UPSSSC PET Hindi Top 50 Question: PET परीक्षा हिंदी से सम्बंधित 50 महत्वपूर्ण प्रश्न

UPSSSC PET Hindi Top 50 Question: UPSSSC आयोग द्वारा PET 2022 की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) 2022 की लिखित परीक्षा को इसी माह कराने का निर्णय लिया गया है जो भी उम्मीदवार UPSSSC PET Exam 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं उनकी परीक्षा दिनांक 15 व 16 अक्टूबर 2022 को प्रत्येक दिन दो पालियों (प्रथम पाली 10:00 AM to 12:00 PM. एवं द्वितीय पाली 03:00 PM to 05:00 PM.) को आयोजित होगी।

इस बार UPSSSC PET Exam में कुल लगभग 39 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे, इस साल जितने भी उम्मीदवार UPSSSC PET Exam 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किये हैं उनके परीक्षा में अब मात्र कुछ ही दिन बचे हैं, जिससे उनको अपनी तैयारी को अब तेज कर देना चाहिए, इसलिए हम आज आपके लिए हिंदी व्याकरण सम्बंधित 50 प्रश्न लेकर आएं हैं जो परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।

UPSSSC PET Hindi Top 50 Question 5

UPSSSC PET Hindi Top 50 Question

प्रश्न. निम्नलिखित किस वाक्य में वर्तनी सम्बन्धी अशुद्धि है ?

  • उत्तर – उज्जवल चाँदनी में सैर का आनन्द आता है।

प्रश्न. ‘भाव जिसके हृदय में रहते हैं, उसे कहते हैं ?

  • उत्तर – आश्रय

प्रश्न. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द तत्सम है ?

  • उत्तर – भ्राता

प्रश्न. ‘वागीश’ का सन्धि-विच्छेद होगा ?

  • उत्तर – वाक् + ईश

प्रश्न. ‘कृतज्ञ’ का विलोम है ?

  • उत्तर – कृतघ्न

प्रश्न. ‘वीभत्स’ रस का स्थायी भाव है ?

  • उत्तर – जुगुप्सा

प्रश्न. ‘जल’ का पर्यायवाची नहीं है ?

  • उत्तर – पीयूष

प्रश्न. ‘दोहरा लाभ’ अर्थ के लिए सही लोकोक्ति है ?

  • उत्तर – आम के आम गुठलियों के दाम

प्रश्न. उपमेय में उपमान का निषेधरहित आरोप हो, तो कौन-सा अंलकार होता है ?

  • उत्तर – रूपक

प्रश्न. ‘दशानन’ में कौन-सा समास है ?

  • उत्तर – बहुव्रीहि

प्रश्न. निम्नलिखित में अनेकार्थी शब्द कौन-सा है ?

  • उत्तर – गुरु

प्रश्न. ‘जिसे नहीं जीता जा सके’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है ?

  • उत्तर – अजेय

प्रश्न. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द तद्भव है ?

  • उत्तर – काज

प्रश्न. ‘बेइज्जत करना’ अर्थ के लिए सही मुहावरा है ?

  • उत्तर – पगड़ी उछालना

प्रश्न. ‘किए गए उपकार को मानने वाला’ के लिए एक शब्द है ?

  • उत्तर – कृतज्ञ

प्रश्न. निम्नलिखित में कौन-सा वाक्य भूतकाल का है ?

  • उत्तर – यदि वह जाता तो मैं भी जाता।

प्रश्न. वचन की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है ?

  • उत्तर – उसका प्राण निकल गया।

प्रश्न. निम्नलिखित में से रीतिकाल के कवि हैं ?

  • उत्तर – वृन्द

प्रश्न. ‘सूर्योदय’ में कौन-सी सन्धि है ?

  • उत्तर – गुण

प्रश्न. ‘अंक’ शब्द के अनेकार्थी शब्द समूह का चयन कीजिए ?

  • उत्तर – गोद, संख्या, अध्याय

प्रश्न. ‘चिर-चीर’ के अर्थ के सही विकल्प का चयन कीजिए ?

