UPPSC APS Syllabus 2023 In Hindi : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी (APS) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी किया जाता है, जो भी उम्मीदवार एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी (APS) के पदों पर भर्ती होने की योग्यता रखते है और UPPSC APS Exam की तैयारी कर रहे हैं, उनको UPPSC APS Syllabus की सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए, जिससे की आप लिखित परीक्षा में ज्यादा अंक प्राप्त कर यूपीपीएससी एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी (APS) पद पर सेलेक्शन ले पाएंगे।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा अपर निजी सचिव की परीक्षा में ज़्यादा अंक प्राप्त करने के लिए आपको अपनी तैयारी एपीएस सिलेबस और परीक्षा पैटरन के अनुसार करनी चाहिए, इसलिए आज मैं आपको इस लेख के माध्यम से UPPSC APS Syllabus In Hindi एवं UPPSC APS Exam Pattern की सम्पूर्ण जानकारी देने वाला हूँ जो की इस पद पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारो के लिए बहुत ही उपयोगी हैं।
UPPSC APS Syllabus और परीक्षा पैटर्न से संबंधित सभी जानकारी के साथ इस परीक्षा में शामिल सभी विषयों के टॉपिक्स, की जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से मिल जायेगी।
UPPSC APS Syllabus 2023 In Hindi – संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
पद का नाम | एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी (APS) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
श्रेणी | Syllabus |
चयन-प्रकिया | लिखित परीक्षा शॉर्ट हैंड टाइपिंग/कंप्यूटर टाइपिंग कंप्यूटर ज्ञान परीक्षण |
परीक्षा मोड | ऑफ़लाइन |
लेख का नाम | UPPSC APS Syllabus In Hindi |
आधिकारिक वेबसाइट | https://uppsc.up.nic.in |
UPPSC APS Selection Process 2023 | चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा अपर निजी सचिव के पदों पर भर्ती होने के लिए सर्वप्रथम आपको निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा जो निम्नलिखित हैं-
- लिखित परीक्षा
- आशुलिपि/टाइपराइटिंग
- कंप्यूटर ज्ञान प्रेक्टिकल
UPPSC APS Exam Pattern 2023 | परीक्षा पैटर्न
आप सभी उम्मीदवारों को हम बता दे कि यूपीपीएससी एपीएस सिलेबस को जानने से पहले UPPSC APS Exam Pattern को जानना बहुत ही जरूरी है, जिससे आपको परीक्षा की तैयारी करने में काफ़ी मदद मिलेगी, नीचे की तरफ आप यूपीपीएससी अपर निजी सचिव (APS) परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है –
UPPSC APS Exam Pattern 2023 | परीक्षा पैटर्न (प्रथम चरण)
- UPPSC APS की यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी।
- UPPSC APS के इस परीक्षा में कुल बहुवकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे।
- इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- UPPSC APS की परीक्षा में प्रश्न पत्र को हल करने का समय 3 घंटे यानी कि (180 मीनट) दिया जाएगा।
- यूपीपीएससी एपीएस परीक्षा में कुल तीन विषय से प्रश्न पत्र पूछे जाएंगे, सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, कम्प्यूटर ज्ञान।
क्रमांक | विषय का नाम | कुल अंक | परीक्षा का समय |
1. | सामान्य ज्ञान (वस्तुनिष्ठ) | 50 | |
2. | सामान्य हिंदी (वस्तुनिष्ठ) | 50 | 3 घंटे यानी कि (180 मीनट) |
3. | कम्प्यूटर ज्ञान (वस्तुनिष्ठ) | 50 | |
कुल | 150 अंक |
नोट:- उपर्युक्त प्रथम चरण की परीक्षा परिणाम के अनुसार 15 गुना अभ्यर्थी सफल घोषित किए जायेंगे, और सफल अभ्यर्थी द्वितीय चरण की परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
UPPSC APS Exam Pattern 2023 | परीक्षा पैटर्न (द्वितीय चरण)
- यह परीक्षा आशुलिपिक टेस्ट, कम्प्यूटर टाइप टेस्ट का होगा।
- जिसके लिए आपको कुल 100 अंक प्रदान किए जायेंगे।
क्रमांक | विषय का नाम | कुल अंक | परीक्षा का समय |
1. | शॉर्टहैंड टाइपिंग | 75 | |
2. | कम्प्यूटर टाइप | 25 | 1.30 मिनट यानी की 90 मिनट |
कुल | 100 अंक |
नोट:- उपर्युक्त दोनों चरणों की परीक्षा में न्यूनतम मानकों पर जो अभ्यर्थी सफल होंगे, वहीं उम्मीदवार तृतीय चरण की परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
UPPSC APS Exam Pattern 2023 | परीक्षा पैटर्न (तृतीय चरण)
- यह परीक्षा कम्प्यूटर प्रैक्टिकल आधारित परीक्षा होगी।
- जिसके लिए आपको कुल 50 अंक प्रदान किया जाएगा।
क्रमांक | विषय का नाम | कुल अंक | परीक्षा का समय |
