e Dharti: Apna khata Rajasthan, जमाबंदी नकल Online देखें

e Dharti, Apna khata Rajasthan 2023 : अपना खाता राजस्थान (apna khata rajasthan) राजस्थान का एक महत्वपूर्ण पोर्टल है, जो राजस्थान सरकार अपने नागरिकों को इसके जरिए जमाबंदी नकल खसरा खतौनी, नामांतरण के लिए आवेदन, भू नक्शा, मेरा खाता राजस्थान ( mera khata rajasthan) आदि की जानकारी प्रदान करती है। यह पोर्टल e Dharti के नाम से भी जाना जाता है। इसकी देखरेख राजस्थान राजस्व विभाग द्वारा किया जाता है।

राजस्थान में भूलेख का रख रखाव apna khata rajasthan या e Dharti portal के जरिए किया जाता है। डिजिटल इंडिया कैंपेन को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा अपना खाता राजस्थान चलाई गई एक महत्वाकांक्षी पोर्टल है जिससे कि राजस्थान निवासियों को भूलेख राजस्थान खसरा संख्या, खाता संख्या इत्यादि देखने में बहुत मदद मिलती है, राजस्थान सरकार द्वार लोगों की भलाई के लिए Chiranjeevi Yojana भी लांच की गई है।

Apna khata Rajasthan

अपना खाता राजस्थान व ई धरती पोर्टल के द्वारा नागरिकों को एक ही जगह पर कई सारी सरकारी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। हम आपको अपना खाता राजस्थान के तहत नामांतरण के लिए आवेदन, नाम से खसरा नंबर राजस्थान, खतौनी, भू नक्शा राजस्थान 2023 (bhu naksha Rajasthan) आदि से संबंधित जानकारी प्रदान करेगें।

अपना खाता राजस्थान (Apna Khata Rajasthan): संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामe Dharti Apna Khata Rajasthan (bhulekh rajasthan)
संचालित संस्थाराजस्थान राजस्व विभाग
उद्देश्यराजस्थान के नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन सम्बन्धित तथा भूमि सम्बंधित सेवाएं प्रदान करना
हेल्पडेस्क 0145-2627891, 0141-2373904, 0141-2233725
लेख कैटेगरीसरकारी योजना
संबंधित सेवाएं जमाबंदी नकल, खसरा संख्या राजस्थान खतौनी, भू नक्शा, नामांकन, e mitra लॉगिन
Apna khata Rajasthan आधिकारिक वेबसाइट apnakhata.rajasthan.gov.in

Apna Khata Rajasthan । ऑनलाइन जमाबंदी Online Jamabandi Rajasthan के लाभ

Apna Khata (अपना खाता) राजस्थान राज्य के भूमि से सबंधित कार्य के लिए उपयोग होने वाला पोर्टल है। जिसमें अपने ज़मीन की जमाबंदी नकल विवरण, नामांतरण अप्लाई एवं स्थिति, प्रतिलिपि प्राप्त करना आदि कार्य भी ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है।

  • अपना खाता apna khata rajasthan पोर्टल की सहायता से भूमि कब्जा को कम करने अथवा लोगों को जल्द से जल्द अन्य सरकार द्वारा उपलब्ध सेवाएं प्रदान करना है।
  • apna khata rajasthan पोर्टल के आ जाने से राजस्थान के लोगों को कार्यालय के बार बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते व समय और धन दोनों की बचत भी होती है।
  • अपना खाता व ऑनलाइन जमाबंदी की वजह से होने वाले भ्रष्टाचार भी खत्म हो जायेंगे।
  • राज्य के नागरिक कहीं भी रहते हुए अपने भूमि का विवरण जैसे कि खाता खसरा नकल, भू नक्शा इत्यादि आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस पोर्टल की मदद से आपको भूमि जानकारी राजस्थान(Land Record Rajasthan), भूलेख राजस्थान (Bhulekh Rajasthan)एक ही स्थान पर प्राप्त होते हैं।
  • राजस्थान राज्य के नागरिक देश के किसी भी कोने में रहते हुए भी जमाबंदी, खसरा नक्शा, खतौनी आदि आसानी से देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
  • इससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता आती है और बार बार रजिस्ट्रार कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

