UPSSSC PET Hindi Practice Set 5: यूपी PET के पिछले पेपर पर आधारित हिंदी भाषा के महत्वपूर्ण प्रश्न

UPSSSC PET Hindi Practice Set 5: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष यूपी पेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है जो भी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के हैं या किसी अन्य राज्य के हैं और वे उम्मीदवार यूपीट्रिपलएससी आयोग द्वारा जारी होने वाली भर्तियों में भाग लेना चाहते हैं तो उनको UPSSSC PET Exam 2022 परीक्षा पास करना अनिवार्य है क्योंकि यह परीक्षा एक प्री परीक्षा है इसी परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर मेंस परीक्षा अगोजित की जाएगी, इस लेख के जरिये आप PET Practice Set in Hindi को प्राप्त कर सकतें हैं और साथ ही अन्य परीक्षा के Practice Set प्राप्त करने के लिए क्लिक करें।

इस परीक्षा के प्राप्त अंको के आधार पर आने वाली भर्तियों में मेरिट बनाकर मेंस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है इसलिए आप UPSSSC PET Exam की तैयारी बढ़िया तरीके से करें तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर, मेंस परीक्षा के लिए योग्य रहे और PET Practice Set Online लगाते रहे, इस लिए हम आपके लिए up pet Exam में पूछें गए UPSSSC PET Hindi Practice Set 4 के महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आये है जिसको आप हल करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं।

UPSSSC PET Hindi Practice Set 5

UPSSSC PET Hindi Practice Set 5

प्रश्न. इनमें से गलत वर्तनी का शब्द है?

  1. आधीन
  2. अहर्निश
  3. ज्योत्स्ना
  4. अनुगृहीत

उत्तर -1

प्रश्न. ‘विशेष’ का विलोम नहीं है –

  1. सामान्य
  2. अविशेष
  3. साधारण
  4. शेष

उत्तर – 4

प्रश्न. ‘चाँद’ का मुँह टेढ़ा है’ के लेखक हैं?

  1. यशपाल
  2. नागार्जुन
  3. गजानन माधव मुक्तिबोध
  4. अमृतराय

उत्तर – 3

प्रश्न. ‘गोद में लड़का शहर में ढिंढोरा’ मुहावरा का सही अर्थ है?

  1. छोटे शिशु को तलाशना
  2. अत्यधिक शरारती बालक
  3. पास में वस्तु रहते हुए चारों ओर खोजना
  4. छोटे बालक की प्रशंसा करना

उत्तर – 3

प्रश्न. निम्नलिखित में असमानार्थक शब्द का चयन कीजिए-

  1. अनुराग
  2. स्नेह
  3. द्वेष
  4. प्रीति

उत्तर – 3

प्रश्न. ‘भौंरा’ का सही पर्यायवाची शब्द बताइए।

  1. कुंज
  2. आली
  3. भ्रमर
  4. खद्योत

उत्तर – 3

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग है?

  1. लगन
  2. माधुर्य
  3. मीमांसा
  4. आहट

उत्तर – 2

प्रश्न. ‘उपकार’ शब्द का विलोम है –

  1. विकार
  2. अपकार
  3. अनुपकार
  4. तिरस्कार

उत्तर – 2

प्रश्न. ‘वन में लगने वाली आग’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है?

  1. बड़वाग्नि
  2. दावाग्नि
  3. विरहाग्नि
  4. जठराग्नि

उत्तर – 2

प्रश्न. ‘महोत्सव’ का सन्धि-विच्छेद होगा –

  1. मह + उत्सव
  2. महि + उत्सव
  3. महा + उत्सव
  4. मही + उत्सव

उत्तर – 3