1. | कम्प्यूटर प्रैक्टिकल परीक्षा | 50 | 1 घंटे यानी की 60 मिनट |
कुल | 50 अंक |
नोट:- उपर्युक्त चयन तीनों परीक्षा के अंकों को जोड़कर मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।
UPPSC APS Syllabus 2023 In Hindi | सिलेबस
UPPSC APS Syllabus 2023 की जानकारी सम्पूर्ण रूप से नीचे की तरफ दी गई है, जिसको पढ़कर और फॉलो करके आप लिखित परीक्षा में ज्यादा अंक प्राप्त कर सकते हैं।
UPPSC APS की लिखित परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम पासिंग अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, तो आप न्यूनतम अंक के साथ ज्यादा अंक प्राप्त करने के लिए नीचे दिए यूपीपीएससी अपर निजी सचिव सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी रोजाना नियमित रूप से करते रहें।
UPPSC APS Syllabus 2023 In Hindi – प्रथम चरण
(सामान्य ज्ञान – 50 अंक)
- शब्द संक्षेप
- प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक
- इतिहास (प्राचीन, मध्यकालीन एवम् आधुनिक भारत के संदर्भ में)
- विज्ञान
- भूगोल (उत्तर प्रदेश से संबंधित)
- भारत का संविधान
- खेल जगत
- महत्वपूर्ण नगर एवम् स्मारक (भारत एवम् उत्तर प्रदेश के संदर्भ में)
- महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवम् अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं (करेंट अफेयर्स)
- अंक गणित (कक्षा 8 वीं स्तरीय)
(सामान्य हिंदी – 50 अंक)
- अपठित गद्यांश और प्रश्नोत्तर तथा अपठित गद्यांश शीर्षक
- पत्र एवं कार्यालयीय विभिन्न पत्रों का आलेखन
- मुहावरे लोकोक्तियाँ तथा उनका प्रयोग
- अनेक शब्दों का एक शब्द
- वाक्यों का शुद्धिकरण
- पर्यायवाची शब्द
- विलोम शब्द
- शब्दों के अर्थ-हिन्दी से अंग्रेजी एवं अंग्रेजी से हिन्दी (कक्षा-10 स्तरीय)
(कंप्यूटर ज्ञान – 50 अंक)
- Basic knowledge of working on Windows System Platforms on desktops and laptops with peripherals like Printer, Scanner, Microphone and Speaker.
- Working knowledge of Microsoft office package (Microsoft word, Excel, Power point etc.)
- Conversant in the use of World Wide Web and popular websites (for Railway/Air Reservation, search engines like Google, information websites like wikipedia etc.)
- Working Knowledge of E-mailing (sending, sending with | attachment, reading, saving, printing, maintaining address book etc.)
- Working Knowledge of preparation of presentations (power point, PDF etc.) with different styles and animations.
UPPSC APS Syllabus 2023 In Hindi – द्वितीय चरण
(शॉर्ट हैंड टाइपिंग (हिंदी) / कम्प्यूटर टाइप)
- शॉर्ट हैंड टाइपिंग (हिन्दी) – (80 शब्द प्रति मिनट डिक्टेशन 5 मिनट का तथा लिप्यंत्रण हेतु समय 60 मिनट) – 75 अंक
- कम्प्यूटर टाइप (हिन्दी) (5 मिनट) – 25 अंक
UPPSC APS Syllabus 2023 In Hindi – तृतीय चरण
(कम्प्यूटर प्रैक्टिकल-50 अंक)
- Working Knowledge of E-mailing (sending, sending with attachment, reading, saving, printing, maintaining address book etc.)
- Conversant in the use of World Wide Web and popular websites (for Railway/Air Reservation, search engines like Google, information websites like wikipedia etc.)
- Hands on Microsoft office.
- (1) Word, Excel, power Point.
- (i) Document writing, (ii) for mailing, (iii) punctuation insertion of table diagrams.
- Making of Power Point Presentation.
- Use of formulae and calculations on excel sheet.
UPPSC APS Syllabus 2023 In Hindi Pdf Download
यदि आप UPPSC APS Syllabus PDF को डाउनलोड करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकतें हैं। UPPSC APS Syllabus hindi pdf download आप अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी कर सकते हैं, जिसके लिए आप UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं UPPSC APS Syllabus PDF को खोजें और डाउनलोड करें।
UPPSC APS Syllabus 2023 In Hindi FAQ
इस प्रथम परीक्षा में कुल बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी।
यूपीपीएससी एपीएस पद पर चयनित होने के लिए आपको कुल तीन चरणों से गुजरना होगा।
1. लिखित परीक्षा
2. शॉर्ट हैंड टाइपिंग/टाइपराइटिंग
3. कंप्यूटर ज्ञान परीक्षण
इस परीक्षा में पेपर को हल करने का समय, प्रथम चरण में – 3 घंटे का, द्वितीय चरण में 1.30 घंटे का और तृतीय चरण में 1 घंटे का समय प्रदान किया गया हैं।