Apna Khata rajasthan पोर्टल द्वारा प्रदत्त सेवाएं-

Apma Khata Rajasthan पोर्टल पर जमीन संबंधित रिकॉर्ड या दस्तावेज उपलब्ध कराए जाते हैं। कुछ सेवाएं निम्न हैं –

  • नामांतरण प्रतिलिपि एवं जमाबंदी नकल
  • राजस्व अधिकारी लॉगिन
  • भू नक्शा राजस्थान (खेत का नक्शा)
  • e mitra लॉगिन
  • नामांतरण के लिए आवेदन अथवा नामांतरण की स्थिति की जांच करना
  • प्रतिलिपि शुल्क
  • नामांतरण (Mutation) के लिये आवेदन
  • नामांतरण की स्थिति (Mutation Status)
  • प्रतिलिपि शुल्क (Charges)
  • राजस्व अधिकारी लॉगिन (लाइसेन्स के लिये)
  • अपना खाता सम्पर्क
  • अन्य भूमि रिकॉर्ड।

जमाबंदी नकल क्या है?

जमाबंदी नकल एक प्रकार का जमीनी दस्तावेज है जिसमें जमीन की संपूर्ण जानकारी जैसे कि जमीन का प्रकार, जमीन के मालिक का नाम, क्षेत्रफल, खाता संख्या, खसरा संख्या की जानकारी दी गई होती है।

Jamabandi Nakal Rajasthan में दो प्रकार की होती है एक है नक़ल (सूचनार्थ) और ई-हस्ताक्षरित नकल। नीचे आपको ऑनलाइन जमाबंदी नकल आसानी से देखने के टिप्स दिए हुए हैं।

खसरा खतौनी क्या होता है?

गांव का भू नक्शा जिसे हम भूमि की नकल भी कहते हैं, खाता संख्या, खसरा संख्या राजस्थान, खतौनी इसी भूमि के हिस्से होते हैं।

  • खसरा: भू नक्शे में गांव को छोटे छोटे टुकड़ों में दर्शाया जाता है, इन्हीं को हम खसरा कहते हैं। खसरा को एक संख्या द्वारा दर्शाया जाता है जिसे खसरा संख्या कहा जाता है।
  • खतौनी: अगर आपकी जमीन अलग अलग खसरा में है तो इन सारी जमीन को आप एक खतौनी में देख सकते हैं यह एक प्रकार से जमीन का एक खाता है।

Apna Khata Rajasthan पर जमाबंदी नकल ( खसरा खतौनी), नामांतरण प्रतिलिपि कैसे देखें?

सर्वप्रथम आपको राजस्थान सरकार द्वारा लॉन्च वेबसाइट अपना खाता राजस्थान के अधिकृत पोर्टल पर जाना है। यहां से आप राजस्थान सरकार द्वारा प्रदत्त अन्य सरकारी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Apna khata Rajasthan
  • इस पेज के खुलने पश्चात आपको नीचे एक राजस्थान का नक्शा दिखेगा उसमे से आपको अपना जिला चुनना होगा, जिला चुनने के बाद आपको आगे बढ़ना है। एक नया होम पेज खुल कर आएगा।
Apna khata Rajasthan
  • दिए गए नक्शे में से संबंधित जिले को चुनने के बाद आपको अपनी तहसील को चुनना है।
Apna khata
  • अपना खाता राजस्थान या अपना खाता भूलेख राजस्थान पोर्टल पर दी गई सूची के हिसाब से सही गांव का चयन करें, इसके अलावा उस वर्ष का चयन करें जिस वर्ष का आपको भूलेख की जानकारी राजस्थान and Record Rajasthan) देखना हो।
  • आवश्यक जानकारी जैसे कि जिला, तहसील, गांव, पिन कोड आदि भरें। कोई भी संख्या खाता, खसरा, नाम USN और GSN प्रदान करें। रिकॉर्ड देखने के लिए Select बटन पर क्लिक करें। आप जानकारी को देख कर डाउनलोड भी कर सकते हैं और चाहें तो इसको प्रिंट भी कर सकते हैं।
Apna khata Rajasthan
  • नीचे दिए गए चित्र में आपको साफ तरीके से अपने जानकारी को चित्रण रूप में देखने को मिल जाएगा। सारी जानकारियों को उचित रूप से भरने पश्चात आपको जमाबंदी नकल राजस्थान देखने हेतु उपलब्ध होगा।
Apna khata Rajasthan

