पारदर्शी किसान सेवा योजना : Pardarshi Kisan Sewa Yojana रजिस्ट्रेशन, लाभ, योग्यता

पारदर्शी किसान सेवा योजना : उत्तर प्रदेश राज्य के द्वारा कृषि विभाग के साथ मिल कर किसानों के लिए सरकार ने इस योजना को लॉन्च किया है। Pardarshi Kisan Sewa Yojana के अंतर्गत राज्य के किसानों को कृषि वेबसाइट पर कृषि संबंधी अनुदान को आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया जायेगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के किसानों से संबंधित लाभ को इस योजना के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। पारदर्शी किसान सेवा योजना के अंतर्गत कृषि विभाग ने विभिन्न प्रकार के योजनाओं से संबंधित एप्लीकेशन फॉर्म को जारी किया है।

यूपी की योगी सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन योजनाओं में से कुछ योजनाएं इस प्रकार हैं – SSPY UP Portal, E Sathi UP, Pariwar Register Nakal UP, UP Berozgari Bhatta Registration इत्यादि। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना पंजीकरण, UP Agriculture Status आदि से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे।

pardarshi kisan seva Yojana

Pardarshi Kisan Sewa Yojana से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण

लेख का नामपारदर्शी किसान सेवा योजना
संबंधित विभागhttp://upagriculture.com/
राज्यउत्तर प्रदेश
लाभार्थीउत्तर प्रदेश राज्य के किसान
उद्देश्यराज्य के किसानों को विभिन्न प्रकार की कृषि संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट http://upagriculture.com/
हेल्पलाइन नंबर 0522-2207784

पारदर्शी किसान सेवा योजना क्या है?

पारदर्शी किसान सेवा योजना एक प्रकार की कृषि संबंधित योजन है जिसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किया गया है। इस योजना की शुरुआत किसानों को लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। Pardarshi Kisan Sewa Yojana के तहत सभी किसानों को कृषि उपकरणों/यंत्रों, सोलर पम्प, प्रमाणित बीज आदि के लिए अनुदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी जिसके माध्यम से किसानों को बहुत सहायता मिलेगी एवं इसके फलस्वरूप कृषि कार्य सुचारु रूप से चल सकेगा। इस योजना के लिए आवेदन करने के बाद सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली राशि आपके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।

Pardarshi Kisan Sewa Yojana portal पर उपलब्ध सेवाएं

यदि आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं और किसी प्रकार की सरकारी सहायता के इंतजार में हैं तो यह योजना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, नीचे आपको इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई है, ध्यान से पढ़ें।

  • बीजों की जांच
  • प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन
  • किस महीने में क्या करें
  • असली खाद की पहचान
  • मिट्टी की जांच
  • विशेष कार्यक्रम
  • उन्नतशील खेती के तरीके
  • कृषि उपयोगी यंत्र इत्यादि।

पारदर्शी किसान सेवा योजना से होने वाले लाभ

नीचे आपको इस लेख में इस योजना से होने वाले लाभ के बारे के बताया गया है, ध्यान से पढ़ें।

  • इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार किसानों को कृषि संयंत्रों से संबंधित जानकारी प्रदान करेगी।
  • पारदर्शी किसान सेवा योजना पर पंजीकृत होकर आप भी संयंत्रों एवं बीज अनुदान आदि को प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से कृषि विभाग विभिन्न प्रकार की तकनीकों के बारे में जानकारी प्रदान करेगी।
  • इन तकनीकों के माध्यम से किसान अपनी खेती की उपज को बढ़ा सकेंगे अथवा नए तरीके को जानने से वे इसमें परिपक्व भी हो जाएंगे।
  • यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो आप ऑनलाइन आवेदन कर उसका भी निवारण प्राप्त कर सकते हैं।

Pardarshi Kisan Sewa Yojana आवेदन से संबंधित महत्त्वपूर्ण दस्तावेज

यदि आप भी पारदर्शी किसान सेवा योजना हेतु आवेदन करना चाहते हैं एवं संबंधित दस्तावेजों के बारे में जानकारी नहीं है तो नीचे इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है, ध्यान से पढ़ें।

  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • आधार कार्ड
  • भूमि का खाता संख्या
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि।

पारदर्शी किसान सेवा योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं और इस योजना हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे इस लेख में आपको ऑनलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी प्रदान की गई है, ध्यान से पढ़ें।

  • Pardarshi Kisan Sewa Yojana हेतु आवेदन करने के लिए आवेदक को सर्वप्रथम कृषि विभाग, यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा जिसमें से आपको “किसान पंजीकरण” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
Pardarshi kisan sewa yojana registration
  • तत्पश्चात आपको दूसरे पेज पर भेज दिया जाएगा जहां आपको नीचे बने चेकबॉक्स में क्लिक कर “सहमति देकर आगे बढ़ें” के विकल्प पर क्लिक करना है।
Checkbox pardarshi yojana up
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर को दर्ज करना होगा एवं Captcha को दर्ज कर “Send OTP” के विकल्प का चयन करना है।
Details
  • अब आपके आधार कार्ड पर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको दर्ज कर सबमिट करना होगा।
  • तत्पश्चात नए पेज में आपकी आधार से संबंधित जानकारी प्रदर्शित होगी और नीचे स्क्रॉल करने पर आपको खेत का खाता संख्या, खसरा नंबर, क्षेत्रफल आदि को दर्ज कर बैंक विवरण को भी दर्ज करना होगा, जिसके पश्चात नीचे बने “सबमिट करें” बटन पर क्लिक कर आवेदन को पूर्ण करना है।
Agricultural land and bank account details pardarshi kisan sewa yojana

इस प्रकार से Pardarshi Kisan Sewa Yojana हेतु आपका ऑनलाइन आवेदन पूर्ण हो जाएगा।

Pardarshi Kisan Sewa Yojana से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

पारदर्शी किसान सेवा योजना क्या है?

यह उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग द्वारा संचालित एक योजना है जिसके जरिए राज्य के किसान विभिन्न उपकरणों, बीजों से संबंधित जानकारी जैसी कई अन्य जानकारियों को उपलब्ध कराया जाता है।

Pardarshi Kisan Sewa Yojana किस राज्य से संबंधित है?

पारदर्शी किसान सेवा योजना उत्तर प्रदेश राज्य के कृषि विभाग से संबंधित योजना है।

पारदर्शी किसान सेवा योजना हेतु आवेदन कैसे करें?

इसके लिए उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किसान पंजीकरण विकल्प पर क्लिक कर पूछी गई जानकारी को दर्ज कर आवेदन करें।

Pardarshi Kisan Sewa Yojana आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

इसके लिए आवेदक के पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, भूमि की जानकारी, फोटो, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर इत्यादि का होना आवश्यक है।