UPSSSC PET Geography Practice set : UPSSSC आयोग द्वारा PET Exam के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, ये परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर 2022 को कुल 4 पालियों में आयोजित की जाएगी, जो भी उम्मीदवार इस साल PET Exam में भाग लेने वाले हैं, उन सभी उम्मीदवारों की तैयारी के लिए हम UPSSSC PET Geography MCQ के महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आएं हैं जो परीक्षाओं में पूछें जा सकतें हैं।
यदि आपकी PET Exam की तैयारी हो गई है तो आप इन बचें कुछ दिनों में हमारे द्वारा दिये जा रहे UPSSSC PET भूगोल MCQ प्रैक्टिस सेट को लगाकर अपनी तैयारी को जाँच सकतें हैं, इस प्रैक्टिस सेट को लगाने को बाद आपको अपनी तैयारी का अंदाजा लग जायेगा कि आप परीक्षा में भूगोल विषय से कितना प्रश्न सही कर सकतें हैं, साथ ही PET Practice Set के और प्रैक्टिस सेट के लिए क्लिक करें।
UPSSSC PET Geography Practice set
प्रश्न. भारत का क्षेत्रफल संसार के क्षेत्रफल का 2.4% है, परन्तु इसकी ?
- सम्पूर्ण मानव जाति का 16% जनसंख्या है।
- सम्पूर्ण मानव जाति का 17% जनसंख्या है।
- सम्पूर्ण मानव जाति का 18% जनसंख्या है।
- सम्पूर्ण मानव जाति का 19% जनसंख्या है।
उत्तर – सम्पूर्ण मानव जाति का 17% जनसंख्या है।
प्रश्न. हमारी आकाशगंगा के केन्द्र की परिक्रमा करने में सूर्य को कितना समय लगता है ?
- 15 करोड़ वर्ष
- 20 करोड़ वर्ष
- 25 करोड़ वर्ष
- 50 करोड़ वर्ष
उत्तर – 25 करोड़ वर्ष
प्रश्न. ब्रह्मपुत्र नदी का बहाव क्षेत्र है ?
- भूटान, भारत, पाकिस्तान, चीन
- तिब्बत, चीन, बांग्लादेश, म्यांमार
- भारत, चीन, बांग्लादेश, तिब्बत
- तिब्बत, बांग्लादेश, भारत
उत्तर – तिब्बत, बांग्लादेश, भारत
प्रश्न. अन्तरराष्ट्रीय दिनाँक रेखा खींची जाती है ?
- प्रशान्त महासागर से होकर
- एशिया से होकर
- अटलांटिक महासागर से होकर
- अफ्रीका से होकर
उत्तर – प्रशान्त महासागर से होकर
प्रश्न. नीलगिरी पर्वतमाला जिस राज्य में स्थित है, वह है ?
- ओडिशा
- तमिलनाडु
- महाराष्ट्र
- अरुणाचल प्रदेश
उत्तर – तमिलनाडु
प्रश्न. किसी स्थान का मानक समय निर्धारित करने का आधार होता है ?
- प्रधान मध्याह्न रेखा
- अन्तरराष्ट्रीय तिथि रेखा
- अक्षांश रेखा
- देशान्तर रेखा
उत्तर – प्रधान मध्याह्न रेखा
प्रश्न. भारत में ग्रीष्मकालीन मानसून के प्रवाह की सामान्य दिशा है ?
- दक्षिण – पश्चिम से दक्षिण – पूर्व
- दक्षिण – पश्चिम से उत्तर – पूर्व
- दक्षिण – पूर्व से दक्षिण – पश्चिम
- दक्षिण से उत्तर
उत्तर – दक्षिण – पश्चिम से उत्तर – पूर्व
प्रश्न. कौन-सा देशान्तर प्रधान यामोत्तर के साथ मिलकर ग्लोब पर वृहद् वृत्त का निर्माण करता है ?
- 90° पश्चिम
- 90° पूर
- 180°
- 0°
उत्तर – 180°
प्रश्न. निम्नलिखित क्षेत्रों में से कौन ‘टोडा जनजाति’ का मूल निवास क्षेत्र है ?
- नीलगिरि पहाड़ियाँ
- गारो पहाड़ियाँ
- जयंतिया पहाड़ियाँ
- जौनसार पहाड़ियाँ
उत्तर – नीलगिरि पहाड़ियाँ
प्रश्न. दक्षिण एशिया के निम्न देशों में से क्षेत्रफल की दृष्टि से कौन सबसे छोटा है ?
