UPSSSC PET Hindi passage Practice Set 1: पिछले पेपर पर आधारित गद्यांश सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

UPSSSC PET Hindi passage Practice Set 1: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष यूपी पेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है जो भी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के हैं या किसी अन्य राज्य के हैं और वह उम्मीदवार यूपीट्रिपलएससी आयोग द्वारा जारी होने वाली भर्तियों में भाग लेना चाहते हैं तो उनको UPSSSC PET Exam 2022 परीक्षा पास करना अनिवार्य है क्योंकि यह परीक्षा एक प्री परीक्षा है इसी परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर मेंस परीक्षा आयोजित की जाएगी, इस लेख के जरिये आप PET Practice Set in Hindi को प्राप्त कर सकतें हैं और साथ ही अन्य परीक्षा के Practice Set प्राप्त करने के लिए क्लिक करें।

इस परीक्षा के प्राप्त अंको के आधार पर आने वाली भर्तियों में मेरिट बनाकर मेंस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है इसलिए आप UPSSSC PET Exam की तैयारी बढ़िया तरीके से करें तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर, मेंस परीक्षा के लिए योग्य रहे और PET Practice Set Online लगाते रहे, इस लिए हम आपके लिए up pet Exam में पूछें गए UPSSSC PET Hindi Practice Set के महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आये है जिसको आप हल करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं।

नीचे की तरफ हम आपको यूपी पेट परीक्षा में पूछें जानें वाले हिंदी गद्यांश संबंधित प्रश्न दिए हैं जो यूपी ट्रिपल एससी पेट परीक्षा में 10 अंकों के आते हैं, जिसको हल करें और अपनी तैयारी को मजबूत करें।

UPSSSC PET Hindi passage Practice Set 1

UPSSSC PET Hindi passage Practice Set 1

गद्यांश 1हमारी हिन्दी सजीव भाषा है। आरम्भ से ही यह गतिमान रही है। इसी कारण इसने अरबी, फारसी आदि के सम्पर्क में आकर इनके तो शब्द ग्रहण किए ही हैं, अब अंग्रेजी के भी शब्द ग्रहण करती जा रही है। इसे दोष नहीं, गुण ही समझना चाहिए, क्योंकि अपनी इसी ग्रहण शक्ति से हिन्दी अपनी वृद्धि कर रही है, ह्रास नहीं ज्यों-त्यों इसका प्रचार बढ़ेगा, त्यों-त्यों इसमें नए शब्दों का आगमन होता जाएगा। हमें तो केवल इस बात का ध्यान रखना है कि सम्मिश्रण के कारण हमारी भाषा अपने स्वरूप को तो नष्ट नहीं कर रही, कहीं अन्य भाषाओं के बेमेल शब्दों के मिश्रण से अपना रूप तो विकृत नहीं कर रही।

प्रश्न. ‘सजीव भाषा’ का क्या अर्थ है?

  1. मनुष्य की भाषा
  2. जीव की भाषा
  3. ठहरी भाषा
  4. गतिमान भाषा

उत्तर – 4

प्रश्न. ‘शब्द-ग्रहण’ दोष क्यों नहीं है? गुण कैसे है?

  1. क्योंकि शब्द भण्डार भाषा की समृद्धि का परिचालक है।
  2. शब्द-ग्रहण बाजार की जरूरत है।
  3. शब्द-ग्रहण से व्याकरण मजबूत होता है।
  4. शब्द-ग्रहण से वाक्य अधिक अर्थ देते हैं।

उत्तर – 1

प्रश्न. हिन्दी में प्रचलित अंग्रेजी शब्द कहे जाएँगे?

  1. तत्सम
  2. तद्भव
  3. देशज
  4. विदेशी

उत्तर – 4

प्रश्न. ‘हास’ का अर्थ है?

  • हँसी
  • क्षति
  • प्रगति
  • उन्नति

उत्तर – 2

प्रश्न. ज्यों-ज्यों हिन्दी का प्रचान बढ़ेगा?

  • हिन्दी बेमेल हो जाएगी
  • स्वरूप बिगड़ेगा
  • नए शब्दों का आगमन होगा
  • नए शब्द नहीं लिए जाएँगे

उत्तर – इसका जवाब कमेंट बॉक्स में दें।

गद्यांश 2आज विश्व भर में बेकारी ने विकराल रूप धारण कर रखा है। यह समस्या भारत को भी घुन की तरह खाए जा रही है, बेकारी का वास्तविक अर्थ है आजीविका कमाने में या असमर्थ होना या बना दिया जाना। इन समस्या का एकमात्र कारण आज की शिक्षा प्रणाली है, जो केवल अंग्रेजी शिक्षा पर बल देती है। यह केवल पुस्तकीय ज्ञान देती है, व्यावहारिक ज्ञान का इसमें सर्वथा अभाव है। आज देश भर में दो तरह की बेकारी है। शिक्षितों में बेकारी और अशिक्षितों में बेकारी। शिक्षित वर्ग केवल कार्यालय में बैठकर कलम चलाने में ही विश्वास रखता है। वह कोई छोटा काम नहीं करना चाहता। अशिक्षित वर्ग काम की तलाश में शहर आता है और काम न मिलने पर बेकार रहता है। इस समस्या का हल केवल यही है कि शिक्षित वर्ग के लिए शिक्षा-प्रणाली में संशोधन किया जाए और अशिक्षित वर्ग गाँव में ही रहकर खेती-बाड़ी का काम देखे।

प्रश्न. कौन सी समस्या भारत को घुन की तरह खाए जा नहीं है?

  1. अशिक्षा की समस्या
  2. गरीबी की समस्या
  3. बेकारी की समस्या
  4. महँगाई की समस्या

उत्तर – 3

प्रश्न. आज की शिक्षा प्रणाली में किसका अभाव है?

  1. नैतिक ज्ञान
  2. हिन्दी ज्ञान
  3. अंग्रेजी ज्ञान
  4. व्यावहारिक ज्ञान

उत्तर – 4

प्रश्न. बेकारी की समस्या का एकमात्र कारण हैं?

  1. शिक्षा-प्रणाली
  2. धर्म-प्रणाली
  3. जीवन प्रणाली
  4. राजनैतिक प्रणाली

उत्तर – 1

प्रश्न. कौन-सा वर्ग काम की तलाश में गाँव से शहर
आता है?

  1. शिक्षित वर्ग
  2. अशिक्षित वर्ग
  3. उच्च वर्ग
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर – 2

प्रश्न. संशोधन में उपसर्ग है?

  1. सन
  2. सम
  3. सम्
  4. सर

उत्तर – इसका जवाब कमेंट बॉक्स में दें।