Chiranjeevi Yojana : चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना रजिस्ट्रेशन, स्टेटस

Chiranjeevi Yojana 2023: भारत में आज के समय प्रतिदिन बहुत सी दुर्घटनाएं होती रहती हैं जिसकी वजह से एक ही परिवार के कई सदस्यों की भी मौत हो जाती है और घर का मुखिया उनमें से एक होता है जिस कारण से घर पर बचे हुए लोगों का भरण पोषण आसानी से नहीं हो पाता है। इसी व्यथा को ध्यान में रखते हुए राजस्थान की गहलोत सरकार ने Chiranjeevi Yojana का शुभारंभ किया है जिसके जरिए परिवार के सदस्यों की यदि किसी दुर्घटना में मृत्यु हो गई है तो परिवार को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। यह राशि पहले सिर्फ ₹5 लाख तक ही सीमित थी किंतु इस वर्ष राशि को बढ़ा करके ₹10 लाख कर दिया गया है।

चिरंजीवी योजना का ऑनलाइन आवेदन अभी किया जा रहा है एवं एक बार बंद होने पर अगले 3 महीनों तक किसी भी प्रकार से आवेदन करना संभव नहीं हो सकेगा। इस योजना के जरिए आप राज्य के चिन्हित किसी भी प्राइवेट या गवर्नमेंट हॉस्पिटल को चुन कर आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान सरकार द्वारा कई अन्य योजनाओं को भी संचालित किया जा रहा है जैसे कि Jan Soochna Portal Rajasthan, Rajasthan SSO ID, Bhulekh Rajasthan, Apna Khata Rajasthan इत्यादि। आज के इस लेख में हम आपको Chiranjeevi Yojana Card Download, Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana, chiranjeevi yojana registration, चिरंजीवी योजना बीमारी लिस्ट, चिरंजीवी योजना की पात्रता, चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे जोड़ें, मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना राजस्थान PDF आदि से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे।

Chiranjeevi Yojana

चिरंजीवी योजना से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण

लेख का नामChiranjeevi Yojana
विभाग का नामराज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग
लाभार्थीराजस्थान राज्य के निवासी
उद्देश्यराज्य के निवासियों को दुर्घटना के कारण होने वाले नुकसान से बचाव कराना
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/#/home
हेल्पलाइन नंबर 9289328386, 9929030479

Chiranjeevi Yojana kya hai?

यह राजस्थान सरकार द्वारा चलाई गई एक दुर्घटना बीमा योजना है जिसके माध्यम से राज्य के नागरिकों को किसी भी दुर्घटना में पूर्ण अपंगता या मृत्यु होने पर सरकार की तरफ से उसके परिवार को ₹10 लाख की आरती सहायता मुहैया कराई जाएगी। यह योजना जन आधार कार्ड से लिंक है तो इस योजना का लाभ उठाने हेतु अंकित परिवार के मुखिया को ही बीमित परिवार का मुखिया माना जाएगा। इस योजना के माध्यम से बीमित राशि लाभार्थी के खाते में सीधे बिना किसी बीच में रुकावट के भेज दिया जाएगा।

चिरंजीवी योजना के उद्देश्य

यदि आप राजस्थान के निवासी हैं और किसी दुर्घटना बीमा को लेने का सोच रहे हैं तो सबसे अच्छा विकल्प Chiranjeevi Yojana है जो राजस्थान सरकार द्वारा लॉन्च एवं संचालित किया जा रहा है, इसके कुछ महत्वपूर्ण उद्देश्य निम्नलिखित हैं।

  • इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिकों की किसी भी दुर्घटना में मृत्यु होने के पश्चात सरकार की तरफ से ₹10 लाख का बीमा प्रदान किया जाएगा।
  • Chiranjeevi Yojana का उद्देश्य राज्य में निवास करना वाले नागरिकों को दुर्घटना के समय आर्थिक स्थिति को संभालना है।
  • इस योजना का उद्देश्य राज्य के परिवारों को समय पर उचित इलाज उपलब्ध कराना है।
  • इस बीमा के माध्यम से बहुत बुरे समय में भी सरकार द्वारा प्राप्त राशि से उनका भरण पोषण संभव हो सकेगा।

चिरंजीवी योजना आवेदन हेतु पात्रता

नीचे आपको इस योजना हेतु पात्रता के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है, ध्यान से पढ़ें।

  • इसके लिए आवेदक का स्थाई निवास राजस्थान होना आवश्यक है।
  • आवेदक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पंजीकृत होना चाहिए।
  • एक परिवार से इस योजना के आवेदन हेतु किसी भी प्रकार की लिमिट नहीं है।

Chiranjeevi Yojana के अंतर्गत राशि कब देय होगी?

