Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana : मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना एक सरकारी पहल है, जिसका उद्देश्य सूखे से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत, राज्य सरकार सूखा प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को वित्तीय राहत, कृषि सहायता और अन्य लाभ प्रदान करती है, ताकि उनकी आजीविका को संरक्षित किया जा सके और उन्हें पुनः स्थिर किया जा सके।
सुखाड़ राहत योजना का प्रमुख उद्देश्य है सूखा प्रभावित किसानों को तीन महीने के अंदर राहत प्रदान करना और कृषि क्षेत्र में नुकसान की भरपाई करके किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारना व पुनः किसानों को आत्मनिर्भर बनाना ताकि किसान किसी कर्ज में ना पड़े और आगे आने वाली फ़सलो की बुआई और कटाई बिना की चिंता के कर पाए.
इस लेख में आप CM Sukhad Rahat Yojana Login, Status check, Apply Online इत्यादि जानकारी प्राप्त करेंगे.
कुल आवेदन प्राप्त – 33,62,823 जिन्होंने इस वर्ष बुवाई नहीं किया है – 17,49,806 | जिनकी फसल क्षति 33% से ज्यादा है -10,00,259 भूमिहीन कृषक मजदुर – 6,12,758 |
श्रेणी | सरकारी योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://msry.jharkhand.gov.in/ |
हेल्पलाइन नंबर | 18001231136 |
Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2025
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा सुखाड़ राहत योजना की शुरुआत की गई है जिसके माध्यम से सरकार द्वारा उन किसानों को ₹3500 की राशि प्रदान की जाएगी। Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana की शुरुआत सरकार द्वारा 22 जिलों में संचालित की गई है। सरकार द्वारा प्रदत्त राशि लाभार्थी के बैंक खातों में भेज दिया जाएगा। इस योजना का लाभ राज्य में निवास सभी किसानों को प्राप्त होगा।
पात्रता
- किसान को सूखा प्रभावित क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
- उसके पास कृषि भूमि होनी चाहिए।
- फसल की क्षति का प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
- केवल छोटे और सीमांत किसान (जिनके पास सीमित जमीन है) प्राथमिकता के पात्र हैं।
सुखाड़ राहत योजना आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करने के लिए निम्लिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है-
- आधार कार्ड
- किसान आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- खेत का खाता संख्या
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- खसरा नंबर
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी इत्यादि।
Sukhad Rahat Yojana हेतु आवेदन कैसे करें?
आवेदन से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी नीचे प्रदान की गई है, ध्यान से पढ़ें।
- इसके लिए आवेदक को सर्वप्रथम MSRY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां आपको होम पेज पर “पंजीकरण करें” का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
- तत्पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको आपका यूजर नाम और पासवर्ड एवं Captcha को दर्ज कर नीचे बने “Sign in” बटन पर क्लिक करना होगा।
- पुनः एक अन्य पेज प्रदर्शित होगा जिसमें आपको आपकी जानकारी दिखाई देगी एवं दूसरी साइड ओटीपी वेरिफाई का विकल्प आएगा, ओटीपी के माध्यम से वेरिफाई करें।
- तत्पश्चात एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपके द्वारा आवेदन के समय दर्ज जानकारी दिखाई देगी इसके बाद आपका आवेदन संपन्न हो जाएगा।
इस प्रकार से आप mukhyamantri sukhad rahat yojana हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह योजना केवल राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए है और समय-समय पर लाभार्थियों की सूची और मुआवजे की राशि की घोषणा की जाती है। |
लॉगिन कैसे करें?
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में लॉगिन करने के निम्नलिखित चरण है-
- सबसे पहले मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के आधिकारिक वेबसाइट (https://msry.jharkhand.gov.in/hi/) पर जायें.
- उसके बाद मेनू में दिए आवेदक लॉगिन करें लिंक पर क्लिक करें.
- उसके बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा जहाँ आप अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन कर सकते हैं.
संबंधित लेख
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs
यह झारखंड राज्य सरकार द्वारा लॉन्च एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से सरकार द्वारा उन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिनकी फसल सूखा प्रभावित होने के कारण नष्ट हो गई है।
यदि किसान को योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत एवम सहायता की आवश्यकता है तो इस नंबर 18001231136 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अपना आवेदक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करें के विकल्प पर क्लिक कर माँगी गई जानकारी को दर्ज कर अपना आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, फोटो, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर का होना आवश्यक है।