  • उत्तर – पुराना वस्त्र

प्रश्न. वचन किसका बोध कराता है ?

  • उत्तर – प्राणी या वस्तु के एक या अनेक होने का

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस मुसलमान कवि की रचना ‘प्रेम चिनगारी’ है ?

  • उत्तर – नजफ अली

प्रश्न. ‘यथार्थ’ में कौन-सी सन्धि है ?

  • उत्तर – दीर्घ

प्रश्न. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए ?

  • उत्तर – तरुण

प्रश्न. 14 सितम्बर, 1949 को भारतीय संविधान सभा ने हिन्दी को भारत संघ की कौन-सी भाषा का दर्जा दिया ?

  • उत्तर – राजभाषा

प्रश्न. प्रिय पति वह मेरा प्राण प्यारा कहाँ है,
दुःख – जलनिधि डूबी का सहारा कहाँ है,
उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-सा स्थायी भाव है ?

  • उत्तर – शोक

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा वर्ण उच्चारण की दृष्टि से दंत्य नहीं है ?

  • उत्तर – ट

प्रश्न. निम्नलिखित किसमें सही सामासिक पद है ?

  • उत्तर – दिवारात्रि

प्रश्न. “मूक होइ वाचाल पंगु चढई गिरिवर गहन ।
जसु कृपा सो दयाल द्रवहु सकल कलिमल दहन ।।” उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-सा छन्द है ?

  • उत्तर – सोरठा

प्रश्न. ‘उससे अब अकेले नहीं रहा जाता है।’ इसमें वाक्य है ?

  • उत्तर – भाववाच्य

प्रश्न. ‘मोहन नहीं आने वाला ह,’यह किस प्रकार वाक्य है ?

  • उत्तर – नकारार्थक

प्रश्न. ‘बाधा डालना’ मुहावरे का अर्थ है ?

  • उत्तर – रोड़ा अटकना

प्रश्न. ‘धनवान’ का विलोम शब्द है ?

  • उत्तर – अकिंचन

प्रश्न. ‘सभा में बीसियों लोग थे’-इसमें विशेषण का कौन-सा भेद है ?

  • उत्तर – अनिश्चित संख्यावाचक

प्रश्न. निम्नलिखित में विकारी शब्द कौन-सा है ?

  • उत्तर – लड़का

प्रश्न. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द ‘देशज’ नहीं है ?

  • उत्तर – पुष्कर

प्रश्न. ‘कृदन्त’ प्रत्यय किन शब्दों के साथ जुड़ते हैं ?

  • उत्तर – क्रिया

प्रश्न. ‘ढाक के वही तीन पात होना’ लोकोक्ति का क्या अर्थ है ?

  • उत्तर – सदा एक सा

प्रश्न. “किसको पुकारे यहाँ रोकर अरण्य बीच, चाहे जो करो शरण्य शरण तिहारे हैं।’ उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-सा छन्द है ?

  • उत्तर – घनाक्षरी

प्रश्न. ‘अनायास’ में कौन-सा समास है ?

  • उत्तर – नञ्

प्रश्न. ‘व्याकरण’ में काल का क्या अर्थ है ?

  • उत्तर – समय

प्रश्न. दोहा छन्द में कितने चरण होते हैं ?

  • उत्तर – चार

प्रश्न. ‘राजा ने ब्राह्मण को को धन दिया’ वाक्य के रेखांकित पद में कारक है ?

  • उत्तर – सम्प्रदान कारक

प्रश्न. लिंग की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है ?

  • उत्तर – आपकी चरित्र अच्छी है।

प्रश्न. ‘कामायनी’ के रचनाकार हैं ?

  • उत्तर – प्रसाद

प्रश्न. ‘सम्’ उपसर्ग से बना शब्द है ?

  • उत्तर – समभाव

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस वाक्य में सर्वनाम का प्रयोग हुआ है ?

  • उत्तर – मैं कल दिल्ली जा रहा हूँ।

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है ?

  • उत्तर – कृपा

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग है ?

  • उत्तर – संचालक

सभी प्रश्नों के उत्तर कमेंट बॉक्स में जरूर दें।