Bhulekh Delhi : भूलेख दिल्ली खसरा खतौनी, जमाबंदी नकल कैसे देखें? जानें

Bhulekh Delhi 2023 : सरकार अपने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन कर रही है, इसी क्रम में दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली के नागरिकों की सुविधाओं को आसान बनाने के लिए Bhulekh Delhi पोर्टल को लाँच किया गया है, जिसके माध्यम से Delhi Land Record को ऑनलाइन कर दिया है। भूलेख दिल्ली के द्वारा आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से ही अपनी भूमि की जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। दिल्ली सरकार के अधीन कार्य करने वाला विभाग, राजस्व विभाग के द्वारा भूलेख दिल्ली नॉर्थ ईस्ट, भूलेख दिल्ली साउथ वेस्ट, इंद्रप्रस्थ भूलेख आदि का देखरेख किया जाता है।

Bhulekh Delhi

Delhi bhulekh पोर्टल के द्वारा आप अपना खसरा नंबर, खाता संख्या आदि को दर्ज कर अपनी भूमि जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ROR Reports Delhi, Delhi Land Record by name, जमाबंदी नकल भूलेख दिल्ली, Delhi land record by Khasra No. के संबंध में जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप अन्य राज्यों जैसे कि Bhulekh Bihar, Bhulekh Rajasthan, MP Bhulekh, UP Bhulekh संबंधित भूलेख जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

Bhulekh Delhi से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण

लेख का नामBHULEKH DELHI
संबंधित विभागराजस्व विभाग, दिल्ली
उद्देश्यदिल्ली में उपलब्ध भूमि का ऑनलाइन माध्यम से जानकारी प्रदान कराना
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट https://dlrc.delhi.gov.in/

भूलेख क्या है?

भूलेख एक ऑनलाइन पोर्टल है जो भारत देश के विभिन्न राज्य सरकारों के राजस्व विभाग द्वारा चलाया जाता है। इस पोर्टल का उपयोग किसी भी भूमि से संबंधित ब्यौरे को प्राप्त करने हेतु किया जाता है। भूलेख पर आपको अपने शहर, गांव आदि के भूमि की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही आसानी से जमीन की जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकता है। इन चीजों के साथ ही भूलेख के माध्यम से ही Khasra Khatauni Delhi, इंद्रप्रस्थ भूलेख दिल्ली जैसी अन्य जानकारी भी Bhulekh के द्वारा प्रदान की जाती है। भूलेख को भारत के कई राज्यों में संचालित किया जाता है।

दिल्ली भूलेख से होने वाले लाभ

Bhulekh Delhi से होने वाले लाभ निम्नलिखित हैं।

  • भूलेख के ऑनलाइन हो जाने से आप घर बैठे आसानी से अपने भूमि की जानकारी को देख व प्रिंट भी कर सकते हैं।
  • भूलेख के आ जाने से नागरिकों के समय की भी बचत हो रही है और उनको अनावश्यक दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।
  • Bhulekh Delhi पोर्टल की मदद से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आ रही है।
  • भूलेख पोर्टल की मदद से समय की भी बचत हो रही है।
  • दिल्ली भूलेख खसरा खतौनी योजना से अब दिल्ली में delhi land record by name से सम्बंधित जानकारी कुछ ही मिनटों में प्राप्त की जा सकती है।
  • इस पोर्टल की मदद से आप भूमि संबंधित सम्पूर्ण जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।

Bhulekh Delhi District List , भूलेख दिल्ली की ज़िले कि सूची आप नीचे की तरफ़ देख सकते हैं-

  • New Delhi (नई दिल्ली)
  • North Delhi (उत्तरी दिल्ली)
  • North West Delhi (उत्तरी पश्चिमी दिल्ली)
  • West Delhi (पश्चिमी दिल्ली)
  • South West Delhi ( दक्षिण पश्चिमी दिल्ली)
  • South Delhi (दक्षिणी दिल्ली)
  • South East Delhi (दक्षिणी पूर्वी दिल्ली)
  • Central Delhi (सेंट्रल दिल्ली)
  • North East Delhi (उत्तर पूर्वी दिल्ली)
  • Shahdara (शहादरा)
  • East Delhi (पूर्वी दिल्ली)

Khasra Khatauni Delhi को Bhulekh Delhi के माध्यम से कैसे देखें?

खसरा खतौनी दिल्ली को ऑनलाइन माध्यम से देखने के लिए नीचे कुछ महत्वपूर्ण तरीके बताए गए हैं।

  • खसरा खतौनी दिल्ली को देखने के लिए सर्वप्रथम आवेदक को Bhulekh Delhi की आधिकारिक वेबसाइट dlrc.delhi.gov.in पर जाना होगा।
  • तत्पश्चात होम पेज के खुलने पर “खसरा खतौनी विवरण” पर क्लिक करना है।
Khasra Khatauni bhulekh Delhi
  • अब आपके सामने नए पेज में दिल्ली की जिलेवार लिस्ट दिखाई देगी जिसमें से आपको अपने जिले से संबंधित लिस्ट के सामने “View Records” के विकल्प पर क्लिक करना है।
View record dlrc gov in bhulekh
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
  • जिसमें आपको अपना जिला, गांव, खाता प्रकार, सर्च विकल्प, भू स्वामी का नाम, खाता संख्या इत्यादि को दर्ज करना होगा।
Khasra Khatauni details bhulekh Delhi
  • सारी पूछी गई जानकारी को दर्ज करने के बाद “View Khata Details” के विकल्प पर क्लिक करें।

इस प्रकार से आप Delhi Land Record में खसरा खतौनी को आसानी से देख सकते हैं।

Delhi Land Record से जमाबंदी विवरण कैसे देखें?

नीचे आपको दिल्ली जमाबंदी विवरण के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया है जिससे आप भी जमाबंदी विवरण को देख सकते हैं।

  • इसके लिए आपको bhulekh delhi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद “जमाबंदी विवरण” नामक विकल्प का चयन करें।
Home page delhi bhulekh
  • तत्पश्चात आपके सामने एक नया पेज आपके सामने खुल कर आएगा।
  • जिसमें आपको अपने जिले से संबंधित विकल्प “View Records” पर क्लिक करना है।
View record
  • विकल्प के चयन के पश्चात अपना जिला, तहसील, खाता प्रकार और गांव का नाम दर्ज कर जमाबंदी नंबर को दर्ज करें।
Indraprastha
  • इसके बाद “View Detail” के विकल्प पर क्लिक करें।

इस प्रकार से आप भूमि से संबंधित जमाबंदी विवरण को आसानी से देख सकते हैं।

Bhulekh Delhi से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

मैं दिल्ली में खतौनी ऑनलाइन कैसे प्राप्त कर सकता हूं?

इसके लिए आवेदक को भूलेख दिल्ली की वेबसाइट पर जाकर खसरा खतौनी विवरण पर क्लिक कर अपने जिले पर क्लिक कर पूछी गई जानकारी को दर्ज कर आप Khasra Khatauni Delhi को देख सकते हैं।

भूलेख क्या है?

इस पोर्टल का उपयोग किसी भी भूमि से संबंधित ब्यौरे को प्राप्त करने हेतु किया जाता है। भूलेख पर आपको अपने शहर, गांव आदि के भूमि की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

इंद्रप्रस्थ दिल्ली क्या है?

यह एक ऑनलाइन भूलेख पोर्टल है जो दिल्ली के नागरिकों के लिए बनाया गया है, इसके माध्यम से भूमि संबंधी जानकारी प्राप्त होती है।

मैं दिल्ली भूलेख पर जमाबंदी विवरण कैसे देख सकता हूं?

इसके लिए आवेदक को भूलेख दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित जिले पर क्लिक कर पूछी गई जानकारी को दर्ज कर जमाबंदी विवरण को देख सकते हैं।