- श्रीलंका
- भूटान
- बांग्लादेश
- मालदीव
उत्तर – मालदीव
प्रश्न. इनमें से विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन-सा है ?
- गोबी
- कालाहारी
- थार
- सहारा
उत्तर – सहारा
प्रश्न. भारत में, निम्नलिखित में से किस एक वन-प्रारूप में सागौन एक प्रभावी वृक्ष स्पीसीज है ?
- उष्ण कटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन
- उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन
- उष्ण कटिबंधीय कटीली झाड़ी वन
- घास स्थलयुक्त शीतोष्ण वन
उत्तर – उष्ण कटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन
प्रश्न. भारत में लौह-अयस्क निम्न में से किस क्रम की शैलों में पाया जाता है ?
- कडप्पा
- धारवाड़
- विंध्यन
- गोण्डवाना
उत्तर – धारवाड़
प्रश्न. निम्नलिखित युग्मों में कौन-सा असत्य है ?
- घाना – अक्रा
- केन्या – नैरोबी
- नामीबिया – विंडहॉक
- नाइजीरिया – रबात
उत्तर – नाइजीरिया – रबात
प्रश्न. ‘मानसून’ शब्द की व्युत्पत्ति हुई है ?
- अरबी भाषा से
- स्पेनिश भाषा से
- हिन्दी भाषा से
- आंग्ल भाषा से
उत्तर – अरबी भाषा से
प्रश्न. बैलाडिला खान किस खनिज से सम्बन्धित है ?
- लौह अयस्क
- कोयला
- अभ्रक
- मैंगनीज अयस्क
उत्तर – लौह अयस्क
प्रश्न. भारत के उत्तरी मैदानों में शीतऋतु में वर्षा होती है ?
- बंगाल की खाड़ी के मानसून से
- अरब सागर से
- पश्चिमी विक्षोभों से
- लौटते मानसून से
उत्तर – पश्चिमी विक्षोभों से
प्रश्न. भारतीय मानक समय की देशान्तर रेखा (82°30′) किस नगर से होकर गुजरती है ?
- नागपुर
- दिल्ली
- पटना
- प्रयागराज
उत्तर – प्रयागराज
प्रश्न. ‘ऋतु – प्रवास’ शब्द किसके लिए उपयोग होता है ?
- मानव-पशुओं का मौसमी स्थानांतरण
- जानवरों का झुंड में स्थानांतरित होना
- खानाबदोशों का स्थानांतरित होना
- मनुष्य का नौकरी के तलाश में स्थानांतरण
उत्तर – मानव-पशुओं का मौसमी स्थानांतरण
प्रश्न. कोयला एक उदाहरण है ?
- रूपान्तरित शैलों का
- आग्नेय शैलों का
- अवसादी चट्टानों का
- परतदार चट्टानों का
उत्तर – परतदार चट्टानों का
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है ?
- मसाई – पश्चिम अफ्रीका
- किरगीज – मध्य एशिया
- रेड इंडियंस – उत्तरी अमेरिका
- एस्किमो – ग्रीनलैण्ड
उत्तर – मसाई – पश्चिम अफ्रीका
प्रश्न. निम्नलिखित में कहाँ सदाबहार वन पाये जाते हैं ?
- छोटा नागपुर का पठार
- पश्चिमी घाट
- पूर्वी घाट
- मालवा का पठार
उत्तर – पश्चिमी घाट
प्रश्न. ग्रैंड बैंक स्थित है ?
- उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर
- दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट पर
- अफ्रीका के पूर्वी तट पर
- यूरोप के पूर्वी तट पर
उत्तर – उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर
प्रश्न. निम्नलिखित राज्यों में से कौन से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती हैं
1 पंजाब
2 राजस्थान
3 छत्तीसगढ़
4 झारखण्ड
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ?
- 1, 2, 3 और 4
- 2, 3 और 4
- 1 और 4
- 1 और 3
उत्तर – 2, 3 और 4
प्रश्न. टिहरी बाँध किस नदी पर निर्मित है ?
- यमुना नदी
- गंगा नदी
- गोदावरी नदी
- वेनगंगा नदी
उत्तर – सभी प्रश्नों का उत्तर कमेंट बॉक्स में जरूर दें।