UPSSSC PET Hindi Top 50 Question : UPSSSC आयोग द्वारा PET 2022 की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) 2022 की लिखित परीक्षा को इसी माह कराने का निर्णय लिया गया है जो भी उम्मीदवार UPSSSC PET Exam 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं उनकी परीक्षा दिनांक 15 व 16 अक्टूबर 2022 को प्रत्येक दिन दो पालियों (प्रथम पाली 10:00 AM to 12:00 PM. एवं द्वितीय पाली 03:00 PM to 05:00 PM.) को आयोजित होगी।
इस बार UPSSSC PET Exam में कुल लगभग 39 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे, इस साल जितने भी उम्मीदवार UPSSSC PET Exam 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किये हैं उनके परीक्षा में अब मात्र कुछ ही दिन बचे हैं, जिससे उनको अपनी तैयारी को अब तेज कर देना चाहिए, इसलिए हम आज आपके लिए हिंदी व्याकरण सम्बंधित 50 प्रश्न लेकर आएं हैं जो परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।

जो भी उम्मीदवार यूपीट्रिपलएससी आयोग द्वारा आने वाली भर्तियों में भाग लेना चाहते हैं तो उनके लिए यह परीक्षा पास करना अनिवार्य है क्योंकि यह परीक्षा एक प्री परीक्षा है इस लेख के जरिये आप PET Practice Set in Hindi को प्राप्त कर सकतें हैं और साथ ही अन्य परीक्षा के Practice Set प्राप्त करने के लिए क्लिक करें।
UPSSSC PET Hindi Top 50 Question
प्रश्न. हिन्दी स्वरों का वर्गीकरण जब जीभ के भाग के आधार पर किया जाता है तो निम्नलिखित में कौन सा भेद इसके अन्तर्गत नहीं आएगा ?
- अग्र स्वर
- पश्च स्वर
- मध्य स्वर
- विवृत स्वर
उत्तर – विवृत स्वर
प्रश्न. पाद चिन्ह श्री कामता प्रसाद गुरू जी ने किस नाम से अभिविहित किया है ?
- रेखा
- ध्वनि
- पंक्ति
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर – रेखा
प्रश्न. ‘आपका भविष्य उज्ज्वल हो’ अर्थ की दृष्टि से वाक्य क्या हैं ?
- प्रश्नवाचक
- आज्ञावाचक
- इच्छावाचक
- तीन
उत्तर – इच्छावाचक
प्रश्न. रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते है ?
- दो
- चार
- तीन
- पाँच
उत्तर – तीन
प्रश्न. निम्न में से पुल्लिंग कौन-सा है ?
- रात
- बात
- गीत
- मात
उत्तर – गीत
प्रश्न. सर्वनाम के कितने प्रकार है ?
- 4
- 5
- 6
- 7
उत्तर – 6
प्रश्न. निम्न में से एक ‘पत्थर’ का पर्यायवाची नहीं है ?
- प्रस्तर
- उपल
- पशन
- पाहन
उत्तर – पशन
प्रश्न. निम्न में से मीन का समानार्थी है ?
- झख
- शिलीमुख
- अलि
- षट्पद
उत्तर – झख
प्रश्न. ‘कलई खुलना’ मुहावरे का सही अर्थ है ?
- रंग उतर जाना
- सच्चाई का पता लगाना
- भेद प्रकट होना
- चमक का गायब होना
उत्तर – भेद प्रकट होना
प्रश्न. निम्न में से तत्सम की दृष्टि से शुद्ध है ?
- शाटिका
- रस्सी
- रैन
- सरसों
उत्तर – शाटिका
प्रश्न. अनुस्वार किसका कार्य करता है ?
- विसर्ग का
- चंदबिंदु का
- पंचम वर्ण का
- स्वर का
उत्तर – पंचम वर्ण का
प्रश्न. निम्न में से सही शब्द चुने ?
- आदरस
- आर्दश
- आदर्श
- आदर्शा
उत्तर – आदर्श
प्रश्न. निम्न में ‘निराला’ द्वारा रचित काव्य है ?
- पद्यमावत
- पथिक
- अनामिका
- उर्वशी
उत्तर – अनामिका
प्रश्न. मानकीकरण के स्तर पर भाषा संबंधी सोपान नहीं है ?
- बोली
- भाषा
- मानक भाषा
- सहजता
उत्तर – सहजता
प्रश्न. उपसर्ग का चयर करें ?
‘उत्कर्ण’
- उत्
- उद
- उप
- अ
उत्तर – उत्
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द जातिवाचक संज्ञा नहीं है ?
- जवान
- बालक
- सुंदर
- मनुष्य
उत्तर – सुंदर
प्रश्न. ‘परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण’ का वाक्य होगा ?
- वह बहुत थक गया है।
- वह अभी अभी गया है।
- वह अंदर बैठा है।
- वह अब भली-भाँति नाच लेता है।
उत्तर – वह बहुत थक गया है।
प्रश्न. निम्न में प्रेरणार्थक क्रिया है ?
- उठना
- चमकना
- गिराना
- देना
उत्तर – गिराना
प्रश्न. ‘इति+आदि इत्यादि’ में कौन-सी संधि है ?
- यण संधि
- दीर्घ सन्धि
- गुण सन्धि
- अयादि सन्धि
उत्तर – यण संधि
प्रश्न. ‘बज्रपाणि’ शब्द में कौन-सा समास होगा ?
- तत्पुरुष
- बहुव्रीहि
- द्वन्द्व
- द्विगु
उत्तर – बहुव्रीहि
प्रश्न. ‘धवल’ का अनेकार्थी है ?
- निष्कलंक
- संख्या
- आकृति
- बादल
उत्तर – निष्कलंक
प्रश्न. इनमें से ‘अश्लील’ शब्द का विलोम है ?
- श्लील
- दुश्लील
- विश्लील
- कुश्लील
उत्तर – श्लील
प्रश्न. ‘शशक’ किसका पर्यायवाची है ?
- खरगोश
- हरि
- नाहर
- शार्दूल
उत्तर – खरगोश
प्रश्न. ‘कभी नाव गाड़ी पर कभी गाड़ी नाव पर’ लोकोक्ति का सही आशय है ?
- संघर्ष होना
- एक दूसरे की सहायता करना
- भलाई करना
- एक से स्वभाव वाले होना
उत्तर – एक दूसरे की सहायता करना
प्रश्न. ‘मोती’ का तत्सम रूप है ?
- मोती
- मौक्तिक
- मुक्तक
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर – मौक्तिक
प्रश्न. शुद्ध वर्तनी का चयन करें ?
- त्रिदोश
- तिरदोष
- त्रिदोष
- तृदोष
उत्तर – त्रिदोष
प्रश्न. ‘सूर्यास्त के समय दिखने वाली लालिमा’ को क्या कहते है ?
- उषा
- ऊषा
- उपास्य
- औरस
उत्तर – ऊषा
प्रश्न. विस्मय स्थायी भाव किस रस का है ?
- हास्य रस
- शांत रस
- वात्सल्य रस
- अद्भुत रस
उत्तर – अद्भुत रस
प्रश्न. अँधे की लकड़ी का अर्थ है ?
- गंवार व्यक्ति
- अनपढ़ व्यक्ति
- एकमात्र सहारा
- असमर्थ होना
उत्तर – एकमात्र सहारा
प्रश्न. ‘कामदेव’ का निम्न में कौन-सा पर्यायवाची है ?
- स्मर
- आदर्श
- द्विप
- प्रभाकर
उत्तर – स्मर
प्रश्न. ‘मूक’ का विलोम क्या होगा ?
- अल्पभाषी
- वाचाल
- मृदुभाषी
- कटुभाषी
उत्तर – वाचाल
प्रश्न. चमचमात चंचल नयन
विच घूँघट पट छीन ।
मानहु सुरसरिता विमल,
जल उछरत् जुग मीन ॥
प्रस्तुत पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?
- उपमा
- रूपक
- उत्प्रेक्षा
- बीप्सा
उत्तर – उत्प्रेक्षा
प्रश्न. किस विद्वान ने देवनागरी लिपि के स्थान पर रोमन लिपि स्वीकार करने का सुझाव दिया था ?
- महात्मा गाँधी
- काका कालेलकर
- सुनीति कुमार चटर्जी
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर – सुनीति कुमार चटर्जी
प्रश्न. ‘चन्दायन’ किसकी कृति है ?
- जायसी
- मुल्ला दाऊद
- शेखबनी
- कुतुबन
उत्तर – मुल्ला दाऊद
प्रश्न. युद्ध की इच्छा रखने वाला कहलाता है ?
- युयुत्सु
- लड़ाकू
- युदेच्छु
- ये सभी
उत्तर – युयुत्सु
प्रश्न. निम्न में से एक शुद्ध वाक्य का चयन करें ?
- पेड़ की पत्ता गिरा
- पेड़ में से पत्ता गिरा
- पत्ता गिर पड़ा पेड़ो से
- पेड़ से पत्ता गिरा
उत्तर – पेड़ से पत्ता गिरा
प्रश्न. ‘जैसा काम वैसा दाम’ में ‘जैसा’ किस व्याकरणात्मक कोटि का है ?
- विशेषण
- विशेषय
- सर्वनाम
- अव्यय
उत्तर – विशेषण
प्रश्न. क्रिया के किस रूप में कर्ता के अनुसार लिंग परिवर्तन नहीं होता है ?
- वर्तमानकालिक रूप में
- भविष्यकालिक रूप में
- भूतकालिक रूप में
- आज्ञार्थक रूप में
उत्तर – भूतकालिक रूप में
प्रश्न. विभाषा किसे कहते है ?
- खड़ी बोली हिन्दी को
- हिन्दी क्षेत्र की प्रमुख बोलियों को
- हिन्दी क्षेत्र की शेष बोलियों को
- एक छोटे क्षेत्र के बोले जानी वाली
उत्तर – हिन्दी क्षेत्र की प्रमुख बोलियों को
प्रश्न. मगध (काव्य) किसकी रचना है ?
- श्रीकांत वर्मा
- अमृत राय
- अज्ञेय
- हरिवंशराय बच्चन
उत्तर – श्रीकांत वर्मा
प्रश्न. निम्न में सबसे पहले अपनी आत्मकथा हिन्दी में किसने लिखी ?
- श्यामसुन्दर दास
- सेठ गोविन्द दास
- नेहरू
- राजेन्द्र प्रसाद
उत्तर – राजेन्द्र प्रसाद
प्रश्न. ‘महोष्ण’ का सही सन्धि विच्छेद है ?
- महु + ऊष्ण
- महा + उष्ण
- महो + उष्ण
- महा + ऊष्ण
उत्तर – महा + उष्ण
प्रश्न. ‘बहाव’ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय कौन-सा है ?
- वह
- हाव
- आव
- आवा
उत्तर – आव
प्रश्न. ‘कपीश’ शब्द में कौन-सा समास है ?
- अव्ययीभाव
- कर्मधारय
- द्विगु
- बहुव्रीहि
उत्तर – बहुव्रीहि
प्रश्न. शुद्ध वर्तनी का चयन करें ?
- एक्ट
- केंटीन
- टेक्स
- पैसा
उत्तर – पैसा
प्रश्न. मैं सत्य कहता हूँ सखे, सुकुमार मत जानो मुझे, यमराज से भी युद्ध में प्रस्तुत सदा जानो मुझे, इस पंक्ति में कौन-सा रस निहित है ?
- ऋगार रस
- शांत रस
- वात्सल्य रस
- वीर रस
उत्तर – वीर रस
प्रश्न. ज्ञानपीठ पुरस्कार में विजेता को कितनी राशि प्रदान की जाती हैं ?
- 11 लाख
- 15 लाख
- 12 लाख
- 21 लाख
उत्तर – 11 लाख
प्रश्न. भारत में ज्ञानपीठ पुरस्कार जीतने वाली प्रथम महिला कौन है ?
- आशापूर्णा देवी बंगला
- सारिका
- महादेवी
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर – आशापूर्णा देवी बंगला
प्रश्न. सरस्वती पत्रिका के यशस्वी सम्पादक कौन थे ?
- प्रेम चन्द्र
- महावीर प्रसाद
- रामचन्द्र शुक्ल
- भारतेन्दु
उत्तर – महावीर प्रसाद
प्रश्न. नहिं पराग नहिं मधुर मधु,
नहिं विकास इहिं काल।
अली कली ही सों बँध्यो,
आगे कौन ध्वाल।
प्रस्तुत पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?
- अन्योक्ति
- विभावना
- भ्रांतिमान
- संदेह
उत्तर – ? इसका जवाब कमेंट बॉक्स में दें।