Rajasthan Police Constable Syllabus 2023 In hindi: राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा राजस्थान कांस्टेबल (जीडी), ड्राइवर, घुड़सवार, बैंड के अन्य पद पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जो भी उम्मीदवार Rajasthan Police Constable Exam की तैयारी कर रहे हैं उन्हें Rajasthan Police Constable Syllabus के बारे में विस्तार से पता होना चाहिए, जिससे आप लिखित परीक्षा में बेहतर स्कोर कर पाएं।
Rajasthan Police Constable परीक्षा को पास करने के लिये सभी उम्मीदवारों को Rajasthan Police Constable Syllabus In Hindi का विस्तृत और संपूर्ण ज्ञान होना अति आवश्यक है। Rajasthan Police Constable Syllabus की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवारों से अनुरोध है कि कृपया इस लेख को पूरा पढें और राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2023 और परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
Rajasthan Police Constable Syllabus 2023 In Hindi – संक्षिप्त विवरण
भर्ती आयोग का नाम | Department of Police, Rajasthan |
पद का नाम | राजस्थान पुलिस कांस्टेबल (GD) 2023 ऑनलाइन फॉर्म |
प्रश्नों के प्रकार | बहुविकल्पीय प्रश्न |
कुल प्रश्न | 150 |
परीक्षा का समय | 2 घंटे |
परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
लेख कैटेगरी | Syllabus |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा शारीरिक दक्षता परीक्षण शारीरिक मानक परीक्षण |
आधिकारिक वेबसाइट | www.police.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Police Constable Syllabus 2023 | चयन प्रक्रिया
जो भी उम्मीदवार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होना चाहते है, उनको आयोग द्वारा तय किए गए निम्नलिखित चरणों से होकर गुजरना पड़ेगा, जिसकी पूरी जानकारी नीचे देख सकते हैं।
- लिखित परीक्षा (Written Exam)
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- मेडिकल परीक्षण
- फाइनल मेरिट लिस्ट
Rajasthan Police Constable Exam Pattern 2023 | परीक्षा पैटर्न
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती का परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है –
- यह यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।
- इस परीक्षा में कुल ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के लिए आपको कुल 2 घंटे का समय मिलता है।
- इस परीक्षा में प्रत्येक सही प्रश्न के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
- इस परीक्षा में 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।
क्रमांक | विषय का नाम | कुल प्रश्न | कुल अंक | परीक्षा की समयावधि |
1. | विवेचना एवम् तार्किक योग्यता तथा कम्प्यूटर का सामान्य ज्ञान | 60 | 60 | |
2. | सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं समसामयिक विषयों पर तथा महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों व उनके लिए राजस्थान सरकार द्वारा प्रचलित सरकारी योजनाएं व संस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी। | 45 | 45 | |
3. | राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल राजनीति एवं आर्थिक स्थिति इत्यादि। | 45 | 45 | |
कुल | 150 | 150 | 2 घंटे यानि कि 120 मिनट |
Rajasthan Police Constable Syllabus 2023 In Hindi
राजस्थान पुलिस सिलेबस सम्पूर्ण रूप से नीचे की तरफ दिया गया है, जिसको पढ़ के आप अपने परीक्षा में ज्यादा अंक प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सलेक्शन प्राप्त करने के लिए नीचे दिए Rajasthan Police Constable Syllabus In Hindi 2023 के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर दें।
Rajasthan Police Constable Syllabus In Hindi – रीजिनिंग
- कोडिंग-डिकोडिंग
- रक्त संबंध
- गणितीय कार्य
- श्रृंखला
- तार्किक वेन आरेख
- सादृश्यता
- कथन एवं निष्कर्ष
- गैर-मौखिक तर्क
- वर्णमाला परीक्षण
- दिशा परीक्षण
- निर्णय लेने की क्षमता
- चित्र श्रृंखला
- इनपुट आउटपुट
- सीटिंग अरेंजमेंट
- श्रृंखला परीक्षण
- सादृश्यता और वर्गीकरण
- शब्द-आधारित समस्याएं
- कथन और धारणाएँ इत्यादि।
Rajasthan Police Constable Syllabus In Hindi – कम्प्यूटर का सामान्य ज्ञान
- कम्प्यूटर का इतिहास
- इंटरनेट का उपयोग
- ऑपरेटिंग सिस्टम
- एमएस पावर-प्वाइंट – प्रस्तुति
- एमएस एक्सेल – स्प्रेड शीट्स
- कंप्यूटर सॉफ्टवेयर
- वर्ड प्रोसेसिंग
- एमएस वर्ड से जुड़े प्रश्न इत्यादि।
Rajasthan Police Constable Syllabus In Hindi – सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान
- करेंट अफेयर्स, भाषाएं, राजधानियां और मुद्राएं।
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व, राष्ट्रीय: पक्षी/पशु/खेल/फूल/गान/गीत/ध्वज/स्मारक इत्यादि।
- भूगोल में मिट्टी, नदियाँ, पहाड़, बंदरगाह, अंतर्देशीय, बंदरगाह आदि से संबंधित प्रश्न।
- इतिहास में संस्कृति और धर्म, स्वतंत्रता आंदोलन, भारत के बारे में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथ्य, विरासत, कला और नृत्य इत्यादि।
- इतिहास, रक्षा, युद्ध और पड़ोसी, पुरस्कार और लेखक, खोजें, रोग और पोषण।
- खेलकूद में चैंपियनशिप/विजेता/शर्तें/खिलाड़ियों की संख्या आदि से संबंधित प्रश्न।
महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों व उनके लिए राजस्थान सरकार द्वारा प्रचलित सरकारी योजनाएं व संस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी
- घरेलू हिंसा
- बाल श्रम
- दहेज निषेध अधिनियम
- यौन उत्पीडन
- अपहरण
- बाल विवाह
- बालक संरक्षण
- पक्सो अधिनियम
- शिशु हत्या
- अपहरण
- बाल बलात्कार
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सिलेबस – राजस्थान के इतिहास, संस्कृति कला
- प्राचीन सभ्यताएं, कालीबंगा, आहड, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ।
- राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं प्रमुख राजवंश, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था, सामाजिक-सांस्कृतिक आयाम।
- स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएं किले एवं स्मारक, कलाएं चित्रकलाएं और हस्तशिल्प।
- राजस्थानी साहित्य की महत्वपूर्ण कृतिया क्षेत्रीय बोलियां मेले, त्योहार लोक संगीत एवं लोक नृत्य राजस्थानी संस्कृति, परम्परा एवं विरासत राजस्थान के धार्मिक आंदोलन।
- संत एवं लोक देवता महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल।
- राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व राजस्थान का एकीकरण।
Rajasthan Police Constable Syllabus In Hindi – राजस्थान का भूगोल
- भूगर्भिक संरचना एवं भू-आकृतिक प्रदेश
- जलवायु दशाएं मानसून तत्र एवं जलवायु प्रदेश
- अपवाह तंत्र, झीले सागर बांध एवं जल संरक्षण तकनीक।
- प्राकृतिक वनस्पति।
- वन्य जीव-जन्तु एवं अभयारण्य
- मृदाएं
- रची एवं खरीफ की प्रमुख फसलें जनसंख्या वृद्धि, घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात
- प्रमुख जनजातियाँ
- धात्विक एवं अधात्विक खनिज पदार्थ।
- ऊर्जा संसाधन परम्परागत एवं गैर-परम्परागत
- पर्यटन स्थल
- यातायात के साधन राष्ट्रीय राजमार्ग रेल एवं वायुयान।
Rajasthan Police Constable Syllabus In Hindi – राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- राजस्थान की खाद्य व व्यावसायिक फसले कृषि आधारित उद्योग वृहद सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनायें चंजन भूमि व सूखा क्षेत्र विकास परियोजनायें इन्दिरा गांधी नहर परियोजना।
- उद्योगों का विकास व उनका स्थान, कृषि आधारित उद्योग, खनिज आधारित उद्योग, लघु कुटीर एवं ग्रामोद्योग, निर्यातः सामग्री, राजस्थानी हस्तकला
- गरीबी एवं बेरोजगारी अवधारणा प्रकार, कारण, निदान एवं वर्तमान फ्लैगशिप योजनाए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कमजोर वर्गों के लिए प्रावधान।
- विभिन्न कल्याणकारी योजनायें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA). विकास संस्थायें सहकारी आन्दोलन, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, संविधान के 73वें संशोधन के अनुरूप पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
Rajasthan Police Constable Syllabus In Hindi – राजस्थान की राजनीतिक व्यवस्था
- भारतीय संविधान की प्रकृति प्रस्तावना (उद्देशिका) मौलिक अधिकार राज्य के नीति निर्देशक सिद्धान्त, मौलिक कर्तव्य संघीय ढांचा संवैधानिक संशोधन, आपातकालीन प्रावधान जनहित याचिका संविधान सभा भारतीय संविधान की विशेषताएं
- राष्ट्रपति प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद् संसद, उच्चतम न्यायालय संघीय एवं राज्य कार्यपालिका, निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, मुख्य सूचना आयुक्त, लोकपाल, मानवधिकार आयोग, स्थानीय स्वायत शासन एवं पंचायती राज राष्ट्रीय।
- राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा उच्च न्यायालय राजस्थान लोक सेवा आयोग, जिला प्रशासन राज्य नानवधिकार आयोग लोकायुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग राज्य सूचना आयोग
Rajasthan Police Constable Syllabus Pdf Download
यदि आप Rajasthan Police Constable Syllabus Pdf डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सिलेबस पीडीएफ को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकतें हैं या नीचे दिए Rajasthan Police Constable Syllabus Pdf के डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकतें हैं।
Rajasthan Police Constable PET/PST
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में पास होने के लिए आपको निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा –
लिंक | लम्बाई | छाती | दौड़ |
पुरुष | 168 सेमी | 81-86 सेमी | 25 मिनट में 5 किमी |
महिला | 152 सेमी | NA | 35 मिनट में 5 किमी |
Rajasthan Police Constable Syllabus 2023 FAQ
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।
इस परीक्षा में कुल बहुकिकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।
इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता हैं।
यह भर्ती कुल 3578 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई हैं।
राजस्थान पुलिस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं
राजस्थान पुलिस के पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 120 मीनट यानी कि 2 घंटे का समय दिया जाता है।
हां, इस परीक्षा में 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती हैं।