा
उद्देश्यदेश के मछली किसानों के आय में वृद्धि के साथ साथ देश के निर्यात में तेजी लाना
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट https://fisheries.up.gov.in/Index.aspx

PM Matsya Sampada Yojana क्या है? जानें

यह भारत सरकार द्वारा लॉन्च एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से देश के निर्यात में तेजी लाई जा रही है, देश के नागरिकों को रोजगार उपलब्ध हो रहे हैं एवं इसका उद्देश्य मत्स्य पालन को सतत प्रवाह प्रदान कर बहुत बड़ा बाजार बनाना है। PMMSY के माध्यम से सरकार मछुआरों को मत्स्य पालन हेतु 20,050 करोड़ रूपए का निवेश करेगी।

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana को देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 2020-2025 तक लागू कर दिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से निर्यात में भी तेजी लाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 55 लाख रोजगार पैदा करेगी।

पीएमएमएसवाई के उद्देश्य

नीचे Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana के उद्देश्यों के बारे में बताया गया है जिसको पढ़ कर आप भी pmmsy के उद्देश्यों से अवगत हो सकते हैं।

  • सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से मछुआरों और मछली किसानों की आय दोगुनी करने का उद्देश्य है।
  • Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana के माध्यम से सार्थक रोजगार भी पैदा हो सकेगा।
  • मत्स्य पालन से देश के निर्यात में और भी ज्यादा वृद्धि देखने को मिलेगी।
  • सरकार द्वारा पीएमएमएसवाई से मछुआरों और मछली किसानों के लिए सामाजिक, भौतिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित किया जाएगा।

pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana के लक्ष्य

नीचे आपको इस लेख में इस योजना के द्वारा निर्धारित लक्ष्यों से अवगत कराया गया है। ध्यान से पढ़ें।

  • अभी तक देश में प्रति परिवार की खपत 5 किलो तक ही थी और अब सरकार द्वारा इस खपत को बढ़ा करके 12 किलो तक ले जाने का लक्ष्य है।
  • Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana के द्वारा मछली उत्पादन को 2018-19 के 13.75 मिलियन मीट्रिक टन से बढ़ाकर 2024-25 तक 22 मिलियन मीट्रिक टन करना है।
  • सरकार ने इस योजना के माध्यम से जलकृषि उत्पादकता को वर्तमान राष्ट्रीय औसत 3 टन से बढ़ाकर 5 टन प्रति हेक्टेयर करने का भी लक्ष्य रखा है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

नीचे आपको Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana हेतु आवेदन से संबंधित जानकारी प्रदान की गई है, ध्यान से पढ़ें।

  • इसके लिए आवेदक को सर्वप्रथम https://fisheries.up.gov.in/Index.aspx वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां जाने के बाद आपके सामने रजिस्टर का विकल्प।दिखाई देगा उसपर क्लिक करें जिसके बाद आपको अपना नाम, आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा।
Pradhan mantri Matsya Sampada Yojana
  • इसके बाद आपको अपने पिता या पति का नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी इत्यादि को दर्ज करना होगा।
Pmmsy
  • जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको पता संबंधित जानकारी को दर्ज करना होगा।
PMMSY online
  • इसके तुरंत बाद ही आपको Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana के अंतर्गत आने वाली विभिन्न श्रेणियां दिखाई देंगी, अपने से संबंधित विकल्प pa चयन करें और “Apply Online” के विकल्प पर क्लिक कर दें।
Select criteria PMMSY
  • तत्पश्चात आपके सामने नए पेज में सरकार द्वारा उपलब्ध ऋण दिखाई देगा उसका चयन करें और आगे के लिए नए पेज पर जाएं।
  • नए पेज पर आपको अपना फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, जाति प्रमाण पत्र एवं मत्स्य संपदा फॉर्म को अपलोड करना होगा।
PRADHAN MANTRI Matsya Sampada Yojana online form

इसके बाद आपका आवेदन Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana हेतु संपन्न हो जाएगा।

PMMSY से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत कब हुई?

इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री जी के द्वारा 10 सितंबर 2020 को को गई है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या है?

यह एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से सरकार बहुत से रोजगार के साथ ही निर्यात में बढ़ोत्तरी लाना चाहती है जिससे की देश की आय में वृद्धि हो सके।

मत्स्य संपदा योजना हेतु आवेदन के समय लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज क्या है?

PMMSY हेतु आवेदन के समय आवेदक का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, मत्स्य संपदा योजना फॉर्म इत्यादि की आवश्यकता होती है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना हेतु सरकार द्वारा कितने रोजगार सृजन किए जाएंगे?

इसके द्वारा 2020 से 2025 तक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 55 लाख रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे।