PM Awas Yojana Urban list 2026: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी लिस्ट में नाम कैसे देखें

PM Awas Urban List : धानमंत्री आवास योजना शहरी (PMAY-U) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के लोगों को सस्ती दर पर पक्का घर उपलब्ध कराना है।

यदि आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है, तो आप PM Awas Urban List 2026 में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और यह जान सकते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिला है या नहीं।

इस लेख में हम आपको Pradhan Mantri Awas Yojana Urban list देखने और डाउनलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी देंगे, जिसका उपयोग करके आप अपना नाम PM Awas Yojana Urban list 2.O में चेक कर पाएंगे.

PM Awas Yojana Urban

PMAY Urban List क्या है?

PMAY-U Beneficiary List एक आधिकारिक सूची है जिसमें उन सभी लाभार्थियों के नाम शामिल होते हैं जिन्हें सरकार द्वारा आवास योजना के तहत स्वीकृति (Sanction) दी गई है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को किफायती और स्थायी आवास प्रदान करती है। अब तक 2 करोड़ से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल चुका है, और आवेदक घर बैठे ही अपनी स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

इस सूची में शामिल जानकारी:

  • लाभार्थी का नाम
  • पिता/पति का नाम
  • शहर और राज्य
  • आवेदन की स्थिति (Approved / Pending)
  • सब्सिडी और घर की स्थिति

👉 यह सूची समय-समय पर अपडेट होती रहती है, इसलिए इसे नियमित रूप से चेक करना जरूरी है।

PM Awas Yojana Urban List 2.0 कैसे देखें?

पीएम आवास योजना शहरी लिस्ट देखने के लिए पहले आवेदन करना जरूरी है। आवेदन के बाद आप PMAY Status चेक करके और पीएम आवास योजना शहरी लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं जिसकी प्रक्रिया है –

  • पीएम आवास योजना शहरी लिस्ट देखने के लिए पीएम आवास की आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जायें.
PMAY Urban
  • उसके बाद मेनू में दिए “Search Beneficiary” लिंक पर क्लिक करें.
Pmay beneficiary list
  • उसके बाद लभ्यार्थी का आधार कार्ड नंबर दर्ज करके “Show” बटन पर क्लिक करें.
Aadhar number pm awas Yojana Urban
  • जिसके बाद आपके स्क्रीन पर PM Awas Yojana Urban list दिखाई देने लगेगी, जिसमे आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

PMAY Urban Status कैसे चेक करें?

यदि आपने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (PMAY-U) के तहत आवेदन किया है और अपने आवेदन की स्थिति (Status) जानना चाहते हैं, तो आप इसे ऑनलाइन बहुत आसानी से चेक कर सकते हैं। नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया को ध्यान से फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट ब्राउज़र खोलें और आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर जाएं। वेबसाइट खुलने के बाद आपको होमपेज पर कई विकल्प दिखाई देंगे।
  • अब मेनू में दिए गए “Citizen Assessment” सेक्शन पर जाएं। इस पर क्लिक करने के बाद एक ड्रॉपडाउन खुलेगा, जिसमें आपको Track Your Assessment Status विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी आवेदन जानकारी भरनी होगी। यहां आपको दो तरीके मिलते हैं:
    • By Name, Father’s Name & Mobile Number
    • By Assessment ID / Aadhaar Number
PM Awas Yojana Urban Status
  • आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।
  • अब मांगी गई जानकारी जैसे:
  • आधार नंबर / एप्लीकेशन आईडी
  • नाम (यदि आवश्यक हो)
  • मोबाइल नंबर
  • सही-सही दर्ज करें और इसके बाद “Submit” या “Search” बटन पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपके सामने आपके आवेदन की पूरी स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आपको यह जानकारी मिलेगी कि: आपका आवेदन स्वीकृत (Approved), लंबित (Pending) या अस्वीकृत (Rejected) है, आवेदन किस चरण (Stage) में है, सब्सिडी या लाभ की स्थिति क्या है.
  • इस प्रकार आप घर बैठे ही कुछ मिनटों में PMAY Urban Status आसानी से चेक कर सकते हैं।

👉 ध्यान दे : जानकारी भरते समय वही विवरण दर्ज करें जो आपने आवेदन के समय दिया था, ताकि आपका स्टेटस सही तरीके से दिखाई दे।

PMAY-U के चार मुख्य घटक (Components)

घटकविवरण
In-Situ Slum Redevelopment (ISSR)झुग्गी पुनर्विकास
Credit Linked Subsidy Scheme (CLSS)होम लोन पर सब्सिडी
Affordable Housing in Partnership (AHP)सरकारी साझेदारी से आवास
Beneficiary Led Construction (BLC)खुद का घर बनाने के लिए सहायता

PMAY Urban Subsidy (CLSS) कितनी मिलती है?

श्रेणीसब्सिडी
EWS/LIG6.5% तक
MIG-I4% तक
MIG-II3% तक

👉 यह सब्सिडी सीधे आपके होम लोन में एडजस्ट होती है।

पीएम आवास योजना शहरी 2.0 सूची पर मौजूद विवरण

  • लाभार्थी का नाम: वह व्यक्ति जिसका चयन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किया गया है।
  • आवेदक के पिता का नाम: आवेदक के पिता का नाम, जो पहचान और सत्यापन के लिए आवश्यक है।
  • पते का विवरण: आवेदक का वर्तमान निवास स्थान या वह स्थान जहां आवास योजना के तहत घर प्रदान किया जाएगा।
  • आवेदन संख्या: आवेदक को दिए गए आवेदन की एक विशिष्ट पहचान संख्या, जिससे उसकी आवेदन स्थिति की जांच की जा सके।
  • पात्रता स्थिति: यह दर्शाता है कि आवेदक योजना के तहत घर पाने के लिए पात्र है या नहीं।
  • सब्सिडी की राशि: योजना के तहत आवेदक को प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता की राशि।
  • स्वीकृत घर का विवरण: वह जानकारी जो योजना के तहत आवेदक को स्वीकृत घर के प्रकार, आकार, और स्थान के बारे में देती है।

State Wise PM Awas Yojana Urban 2.0 List

Andhra PradeshManipur
Arunachal PradeshMeghalaya
AssamMizoram
BiharNagaland
ChhattisgarhOdisha
GoaPunjab
GujaratRajasthan
HaryanaSikkim
Himachal PradeshTamil Nadu
JharkhandTelangana
KarnatakaTripura
KeralaUttar Pradesh
Madhya PradeshUttarakhand
MaharashtraWest Bengal

PM Awas Yojana Urban Mobile App डाउनलोड करने की प्रक्रिया

यदि आप PM Awas Urban Mobile App Download करना चाहते हैं तो नीचे दिए चरणों का पालन करें.

  • PMAY Urban App डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जायें.
  • सर्च बॉक्स में PMAY(U) टाइप करें.
  • उसके बाद आपके स्क्रीन पर PMAY(U) App दिखाई देने लगेगा जिसको आप डाउनलोड कर सकते हैं.
PM Awas Yojana Urban Mobile App Download

PMAY Urban List – FAQs

पीएम आवास योजना शहरी सूची कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) सूची देखने के लिए PMAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और मेनू टैब पर क्लिक करें। वहां आपको “Search Beneficiary” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद आप आसानी से PMAY शहरी सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

PMAY का फुल फॉर्म क्या है?

PMAY का फुल फॉर्म Pradhan Mantri Awas Yojana है, जो केंद्र सरकार द्वारा चलाया गया एक अभियान है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को पक्के आवास प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे सभी के लिए आवास सुनिश्चित किया जा सके।

प्रधान मंत्री आवास योजना की शुरुआत कब हुई?

PM Awas Yojana की शुरुआत जून, 2015 में हुई थी.

क्या PMAY Urban List 2.O को ऑनलाइन देख सकतें हैं?

हाँ, आप प्रधानमंत्री आवास शहरी सूची को आवास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।

PMAY-U क्या है?

यह शहरी क्षेत्रों के लिए आवास योजना है जिसमें सस्ते घर और सब्सिडी मिलती है।