Ayushman Bharat Yojana(PMJAY) : भारत सरकार द्वारा समय–समय पर देश के विकास और भारतवासियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए केंद्र स्तर पर कई योजना प्रारंभ की जाती है। भारतवासियों के स्वास्थ्य के देखभाल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब और पिछड़े वर्ग के लिए आयुष्मान भारत योजना की घोषणा 14 अप्रैल 2018 को छत्तीसगढ़ के बीजापुर से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस पर किया था।
जिसके बाद 25 सितम्बर 2018 को पंडित दिन दयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस पर इस योजना को पूरे भारत में लागू कर दिया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब और पिछड़े परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा के रूप में पांच लाख तक का मुफ्त इलाज किया जाता है। इस योजना के तहत कुल 1350 बीमारियों का इलाज किया जाता है। इस योजना का संचालन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana(PMJAY): आयुष्मान भारत योजना का संक्षिप्त विवरण
लेख कैटेगरी | Sarkari Yojana |
योजना का नाम | प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना |
योजना शुरू की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी |
योजना का लाभ | भारतवासी |
योजना उद्देश्य | भारतवासियों के लिए स्वास्थ्य लाभ |
योजना की शुरआत | 14 अप्रैल 2018 |
अधिकारिक वेबसाइट | nha.gov.in |
PMJAY – Ayushman Bharat Yojana का उद्देश्य
केंद्र सरकार ने गरीब वर्ग के लिए आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ किया है जिसके अंतर्गत गरीब वर्ग के परिवारों को पांच लाख तक स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है जिससे की गरीब वर्ग के लोग गंभीर से लेकर छोटी सभी बीमारियों का इलाज करा सके। आयुष्मान भारत योजना का मुख्य लक्ष्य गरीब वर्ग के परिवारों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देना है। जिससे की एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके।
PMJAY प्रधानमंत्री Ayushman Bharat Yojana के फायदे
भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानंमत्री आयुष्मान भारत योजना से गरीब परिवारों को बहुत अधिक फायदा हो रहा है जिनमे से कुछ महत्वपूर्ण फायदे निम्न है–
- PMJAY के अंर्तगत अभी तक कुल लगभग 10 करोड़ से भी अधिक लोगो को फायदा होगा।
- इस योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है।
- इस योजना में गरीब लोगो के दवाई की लागत, चिकित्सा आदि का खर्चा सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
- इस योजना में कुल 1350 बीमारियों को शामिल किया गया है।
- यह योजना बिल्कुल ही निशुल्क है।
- PMJAY योजना का संचालन भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
- इस योजना के तहत गरीब परिवारों को कोई खर्चा नही करना होता है सरकार इस योजना के माध्यम से बीमा कवर देती है।
PMJAY 2023 Ayushman Bharat Yojana के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना के आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची निम्न है–
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
PMJAY Ayushman Bharat Yojana के लिए (पात्रता ग्रामीण क्षेत्रों के लिए)
प्रधानमंत्री Ayushman Bharat Yojana के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए पात्रता अलग है। ग्रामीण क्षेत्रों की पात्रता निम्न है–
- परिवार की मुखिया महिला हो।
- कच्चा मकान हो।
- परिवार में कोई दिव्यांग हो।
- भूमिहीन व्यक्ति
- अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के लोग
- दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग
- ग्रामीण क्षेत्र में भीख मांगने वाले
- निराश्रित लोग
- आदिवासी
- कानूनी रूप से मुक्त बंधुआ
PMJAY आयुष्मान भारत के लिए पात्रता (शहरी क्षेत्रों के लिए)
आयुष्मान भारत योजना में शहरी क्षेत्रों के लिए पात्र लोग निम्न है–
- मोची, फेरीवाले, सड़को के किनारे रेडी वाले लोग
- घर पर काम करने वाले कारीगर, हस्तशिल्पकर
- छोटी संस्थानों में कार्य करने वाले चपरासी, वेंडर, डिलीवरी ब्वॉय
- प्लंबर, राजमिस्त्री, मकान बनाने वाले श्रमिक
- फूटपाथ पर दुकान लगाने वाले लोग
- कूड़ा एकत्र करने वाले लोग।
- कपड़ा धोने वाले लोग, चौकीदार
- मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, कूली, पेंटर,
- परिवहन कर्मचारी जैसे की ड्राइवर, खलासी, रिक्सा चालक
- सफाई कर्मचारी, माली आदि
PMJAY आयुष्मान भारत योजना के लिए अपात्रता
- 50000 रुपए क्रेडिट कार्ड वाले किसान
- 10000 रुपए मासिक आय वाले व्यक्ति।
- अच्छे और पक्के मकान वाले लोग।
- लैंडलाइन फोन इस्तेमाल करने वाले परिवार।
- 5 एकड़ जमीन वाले किसान।
- कृषि यंत्र से से धन अर्जित करने वाले लोग।
- दो, तीन या चार पहिया वाहन रखने वाले लोग
- उद्यम करने वाले व्यक्ति
PMJAY आयुष्मान भारत योजना की पात्रता कैसे पता करे?
भारत सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना की पात्रता की जांच के लिए नीचे दिए गया steps को follow करे –
- आयुष्मान भारत योजना की पात्रता की जांच के लिए सबसे पहले आपको pmjay की official वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके am i eligible पर क्लिक करना होगा।
- Am i eligible पर click करने के बाद search box का विकल्प आयेगा जिसमे मोबाईल नंबर और कैप्चा कोड डालने के बाद generate otp पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद छः अंको का otp put करने के बाद state और category select करना होगा। Category में क्लिक करने के बाद कई विकल्प होंगे जिसमे से आपको कोई एक सलेक्ट करना है।
- state और categoey सलेक्ट करने के बाद आपको search box पर click करना होगा जिसके बाद आपको अपनी एलिजिबिलिटी का पता लग जायेगा।
- इसके अलावा आप अपने नजदीकी csc केंद्र से भी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराकर अपनी एलिजिबिलिटी संबंधी जानकारी ले सकते है।
PMJAY ONLINE REGISTRATION: आयुष्मान भारत योजना के लिए पंजीकरण कैसे करे?
