PM Svanidhi Yojana Online Registration की पूरी प्रक्रिया जाने

PM SVANidhi Yojana Online Registration 2023: भारत देश में आज के समय बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। लोगों को रोजगार ढूंढने हेतु अन्य राज्य या फिर किसी अन्य देश में जाकर रहना पड़ता है। कहीं कोई रेहड़ी लगा कर काम कर रहा है तो कोई पूरा दिन काम करके अपने परिवार की रोजी रोटी चला रहा है।

इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सन् 2020 में पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की गई है जिसके द्वारा रेहड़ी लगाने वाले लोगों को आर्थिक लोन प्रदान कर उनके आजीविका को बढ़ावा प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा PM Svanidhi Yojana Online Registration के माध्यम से प्रदान किए गए पैसों से वह अपने टूटे हुए व्यापार को पुनः पटरी पर ला सकेगा।

पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से देश में छोटे व्यापारियों एवं रेहड़ी लगाने वालों को ऋण देने की व्यवस्था की गई है। प्रधानमन्त्री जी के द्वारा PM Svanidhi Yojana के माध्यम से लगभग 50 लाख लोगों को मदद प्रदान की जाएगी।

ऐसे ही कई अन्य योजनाओं का संचालन राज्य एवं केंद्र सरकारों द्वारा किया जा रहा है। कुछ योजनाएं इस प्रकार हैं – PM SVANidhi Yojana, PM Awas Yojana, PM Matsya Sampada Yojana, PM Suraksha Bima Yojana इत्यादि। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से PM SVANidhi Loan application form, PM SVANidhi Loan 50,000, PM SVANidhi 20,000 Loan apply online आदि से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे।

पीएम स्वनिधि योजना के संबंध में जानकारी

लेख का नामPM Svanidhi Yojana Online Registration
योजना का नाम PM SVANIDHI YOJANA
शुरुआत1 जून 2020
उद्देश्यरेहड़ी लगाने वाले एवं छोटे व्यापार करने वाले व्यक्तियों को लोन प्रदान कर आजीविका को पुनर्जीवित करना
लाभार्थीदेश के छोटे व्यापारी
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट https://pmsvanidhi.mohua.gov.in/

पीएम स्वनिधि योजना क्या है?

PM SVANIDHI YOJANA भारत सरकार द्वारा लॉन्च एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से Covid 19 के समय छोटे व्यापारियों को जो कुछ नुकसान उठाना पड़ा और अब वह पुनः व्यवसाय करने की स्थिति में नहीं हैं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें पुनः व्यवसाय के क्षेत्र में अग्रसर करना है।

पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी लगाने वाले एवं छोटे व्यापारियों को 10,000 से लेकर 50,000 तक का ऋण प्रदान किया जायेगा। इस योजना के माध्यम से अभी तक 4802778 व्यक्तियों को ऋण वितरित किया जा चुका है एवं 752191 फॉर्म स्वीकृत किए जा चुके हैं।

PM Svanidhi Yojana Online Registration के उद्देश्य

Covid 19 की वजह से रेहड़ी लगाने वाले एवं छोटे व्यापारियों के व्यवसाय को बंद करना पड़ा और वह दोबारा से व्यापार करने में अक्षम हो गए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने PM Svanidhi Yojana को लॉन्च किया जिसके द्वारा रेहड़ी एवं छोटे व्यापारियों को सरकार द्वारा शुरुआत में ₹10,000 का ऋण प्रदान किया गया।

इस ऋण के माध्यम से रेहड़ी वाले एवं छोटे व्यापारियों को पुनः अपने व्यापार को स्थापित करने में मदद प्राप्त हुई। PM SVANidhi Yojana का उद्देश्य छोटे व्यापारियों एवं रेहड़ी वालों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके व्यापार को पुनर्जीवित करना है। इस वजह से कहीं न कहीं देश की तरक्की में भी तेजी दिखाई देगी।

PM SVANIDHI YOJANA ONLINE REGISTRATION कैसे करें?

नीचे आपको PM SVANidhi Yojana Online Registration से संबंधित जानकारी प्रदान की गई है जिसके माध्यम से आप भी रजिस्ट्रेशन को आसानी से पूर्ण कर सकते हैं।

  • इसके लिए आवेदक को स्वानिधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां होने पेज पर आपको लोन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Pm svanidhi yojana registration
  • तत्पश्चात आपको अपना मोबाइल नंबर एवं Captcha को दर्ज करना होगा एवं “Request OTP” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Details
  • इसके बाद आपके सामने पुनः एक पेज प्रदर्शित होगा जिसने आपको रेहड़ी के विकल्पों में से किन्ही एक विकल्प का चयन कर नगर पालिका द्वारा प्राप्त SRN नंबर को दर्ज करना होगा।
Application form
  • विकल्प के चुनाव के पश्चात नए पेज में आपको अपने पता संबंधित जानकारी को दर्ज करना होगा।
Address pm svanidhi yojana online registration
  • इसके बाद आवेदक जिस भी जगह रेहड़ी व व्यापार करता हो वहां से संबंधित जानकारी को दर्ज कर फॉर्म को जमा करना होगा।
Vending activity details

इसके बाद आपका Pm svanidhi yojana online registration हेतु आवेदन संपन्न हो जाएगा।

पीएम स्वनिधि योजना से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

pm svanidhi yojana क्या है?

यह भारत सरकार द्वारा 2020 में लॉन्च एक योजना है जिसके द्वारा सरकार रेहड़ी एवं छोटे व्यापारियों को 10,000 से 50,000 तक का ऋण प्रदान कर रही है जिससे वह Covid 19 के बाद से अपने व्यापार को पुनः स्थापित कर सके।

पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत कब हुई?

इस योजना की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा सन् 2020 की की गई।

PM SVANIDHI YOJANA ONLINE REGISTRATION हेतु पात्रता क्या है?

इस योजना हेतु वह आवेदक ही पात्र हैं जो शहरी क्षेत्रों में कम से कम एक साल से व्यवसाय में हैं।

पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से कितने पैसे तक का ऋण प्राप्त हो सकता है?

Pm svanidhi yojana के माध्यम से 10,000 से 50,000 तक का ऋण प्रदान किया जा सकता है।