अपना खाता राजस्थान जमाबंदी प्रतिलिपि शुल्क –

राजस्थान के किसानों को खेत की जमाबंदी निकालने के लिए भू राजस्व विभाग राजस्थान द्वारा एक शुल्क निर्धारित किया गया है जो राजस्थान राजस्व विभाग में जमा होता है।

अभिलेख का नामपरिमाणशुल्क
जमाबंदी प्रतिलिपि10 खसरा नंबर तक प्रत्येक अतिरिक्त 10 खसरा नंबर या उसके भाग के लिए₹10
₹5
नक्शा प्रतिलिपिप्रत्येक 10 खसरा नंबर या उसके भाग के लिए₹20
नामांतरण P 21प्रत्येक नामांतरण के लिए₹20

नामांतरण की स्थिति Apna Khata Rajasthan पोर्टल पर कैसे देखें?

नामांतरण की स्थिति देखने के लिए आपको Apna Khata Rajasthan पोर्टल पर “नामांतरण की स्थिति” नामक बटन पर क्लिक करें। क्लिक करने पश्चात आपके सामने जिलों की सूची खुल कर आयेगी। जोकि कुछ इस प्रकार हैं –

जिले के अनुसार नामांतरण की स्थिति दिनाँक 17/04/2023 तक

क्र. सं.
S.no.
जिला का नाम (District name)कुल नामांतरण(total mutation)नामांतरण निर्णित(mutation sanctioned)निर्णित औसत दिन(Mean)निर्णित मध्य दिन(Median)
1 अजमेर 2349252291741914
2अलवर 253039247098208
3उदयपुर 1354081290103019
4करौली53573522762521
5कोटा90780876762724
6गंगानगर2036251988911410
7चूरू 2274022243561613
8चित्तौड़गढ़ 1262441227512116
9जयपुर 2894852798842011
10जैसलमेर 33709325152013
11जालोर 1273121234642415
12जोधपुर 1324291263172614
13झूंझुनू 1962721916061610
14झालावाड़ 1402731372382012
15टोंक 95918932362217
16डूँगरपुर 77973755622315
17दौसा 70031678072011
18धौलपुर 82773808821916
19नागौर 285700280734148
20प्रतापगढ 75606741662014
21पाली 104640996902821
22बूँदी 82056791572517
23बाड़मेर 1206541161172214
24बाराँ 61738596422013
25बाँसवाड़ा 1044291018412616
26बीकानेर 1506671463022316
27भरतपुर 2008721970981915
28भीलवाड़ा 2022811960672317
29राजसमन्द 74433707873122
30सवाईमाधोपुर 69773682882212
31सिरोही 23768228563122
32सीकर 214417209714157
33हनुमानगढ़ 173651169970139
कुल 451585643921722114
  • उसके बाद Apna Khata Jamabandi Rajasthan पोर्टल पर जाने के बाद आप राजस्थान के 33 जिलो मे से जिस ज़िले की भूमि रिकॉर्ड को देखना चाहते हैं, उस ज़िले का चुनाव करना है।
  • उसके बाद अपनी तहसील का चुनाव करना है।
  • जिसके बाद चुने गए तहसील के सभी गावो की सूची दिखाई देगी, जिसमे से गांव के नाम का चुनाव करें।
  • आप अपने गांव का प्रथम अक्षर चुनकर गांव का नाम जल्दी ढूंढ सकते है।
  • उसमे आवेदक की जानकारी भरनी होगी जैसे – अपना नाम , शहर का नाम , पता और पिनकोड, इत्यादि।
  • उसके बाद दो विकल्प दिखाई देंगे जमाबंदी की प्रतिलिपि और नामांतरण की प्रतिलिपि इनमे से जो आपको चाहिए उसका चुनाव करें।
  • उसके बाद आपको 4 विकल्प मिलेंगे, खाता से, खसरा से, नाम से, और GRN से किसी एक विकल्प चुनकर आप जमाबंदी नकल देख सकते हैं। 