आयुष्मान भारत योजना के तहत भारत के सभी गरीब वर्ग के लिए स्वास्थ्य बीमा कवर का प्रबंध किया गया है।यदि आप इस योजना के लिए योग्य है इस योजना के लिए आनलाइन registration कर सकते है।
- आयुष्मान भारत योजना के सभी पात्र लाभार्थी को सबसे पहले registration करवाना होगा।
- ऑनलाइन registration के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र csc पर संपूर्ण दस्तावेज की छायाप्रति के साथ जाना होगा।
- जिसके बाद CSC एजेंट सभी दस्तावेजों की छायाप्रति का सत्यापन करके आपका पंजीकरण कर देगा और आपको पंजीकरण संख्या प्रदान करेगा।
- आयुष्मान भारत योजना के पंजीकरण के 10 या 15 दिनों के बाद आपको आपको जनसेवा केंद्र द्वारा गोल्डन कार्ड प्रदान किया जाएगा।
- गोल्डेन कार्ड मिलने के बाद आपका पंजीकरण सफल हो जायेगा जिसके बाद आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते है।
PMJAY आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत आने वाले रोगों की सूचि
- प्रोस्टेट कैंसर
- बाईपास तरीके से कोरोनरी आर्टरी का बदलाव
- डबल वाल्व प्रतिस्थापन
- पल्मोनरी वाल्व प्रतिस्थापन
- स्टेट के साथ कैरोटिड एंजियोप्लास्टी
- खोपड़ी आधार सर्जरी
- पूर्वकाल रीढ़ का निर्धारण
- जलने के बाद विरूपन के लिए ऊत्तक विस्तारक
Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana(PMJAY) – आयुष्मान भारत के अंर्तगत न आने वाले रोगों की सूचि
- ओपीडी
- दवा पुनर्वास कार्यक्रम
- प्रजनन संबंधी प्रक्रियाएं
- कॉस्मेटिक संबंधी समस्याएं
- व्यक्तिगत निदान आदि।
आयुष्मान भारत योजना 2023 नई लिस्ट | PM Ayushman Yojana list 2023 कैसे देखें?
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना कज नई लिस्ट देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं नीचे की तरफ हम आपको PM Ayushman Bharat List 2023 कैसे देखें? इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी दिए हैं जिसको पढ़कर आप PM Ayushman Yojana list 2023 को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- सर्वप्रथम PMJAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद मेनू के विकल्प पर क्लिक करें।
- उसके बाद “Am I Eligible” के लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आप अपना PMJAY रजिस्टर मोबाइल मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें और Generate OTP के बटन पर क्लिक करें।।
- मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करके अपने राज्य का चुनाव करें।
- राज्य चुनने के बाद आप लाभार्थी नाम से आयुष्मान भारत योजना में अपने नाम की स्थिति का पता लगा सकते हैं।
PMJAY आयुष्मान भारत योजना की अधिकारिक वेबसाइट
आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.merapmjaygov.in है, यदि आप वॉइस मान भारत योजना संबंधित कोई भी लेटेस्ट अपडेट चाहिए तो आप इस योजना के अधिकारी वेबसाइट पर विजिट करें।
PMJAY आयुष्मान भारत योजना के लिए टोल फ्री नंबर क्या है? – 1800 3000 3468
Ayushman Bharat Yojana FAQ
सर्वप्रथम आपको आयुष्मान भारत योजना के अधिकारी वेबसाइट पर जाना है और वहां आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना है उसके बाद अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड नंबर इत्यादि चीजें दर्ज करनी है, आधार कार्ड रजिस्टर मोबाइल नंबर से आधार कार्ड का सत्यापन करना है जिसके बाद आधार कार्ड पर मौजूद सभी जानकारी ऑटो सीड के माध्यम से आपका आयुष्मान भारत योजना कार्ड बन जाएगा।
यदि आप आयुष्मान भारत योजना कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको अपने नजीकी जन सेवा केंद्र CSC पर जाना होगा, वहाँ आप अपने डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी लेकर जाए, जैसे, फ़ोटो, पहचान पत्र, आधार कार्ड, इत्यादि। जन सेवा केंद्र कर्मचारी द्वारा आपका भारत योजना कार्ड बना दिया जाएगा।
इस योजना में कुल 1350 बीमारियों को शामिल किया गया है, जिनमें आपको 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज किया जाएगा।
आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर इत्यादि।
सर्वप्रथम आप सरकारी अस्पताल के पूछताछ केंद्र पर जाएं, जहाँ आप पूछ लें कि मुझको आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज कराना है, वहाँ आपको सभी जानकारी मिल जाएगी।
हॉस्पिटल में एक हेल्प डेस्क का कार्य दस्तावेज चेक करने, स्कीम में नामांकन एवं वेरिफिकेशन के लिए होता हैं, पूछताछ केंद्र पर पहुंचते ही आपको आयुष्मान भारत योजना कार्ड संबंधित फार्म मिलेगा जिसको आप भर कर जमा कर दें।
उसके बाद पांच लाख तक का इलाज अपका फ्री में हो जाएगा, आयुष्मान भारत योजना कुछ प्राइवेट हॉस्पिटलों में भी उपलब्ध है कि यदि आप प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं वहाँ इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
nha.gov.in