UPSSSC PET Syllabus 2023 in Hindi & Check new Exam Pattern, uppet pdf download

UPSSSC PET Syllabus 2023 in Hindi: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक परीक्षा PET 2022 के आवेदन के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म जारी किया है जो भी उम्मीदवार UPSSSC आयोग के तहत आने वाली भर्तियों को देखना चाहते हैं उनमें भर्ती होना चाहते हैं उन सभी उम्मीदवारों को इस परीक्षा को पास करना अनिवार्य है इसलिए जो भी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश UPSSSC आयोग के आने वाली भर्ती की तैयारी कर रहे हैं या तैयारी करने वाले हैं, वे सभी उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन UPSSSC PET परीक्षा के लिए जल्द से जल्द करा लें तथा प्रयास करें कि इस परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा अंक अर्जित करें।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा होने वाली सभी भर्तियों के लिए यह परीक्षा अनिवार्य है, जो भी उम्मीदवार UP pet परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करेगा, वही उम्मीदवार UPSSSC की आने वाली परीक्षाओं में आगे भाग ले पाएगा यदि उम्मीदवार up pet परीक्षा में भाग नहीं लेता है तो वह उम्मीदवार UPSSSC द्वारा आने वाली भर्ती के फॉर्म को नहीं भर पाएगा। जल्द ही UP PET Result 2023 जारी होगा, इसलिए अपना अंक की जांच जरूर करें।

इसलिए आज हम आपके लिए UPSSSC PET Syllabua in Hindi और up pet के सिलेबस की संपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं जिससे कि आप इस परीक्षा में ज्यादा अंक अर्जित कर पाएं ताकि आने वाली मेंस की परीक्षाओं में आपका सिलेक्शन आसानी से हो पाए, इस परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त करने के लिए आपको UPSSSC PET Syllabus 2022 in Hindi और UPSSSC PET Exam Pattern 2022 के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है जिसकी जानकारी नीचे की तरफ दी गई है।

UPSSSC PET Syllabus 2022

UPSSSC PET की परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त करने के लिए कृपया इस पोस्ट को पूरा पढ़ें और अपने परीक्षा की तैयारी इस सिलेबस के अनुसार करें।

Upsssc pet ऑनलाइन आवेदन करें

Table of Contents

UPSSSC PET Syllabus in Hindi – संक्षिप्त विवरण

आयोग का नामUttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission (उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग)
परीक्षा का नामUPSSSC PET 2022 (प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2022)
विज्ञापन संख्या04-Exam/2022
परीक्षा का उद्देश्यUPSSSC आयोग के समूह “बी” और “सी” पदों पर भर्ती के लिए मान्य
कैटेगरीसिलेबस
लेख का नामUPSSSC PET Syllabus in Hindi
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि 28th जून 2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि27 जुलाई 2022
परीक्षा तिथि18th सितंबर 2022
परीक्षा किस मोड में आयोजित होगीऑफलाइन
आवेदन के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए18 वर्ष से 40 वर्ष तक
आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता कितनी होनी चाहिए हाई स्कूल पास
जॉब लोकेशनउत्तर प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

UPSSSC PET 2023 Selection Process

सर्वप्रथम आपको PET परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा उसके बाद UPSSSC PET 2022 की परीक्षा में अच्छा स्कोर करना होगा क्योंकि बढ़िया नंबर लाने वाले उम्मीदवारों को विशेष पदों के लिए आगामी ग्रुप ‘बी एंड सी’ मुख्य परीक्षाओं के लिए बुलाया जाएगा।

जो उम्मीदवार यूपी पीईटी 2022 परीक्षा में भाग नहीं लिया है और वे परीक्षा के लिए नामांकित नहीं किया है तो वे उम्मीदवार किसी भी मुख्य परीक्षा में शामिल होने योग्य नहीं माना जायेगा और इसलिए यदि आप यूपीएसएसएससी की आने वाली भर्तियों में भाग लेना चाहते हैं तो, आपको पीईटी 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है। किसी भी यूपीएसएसएससी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी –

  1. पीईटी लिखित परीक्षा में न्यूनतम अर्हक अंक प्राप्त करना
  2. संबंधित पद की मुख्य परीक्षा
  3. साक्षात्कार/कौशल परीक्षा (यदि लागू हो)
  4. दस्तावेज़ सत्यापन

यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 परीक्षा पैटर्न

UPSSSC PET 2022 परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी को पता होना चाहिए कि यह उत्तर प्रदेश (यूपी) में सचिवालय के पदों एवं इससे संबंधित आदि की भर्ती होने के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा देनी होती है, जो उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा आयोजित की जाती है, जो उम्मीदवार पीईटी परीक्षा में भाग लेगा, उन्हें ही UPSSSC की विशेष भर्तियों में PET परीक्षा के आधार पर इन परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा।

UPSSSC PET के लिए हाल ही में जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है-

  • परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे
  • ऐसे कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।
  • गलत उत्तरों के परिणामस्वरूप 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • 01 से 09 पर अंकित शैक्षणिक विषयों से सम्बन्धित प्रश्नों की कठिनाई का स्तर (Difficulty Level) राष्ट्रीय शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद् (NCERT) द्वारा निर्धारित सेकेन्ड्री / सीनियर सेकेन्ड्री स्तर का होगा।
विषय का नामपूछें जानें वाले प्रश्नों की संख्या
भारत का इतिहास5
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन5
भूगोल5
भारतीय अर्थव्यवस्था5
भारतीय संविधान और लोक प्रशासन5
सामन्य विज्ञान5
प्राथमिक अंकगणित5
सामान्य हिंदी5
सामान्य अंग्रेजी5
लॉजिक & रीजनिंग5
करेण्ट अफेयर्स10
सामान्य जागरूकता10
हिंदी अपठित पैसेज का विश्लेषण – 2 पैसेज10
ग्राफ व्याख्या – 2 रेखांकन10
तालिका व्याख्या और विश्लेषण – 2 पैराग्राफ10
कुल प्रश्नों की संख्या100

UPSSSC PET Syllabus in Hindi

नीचे की तरफ हम आपको PET Syllabus के बारे में संपूर्ण जानकारी दिए हैं जिसको पढ़ने के बाद आप परीक्षा में ज्यादा अंक आसानी से प्राप्त कर सकते हैं वहीं, यदि आप UPSSSC PET परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए UPSSSC PET Syllabus के अनुसार अपनी तैयारी करें तथा एक्स्ट्रा न पढ़े एवं नियमित रूप से तैयारी करे, हम आपको बता दें कि परीक्षा शुरू होने से 1 महीने पहले आपको UPSSSC PET परीक्षा के प्रैक्टिस सेट भी मौजूद कराएंगे, जिसका लिंक नीचे की तरफ दिया गया है।

UPSSSC PET Syllabus में सामन्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स, समसामयिक, भारतीय संविधान और लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, प्राथमिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, रीजिनिंग, हिंदी अपठित मार्ग का विश्लेषण शामिल हैं। 2 पैसेज ग्राफ इंटरप्रिटेशन और 2 ग्राफ और टेबल इंटरप्रिटेशन एंड एनालिसिस एवं 2 टेबल्स कुल इन्ही विषयों से प्रश्न पूछें जाएंगे।

UPSSSC PET Syllabus की विस्तृत जानकारी नीचे की तरफ दी गई है जिसको पढ़ने के बाद UPSSSC PET Syllabus सम्बंधित आपका कोई भी सवाल नहीं बचेगा।

UPSSSC PET Syllabus
UPSSSC PET Syllabus

भारतीय इतिहास (Indian History) – 05 अंक

  • सिन्धु घाटी की सभ्यता
  • वैदिक संस्कृति
  • बौद्ध धर्मः गौतम बुद्ध (जीवनी एवं शिक्षायें)
  • जैन धर्म: महावीर (जीवनी एवं शिक्षायें)
  • मौर्य वंशः सम्राट अशोक
  • गुप्त वंश: समुद्र गुप्त, चन्द्र गुप्त द्वितीय
  • हर्षवर्द्धन
  • राजपूत काल
  • सल्तनत काल
  • मुगल साम्राज्य
  • मराठा
  • ब्रिटिश राज का अभ्युदय एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम
  • ब्रिटिश राज का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन (Indian National Movement) – 05 अंक

  • स्वाधीनता आन्दोलन के प्रारम्भिक वर्ष
  • स्वदेशी तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन: महात्मा गांधी तथा अन्य नेताओं के
  • क्रांतिकारी आंदोलन तथा उग्र राष्ट्रवाद का उदय
  • विधार्थी संशोधन तथा ब्रिटिश इंडिया एक्ट, 1935
  • भारत छोड़ो आंदोलन
  • आजाद हिंद फौज तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस

भूगोल (Geography) – 05 अंक

  • भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल
  • नदियां तथा नदियों की घाटी
  • भूजल संसाधन
  • पर्वत
  • पहाड़ियां तथा हिमनद
  • मरूस्थल और शुष्क क्षेत्र
  • वन
  • खनिज संसाधन (विशेषकर भारत में)
  • भारत एवं विश्व का राजनैतिक भूगोल
  • जलवायु तथा मौसम
  • टाइम जोन
  • जनसांख्यकीय परिवर्तन तथा प्रवास, इत्यादि।
UPSSSC PET Syllabus
UPSSSC PET Syllabus

भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) – 05 अंक

  • भारतीय अर्थव्यवस्था (1947 से 1991 तक)
  • 10 योजना आयोग तथा पंचवर्षीय योजनायें
  • मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र
  • हरित क्रांति
  • दुग्ध विकास एवं ऑपरेशन फ्लड
  • 10 बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा सुधार
  • वर्ष 1991 में आर्थिक सुधार तथा उसके बाद की अर्थव्यवस्था
  • वर्ष 2014 के पश्चात के आर्थिक सुधार
  • कृषि सुधार
  • ढांचागत सुधार
  • श्रम सुधार
  • आर्थिक सुधार
  • जी०एस०टी०, इत्यादि।

भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन (Indian Constitution & Public Administration) – 05 अंक

  • भारतीय संविधान
  • भारतीय संविधान की मुख्य विशेषतायें
  • राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धान्त
  • मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य
  • संसदीय प्रणाली
  • संघीय प्रणाली
  • संघ एवं केन्द्रशासित प्रदेश
  • केन्द्र-राज्य सम्बन्ध
  • न्यायिक ढांचा सर्वोच्च न्यायालय
  • उच्च न्यायालय
  • जिला प्रशासन
  • स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थायें, इत्यादि।

सामान्य विज्ञान (General Science) – 05 अंक

  • प्रारम्भिक भौतिक विज्ञान
  • प्रारम्भिक रसायन विज्ञान
  • प्रारम्भिक जीव विज्ञान, इत्यादि।

प्रारम्भिक अंकगणित (Elementary Arithmetic)- 05 अंक

  • पूर्ण संख्या
  • भिन्न
  • दशमलव
  • प्रतिशतता
  • साधारण अंकगणितीय समीकरण
  • वर्ग एवं वर्गमूल
  • घातांक एवं घात
  • औसत, इत्यादि।
UPSSSC PET Syllabus
UPSSSC PET Syllabus

सामान्य हिन्दी: (General Hindi) -05 अंक

  • संधि
  • विलोम शब्द
  • पर्यायवाची शब्द
  • वाक्यांशों के लिए एक शब्द
  • लिंग
  • समश्रुत भिन्नार्थक शब्द
  • मुहावरे लोकोक्तियाँ
  • सामान्य अशुद्धियां
  • लेखक और रचनाएँ (गद्य एवं पद्य), इत्यादि।

सामान्य अंग्रेजी (General English) – 05 अंक

  • अंग्रेजी व्याकरण
  • अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न, इत्यादि।

तर्क एवं तर्कशक्तिः (Logic & Reasoning) – 05 अंक

  • बृहत एवं लघु
  • क्रम एवं रैंकिंग
  • संबंध
  • समूह से भिन्न को अलग करना
  • कैलेण्डर एवं घड़ी
  • कारण और प्रभाव
  • कोडिंग-डिकोडिंग (संख्या तथा अक्षर)
  • निगमनात्मक तर्क / कथन विश्लेषण एवं निर्णय,इत्यादि।

सामयिकी (Current Affairs) – 10 अंक

  • भारतीय एवं वैश्विक

सामान्य जागरूकता (General Awareness ) -10 अंक

  • भारत के पड़ोसी देश
  • देश, राजधानी एवं उसकी मुद्रा
  • भारत के राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश
  • भारतीय संसद
  • राज्यसभा
  • लोकसभा और विधानसभा
  • विधान परिषद
  • राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय दिवस
  • विश्व संगठन एवं उनके मुख्यालय
  • भारतीय पर्यटन स्थल
  • भारत की कला एवं संस्कृति
  • भारत एवं विश्व के खेल
  • भारतीय अनुसंधान संगठन
  • प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक
  • पुरस्कार एवं विजेता
  • जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण, इत्यादि।
UPSSSC PET Syllabus
UPSSSC PET Syllabus

अपठित गद्यांश, ग्राफ की व्याख्या, तालिका की व्याख्या – कुल 30 अंक

  • अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण-02 गद्यांश (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)
  • ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण-02 ग्राफ (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)
  • तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण-02 तालिकाएं (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)

upsssc pet syllabus pdf डाउनलोड करें

नीचे की तरफ हम upsssc pet syllabus pdf के लिंक दिए हैं जिसके माध्यम से आप upsssc pet syllabus को डाउनलोड कर सकते हैं लिंक पर क्लिक करने के बाद upsssc pet syllabus pdf सफलतापूर्वक आपके फोन में सेव हो जाएगा, जिसके बाद आप upsssc pet syllabus पीडीएफ को ओपन करके PET सिलेबस की सम्पूर्ण जानकारी ले सकते हैं।

UPSSSC PET Syllabus pdf Download now

UPSSSC PET Syllabus 2023 in Hindi – महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

UPSSSC PET परीक्षा में कितने प्रश्न पूछें जाते हैं?

UPSSSC PET परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछें जाते हैं।

UPSSSC PET परीक्षा के लिए कितना समय मिलता हैं।?

UPSSSC PET परीक्षा के लिए कुल 2 घन्टे (120 मिनट) का समय मिलता है।

क्या UPSSSC PET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

हाँ, UPSSSC PET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है।

upsssc pet syllabus pdf Download कैसे करें?

UPSSSC pet Syllabus pdf को आप उपर पोस्ट में दिए लिंक के जरिये डाउनलोड कर सकतें हैं।

UP PET की परीक्षा किस मोड में आयोजित की जाती है?

UPSSSC PET परीक्षा ऑफलाइन मोड में पेन पेपर मोड में आयोजित की जाती है।

UPSSSC PET 2022 में प्रश्नों का स्तर क्या रहेगा?

यूपी pet परीक्षा में प्रश्नों की कठिनाई का स्तर राष्ट्रीय शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद् (NCERT) द्वारा निर्धारित सेकेन्ड्री / सीनियर सेकेन्ड्री स्तर का होगा।

UPSSSC PET क्वालिफाई करने के लिए क्या मापदंड है?

UPSSSC PET पर्सेंटाइल के आधार पर रिजल्ट जारी करेगा, जो यह तय करेगा कि आप कौन कौन से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने के लिए योग्य है।

UPSSSC PET परीक्षा में कौन से विषय से प्रश्न पूछें जाते हैं?

यूपी pet परीक्षा में सामान्य ज्ञान, विज्ञान, सामान्य हिंदी और अनदेखी पैसेज, प्रारंभिक गणित, तर्क, और आंकड़े और ग्राफ सहित विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा देने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?

आयु सीमा: 18 से 42 वर्ष के बीच के सभी उम्मीदवार UP PET परीक्षा दे सकतें हैं।

यूपीएसएसएससी पीईटी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कितनी होनी चाहिए?

शैक्षिक योग्यता- हाई स्कूल पास

अन्य सभी प्रकार की सरकारी नौकरी की जानकारी प्राप्त करने के लिए sarkariexamup को बुकमार्क करें।

2 thoughts on “UPSSSC PET Syllabus 2023 in Hindi & Check new Exam Pattern, uppet pdf download”

Leave a Comment