e Mitra Rajasthan पोर्टल क्या है?

यह पोर्टल राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान के नागरिकों को दी गई एक अविश्वशनीय भेंट है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को प्रमाणपत्र संबंधित सारी सेवाएं घर बैठे या नजदीकी केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाती है। इस e mitra पोर्टल की मदद से नागरिकों का समय भी बच पा रहा है और उनको सुविधाओं का लाभ भी आसानी से प्राप्त हो पा रहा है। यह सुविधा राज्य के 33 जिलों में उपलब्ध है।

e Mitra Rajasthan पोर्टल के लाभ

ई मित्र पोर्टल राजस्थान सरकार द्वारा वहाँ के नागरिको को ऑनलाइन सरकारी सुविधाएं प्रदान करने के लिए लांच किया है इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन घर पर ही विभिन्न सेवाएं जैसे बिजली, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मूल निवास, परीक्षा फीस, विवाह प्रमाण पत्र ,पानी, मोबाइल बिल, रोज़गार आवेदन आदि सुविधाओं का लाभ emitra rajasthan Portal के द्वारा लिया जा सकता है।

e Mitra Rajasthan रजिस्ट्रेशन व e Mitra लॉगिन प्रक्रिया कैसे करें?

  • इस पोर्टल पर लॉगिन करने हेतु सर्वप्रथम आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा जोकि राजस्थान सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर होगा। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट ओपन करने के बाद e Mitra लॉगिन नामक ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Apna khata Rajasthan
  • क्लिक करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा, उसपर क्लिक करके एक नया पेज खुलेगा उसमें आपको सिटीजन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपना लॉगिन और पासवर्ड बनाना होगा।
  • e Mitra राजस्थान रजिस्ट्रेशन के लिए आपको चार विकल्प दिए जाएंगे, फेसबुक, जन आधार, जीमेल आईडी या मासाह कार्ड में से किसी एक को चुन सकते हैं।
  • कोई भी एक विकल्प को चुनने पश्चात आपके सामने स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा।
  • पूछी गई जानकारी को आवश्यकता अनुसार भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका रजिस्ट्रेशन संपन्न हो जाएगा।
  • पंजीकरण होने के बाद पुनः आपको Apna Khata Rajasthan के आधिकारिक होम पेज पर आना होगा और e Mitra लॉगिन पर क्लिक करके अपना यूजर नाम और पासवर्ड डाल कर लॉगिन करें।
Rajsthan Apna khata

Apna Khata Rajasthan नामांतरण Mutation Rajasthan के लिए आवेदन कैसे करें?

नामांतरण के आवेदन के लिए आपको अपना खाता राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा वहा जाकर आपको नामांतरण के लिए आवेदन नामक लिंक पर क्लिक करना होगा।

Apna khata Rajasthan 2023

उसके बाद आपके सामने जानकारी भरने के लिए एक पेज खुलेगा उसमें आपको संबंधित जानकारियां भरनी है और ध्यान रहे कि सारी जानकारी हिंदी में ही हो, किसी अन्य भाषा में आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

