RRB Group D general knowledge Practice Set 68: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के फेज IV परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी के फेज IV की परीक्षा 19 सितंबर 2022 से शुरू होगी, रेलवे ग्रुप डी फेज IV की परीक्षा 19 सितंबर 2022 से लेकर 07 अक्टूबर 2022 तक चलेगी, RRB GROUP D की परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक और कई फेज में आयोजित होगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, यह प्रश्न होने वाली RRB Group D Exam 2022 की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आप का अपना General Knowledge टॉपिक कितना तैयार है और आप आगे होने वाली परीक्षा में बेहतरीन अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें है, आप अपनी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं साथ ही आप RRB Group D G.K. Practice Set 67 भी पढ़ सकतें हैं, साथ ही आप अन्य भर्ती के प्रैक्टिस सेट भी प्राप्त कर सकतें हैं।
RRB Group D general knowledge Practice Set 68
प्रश्न. अवशिष्ट विषयों पर विधि निर्माण का अधिकार किसे प्राप्त है ?
- संघ
- राज्य
- संघ और राज्य दोनों
- इनमें से किसी को नहीं
उत्तर – संघ
प्रश्न. रेलवे भारत के संविधान में कौन-सी लिस्ट (सूची) में आता है ?
- समवर्ती सूची
- केन्द्रीय सूची
- राज्य सूची
- विशिष्ट सूची
उत्तर – केन्द्रीय सूची
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा विषय समवर्ती सूची में है ?
- रक्षा
- कृषि
- शिक्षा
- पुलिस
उत्तर – शिक्षा
प्रश्न. केंद्र राज्य संबंध पर 1971 में राजमन्नार समिति किस राज्य के द्वारा गठित की गई थी ?
- केरल
- तमिलनाडु
- कर्नाटक
- आन्ध्र प्रदेश
उत्तर – तमिलनाडु
प्रश्न. भारतीय संविधान के सम्बन्ध में निम्न में से कौन – सा युग्म सुमेलित नहीं है ?
- लोक स्वास्थ्य-राज्य सूची
- वन-समवर्ती सूची
- स्टॉक एक्सचेंज-समवर्ती सूची
- पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक-संघीय सूचि
उत्तर – स्टॉक एक्सचेंज-समवर्ती सूची
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन राज्य सूची में है ?
- निगमीय कर
- जनगणना
- आर्थिक एवं सामाजिक नियोजन
- रेलवे पुलिस
उत्तर – रेलवे पुलिस
प्रश्न. 42वें संविधान संशोधन द्वारा समवर्ती सूची में जोड़ा गया है ?
- जनसंख्या नियंत्रण
- सार्वजनिक स्वास्थ्य
- जेल
- फौजदारी विधि
उत्तर – जनसंख्या नियंत्रण
प्रश्न. आर्थिक नियोजन विषय है ?
- राज्य सूची में
- समवर्ती सूची में
- किसी सूची में उल्लिखित नहीं
- संघ सूची में
उत्तर – समवर्ती सूची में
प्रश्न. राज्य सूची से हटाकर समवर्ती सूची में लाया गया है ?
- न्याय
- कृषि
- वन
- सिंचाई
उत्तर – वन
प्रश्न. केंद्र राज्य संबंध में विवाद का एक कारण रहा है ?
- मुख्यमंत्री का पद
- राष्ट्रपति का पद
- प्रधानमंत्री का पद
- राज्यपाल का पद
उत्तर – राज्यपाल का पद
प्रश्न. न्यूजीलैण्ड की राजधानी कौन-सी है ?
- ऑकलैण्ड
- वेलिंगटन
- क्राइस्ट चर्च
- हेमिल्टन
उत्तर – वेलिंगटन
प्रश्न. झरिया (झारखण्ड) किसके लिए प्रसिद्ध है ?
- खेल का सामान
- ताँबे की खान
- कोयले की खान
- सोने की खान
उत्तर – कोयले की खान
प्रश्न. अमरनाथ कहाँ स्थित है ?
- जम्मू और कश्मीर
- हिमालय प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर – जम्मू और कश्मीर
प्रश्न. दक्षिण नवल कमाण्ड का मुख्य कार्यालय कहाँ स्थित है ?
- कोच्चि
- चेन्नई
- विशाखापट्टनम
- तुतीकोरिन
उत्तर – कोच्चि
प्रश्न. प्रधानमंत्री को उसके पद की गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है ?
- राष्ट्रपति
- उपराष्ट्रपति
- लोकसभाध्यक्ष
- मुख्य न्यायाधीश (सर्वोच्च न्यायालय)
उत्तर – राष्ट्रपति
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसने दो बार कार्यकारी प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया ?
- कृष्ण मेनन
- गुलजारीलाल नंदा
- के. कामराज
- सरदार वल्लभ भाई पटेल
उत्तर – गुलजारीलाल नंदा
प्रश्न. भारत में एक व्यक्ति अधिक-से-अधिक कितनी बार प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त हो सकता है ?
- केवल दो बार
- केवल तीन बार
- कितनी ही बार
- केवल एक बार
उत्तर – कितनी ही बार
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन लोकसभा का वर्तमान अध्यक्ष है ?
- सुमित्रा महाजन
- गुलाम नबी आजाद
- पी ० जे ० कुरियन
- अनुप मिश्रा
उत्तर – सुमित्रा महाजन
प्रश्न. निम्न में से गुरमीत सिंह किस खेल से सम्बन्धित है ?
- निशानेबाजी
- दौड़
- कुश्ती
- कबड्डी
उत्तर – दौड़
प्रश्न. भारतीय संविधान का चौथा अध्याय किससे सम्बन्धित है ?
- संसद से
- संघीय न्यायपालिका से
- मानवाधिकार से
- राज्य के नीति निदेशक तत्व से
उत्तर – राज्य के नीति निदेशक तत्व से
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन लोकसभा का नेतृत्व करता है ?
- लोकसभाध्यक्ष
- राष्ट्रपति
- उपराष्ट्रपति
- प्रधानमंत्री
उत्तर – प्रधानमंत्री
प्रश्न. संघीय मंत्रिपरिषद का अध्यक्ष कौन होता है ?
- प्रधानमंत्री
- गृह मंत्री
- कैबिनेट सचिव
- राष्ट्रपति
उत्तर – प्रधानमंत्री
प्रश्न. भारतीय संविधान में लेख 36 से 51 किस रूप में जाना जाता है ?
- मौलिक अधिकारों
- प्रस्तावना
- राज्य के नीति निदेशक तत्व
- मौलिक कर्तव्यों
उत्तर – राज्य के नीति निदेशक तत्व
प्रश्न. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को किनके द्वारा नियुक्त किया जाता है ?
- राज्यपाल
- भारत के मुख्य न्यायाधीश
- राज्य के मुख्यमंत्री
- राष्ट्रपति
उत्तर – राष्ट्रपति
प्रश्न. ‘इण्डियन इंस्टीटयूट ऑफ पेट्रोलियम’ कहाँ स्थित है ?
- भोपाल
- डिग्बोई
- बॉम्बेहाई
- देहरादून
उत्तर – देहरादून
दिये गए प्रश्नों का सही उत्तर क्या होगा। सही उत्तर का जवाब नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर दें।