नीचे आपको सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्राप्त राशि कब देय होगी इस संबंध में जानकारी प्रदान की गई है, ध्यान से पढ़ें।

  • सड़क दुर्घटना, रेल दुर्घटना, वायु दुर्घटना से होने वालीरित्य या क्षति।
  • बीमित के ऊंचाई से गिरने या किसी वस्तु के बीमित व्यक्ति के उपर गिरने से मृत्यु या पूर्ण अपंगता होना।
  • मकान ढहने के कारण होने वाली मृत्यु या क्षति।
  • बिजली के कारण होने वाली मृत्यु या क्षति।
  • डूबने के कारण होने वाली मृत्यु
  • जलने से होने वाली मृत्यु या क्षति।
  • रसायनिक द्रवों के छिड़काव से होने वाली मृत्यु या क्षति।

चिरंजीवी योजना के अंतर्गत दुर्घटना हेतु देय राशि

इस लेख में नीचे आपको चिरंजीवी योजना के अंतर्गत होने वाले बीमित व्यक्ति की मौत पर प्रदान की जाने वाली राशि के बारे में जानकारी प्रदान की गई है।

क्रम संख्यादुर्घटना के प्रकारदेय राशि
1परिवार के एक सदस्य की मृत्यु पर₹5 लाख
2परिवार के एक से अधिक सदस्य की मृत्यु होने पर₹10 लाख
3दुर्घटना में दोनों हाथ दोनों पैर, दोनों आंखें या एक हाथ एक पैर या एक आंख की क्षति होने पर₹3 लाख
4दुर्घटना में एक हाथ/पैर/आंख आदि का पूर्णतया निष्क्रिय होना₹1.5 लाख

Chiranjeevi Yojana आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज

नीचे आपको आवेदन के समय लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में जानकारी प्रदान की गई है जिसे देख कर आप भी आवेदन के समय निम्न दस्तावेजों को साथ रख सकें।

  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट
  • पंचनामा
  • चिकित्सालय द्वारा जारी डेथ समरी
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • एफआईआर इत्यादि।

चिरंजीवी योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप राजस्थान के नागरिक हैं और सरकार द्वारा संचालित Chiranjeevi Yojana हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो इस संबंध में नीचे आपको संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है, ध्यान से पढ़ें।

  • इसके लिए सर्वप्रथम आपको Chiranjeevi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज के खुलने पर आपको नीचे की तरफ “ऑनलाइन पंजीकरण” का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
Chiranjeevi yojana home page
  • तत्पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको “Redirect to SSO” के विकल्प पर क्लिक करना है।
Redirect to SSO ID Rajasthan
  • इसके बाद आप एसएसओ राजस्थान की वेबसाइट पर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे जहां आपको “Login” विकल्प पर क्लिक कर एसएसओ आईडी एवं पासवर्ड को दर्ज कर लॉगिन करना होगा।
Sso id login
  • लॉगिन करने के बाद एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको कैटेगरी को चुनना है।
Registration for chiranjeevi yojana Rajasthan
  • इसके बाद नए पेज में आपको Free के विकल्प पर क्लिक कर पहचान पत्र के प्रकार का चयन कर पहचान पत्र संख्या को दर्ज करें और नीचे बने “Search Beneficiary” के विकल्प पर क्लिक कर दें।
Details
  • तत्पश्चात आपके सामने पुनः एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपके परिवार संबंधी जानकारी प्रदर्शित होगी, नीचे बने Submit & Go बटन पर क्लिक कर प्राप्त ओटीपी को दर करें।
Registration form Chiranjeevi yojana
  • इसके पश्चात आपके सामने प्रीमियम जोकि ₹850 है उसको दे करने का विकल्प आएगा, वहां से संबंधित विकल्प का चुनाव कर पेमेंट को पूर्ण कर आवेदन को पूर्ण करें।
  • इस प्रकार से आप उचित रूप से Chiranjeevi Yojana Online Registration कर सकते हैं।

Chiranjeevi Yojana से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

चिरंजीवी कार्ड कैसे बनवाएं?

इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर redirect to SSO पर क्लिक कर लॉगिन करें और जानकारी को दर्ज कर चिरंजीवी कार्ड हेतु सफल आवेदन करें।

Chiranjeevi yojana के माध्यम से सरकार द्वारा कितनी राशि प्राप्त होती है?

इसके जरिए सरकार द्वारा अधिकतम ₹10 लाख का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जाता है।

क्या चिरंजीवी योजना राज्य के नागिरकों हेतु फ्री है?

यह योजना कुछ वर्ग के लोगों हेतु फ्री है जैसे कि EWS के अंतर्गत आने वाले लोग, अनुसूचित जनजाति आदि को किसी प्रकार का प्रीमियम नही देना होगा।

Chiranjeevi Yojana Helpline number क्या है?

यदि आपको किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी हैं तो इस नंबर 9289328386, 9929030479 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Chiranjeevi Yojana kya hai?

यह राजस्थान सरकार द्वारा लॉन्च एक दुर्घटना बीमा योजना है जिसके माध्यम से सरकार ₹850 के प्रीमियम पर ₹10 लाख का दुर्घटना बीमा प्रदान कर रही है।