Apna khata Rajasthan in hindi

नीचे दी गई जानकारियां आपको सही तरीके से भरनी है-

  • आवेदक का नाम
  • आवेदक के पिता का नाम
  • मोबाइल नम्बर
  • ईमेल आईडी
  • आवेदक का पता
  • जिला

नामांतरण का आवेदन प्रकार चुनें। आवेदन के प्रकार के हिसाब से ही आपको अलग अलग आवेदन के लिए अलग अलग दस्तावेज देने होंगे। आवेदन के प्रकार की सूची हमने नीचे दिया हुआ है कृपया ध्यानपूर्वक पढ़ें।

नामांतरण का आवेदन प्रकारआवश्यक दस्तावेज़
विरासत का नामांतरणमृत्यु प्रमाण पत्र
बैंक से लिए गए ऋण का नामांतरणपंजीकृत रहन पत्र
गैर पंजीकृत रहन पत्र
नाबालिग से बालिग का नामांतरणतहसीलदार या कोई अन्य उच्च अधिकारी द्वारा प्रमाणित पत्र अथवा आयु के प्रमाण के लिए प्रमाण पत्र फोटो के साथ
हक़ खत्म करने का नामांतरणपंजीकृत हकत्याग प्रमाण पत्र
ऋणमुक्त के लिए नामांतरणमूल ऋणमुक्त पत्र

आवेदन के प्रकार को चुनने व दस्तावेज अपलोड करने के बाद आगे चलें बटन पर क्लिक करें।

अब आपको खाता एवं खसरा संख्या को भरना है, दोनो में से किसी एक को भरे और आगे चले पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने खाता एवं खसरा संख्या की सूची दिखाई देगी, उसमे से संख्या चुनने के बाद आपके सामने खातेदारों के नाम की सूची आ जाएगी अब खातेदार आपको चुनना है।

अब आपको अपने सभी दस्तावेज PDF में सम्मिलित करके अपलोड कर देना है। इसके बिना आपका आवेदन अधूरा रह जाएगा।

Apna Khata Rajasthan अपना खाता राजस्थान से संबंधित FAQs-

अपना खाता राजस्थान क्या हैं?

अपना खाता राजस्थान सरकार द्वारा लांच किया गया एक पोर्टल है, जिससे नागरिको कई सुविधाओ के लाभ एक पोर्टल के मध्यम से दिया जाता है।

Apna Khata Rajasthan अपना खाता राजस्थान के द्वारा जमाबंदी नकल कैसे निकालें?

Apna khata राजस्थान पोर्टल का प्रयोग कर आप जमाबंदी की नकल को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं जमाबंदी नकल निकालने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा फिर अपने जिला का चयन करना होगा फिर अपने ग्राम और पंचायत इत्यादि की जानकारी दर्ज कर आप जमाबंदी नकल को देख सकते हैं।

राजस्थान में भूलेख की जांच कैसे करें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, मानचित्र में से अपने ज़िले का चयन करें, उसके बाद तहसील का चयन करें और गाँव का नाम चुनें। नाम, पता, पिन कोड और शहर जैसे विवरण दर्ज करें। भूलेख जानने के लिए पाँच में से एक (यूएसएन, खाता, खसरा, यूएसएन, जीएसएन, और नाम) विकल्प चुनें, उसको दर्ज करके आप अपने भूलेख की जांच आसानी से कर सकते हैं।

क्या मोबाइल के माध्यम से अपना खाता पोर्टल के माध्यम से खतौनी निकाल सकते हैं?

जी हाँ, आप अपने स्मार्टफोन के माध्यम से अपना खाता पोर्टल से अपनी खतौनी निकाल के देख सकतें हैं।

क्या हम अपने भूमि का नक्शा अपना खाता राजस्थान पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं।

जी हाँ, आप अपने भूमि के नक्शे को अपना खाता पोर्टल पर दिए भू-नक्शा लिंक से अपने भूमि के नक्शे को देख सकते हैं।

Apna khata Rajasthan आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

अपना खाता राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://apnakhata.rajasthan.gov.in/ है।