Palanhar Yojana Payment Status: पालनहार योजना पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें? जानें
राजस्थान सरकार द्वारा अनाथ बच्चों के पालन-पोषण और शिक्षा के लिए शुरू की गई योजना का नाम है पालनहार योजना। यह योजना उन बच्चों को लाभान्वित करती है, जिनके माता-पिता की मृत्यु हो गई है या जो अनाथ हैं। इस योजना के तहत, सरकार पालनहार परिवारों को प्रति माह आर्थिक सहायता प्रदान करती है. पालनहार परिवारों को प्रति वर्ष वस्त्र, जूते, स्वेटर, और अन्य आवश्यक सामान भी प्रदान किए जाते हैं.