UP PET General Knowledge Practice Set 9: पिछली परीक्षाओं में पूछें गए प्रश्न के आधार पर

UP PET general knowledge practice set 9: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष यूपी पेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है जो भी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के हैं या किसी अन्य राज्य के हैं और वह उम्मीदवार यूपीट्रिपलएससी आयोग द्वारा जारी आने वाली भर्तियों में भाग लेना चाहते हैं तो उनके लिए यह परीक्षा पास करना अनिवार्य है क्योंकि यह परीक्षा एक प्री परीक्षा है इस लेख के जरिये आप PET Practice Set in Hindi को प्राप्त कर सकतें हैं और अन्य परीक्षा के Practice Set प्राप्त करने के लिए क्लिक करें।

इस परीक्षा के प्राप्त अंको के आधार पर आने वाली भर्तियों में मेरिट बनाकर मेंस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है इसलिए आप UPSSSC PET Exam की तैयारी बढ़िया तरीके से करें तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर मेंस परीक्षा के लिए योग्य रहे और PET Practice Set Online लगाते रहे, इस लिए हम आपके लिए up pet Exam में पूछें गए सामन्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आये है जो आपको हल करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं साथ ही आप UP PET General Knowledge Practice Set 8 भी पढ़ सकतें हैं।

UP PET General Knowledge Practice Set 9

UP PET General Knowledge Practice Set 9

प्रश्न. दिल्ली का वह सुल्तान जिसने ब्राह्मणों पर जजिया कर लगाया था?

  1. अलाउद्दीन खिलजी
  2. मुहम्मद-बिन-तुगलक
  3. फिरोजशाह तुगलक
  4. बलबन

उत्तर- 3

प्रश्न. वास्कोडिगामा भारत किस वर्ष आया?

  1. 1530 ई०
  2. 1498 ई०
  3. 1350 ई०
  4. 1612 ई०

उत्तर- 2

प्रश्न. भारत के संविधान में उद्देशिका का विचार कहाँ से लिया गया है?

  1. यू०एस०ए०
  2. कनाडा
  3. इटली
  4. फ्रांस

उत्तर- 1

प्रश्न. भरतीय संविधान के किस अनुच्छेद में अखिल भारतीय सेवाओं का प्रावधान है ?

  1. अनुच्छेद 313
  2. अनुच्छेद 312
  3. अनुच्छेद 311
  4. अनुच्छेद 310

उत्तर- 2

प्रश्न. चीनी यात्री ह्वेनसांग ने किस विश्वविद्यालय में अध्ययन किया था?

  1. तक्षशिला
  2. मगध
  3. विक्रमशिला
  4. नालन्दा

उत्तर- 4

प्रश्न. मुगल सम्राट द्वारा नियुक्त बंगाल का अंतिम शासक था

  1. मुर्शीद कुली खाँ
  2. अली वर्दी खाँ
  3. शुजाउद्दीन मुहम्मद खाँ
  4. सरफराज खाँ

उत्तर- 1

प्रश्न. भारत का प्रथम भारतीय गर्वनर जनरल कौन था?

  1. बी०आर० अम्बेडकर
  2. सी० राजगोपालाचारी
  3. डॉ० एस. राधाकृष्णन
  4. राजेन्द्र प्रसाद

उत्तर- 2

प्रश्न. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गर्वनर जनरल कौन था?

  1. लार्ड कैनिंग
  2. लार्ड बैटिक
  3. लार्ड डलहौजी
  4. लार्ड मिंटो

उतर – 1

प्रश्न. कौन सुमेलित नहीं है

  1. हड़प्पा – दयाराम साहनी
  2. लोथल – एस० आर० राव
  3. सुरकोटदा – जे०पी० जोशी
  4. धोलावीरा – वी० के० थापर

उत्तर- 4

प्रश्न. सबसे प्राचीनतम वेद कौन-सा है?

  1. यजुर्वेद
  2. सामवेद
  3. ऋग्वेद
  4. अर्थववेद

उत्तर- 3

प्रश्न. महात्मा बुद्ध को जन्म एवं निर्वाण ज्ञान की प्राप्ति किस दिन हुई थी ?

  1. आषाढ़ पूर्णिमा
  2. वैशाख पूर्णिमा
  3. कार्तिक पूर्णिमा
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- 2

प्रश्न. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई?

  1. 1885
  2. 1886
  3. 1858
  4. 1888

उत्तर- 1

प्रश्न. निम्नलिखित भारतीय राज्यों में से किससे होकर कर्क रेखा नहीं गुजरती है—

  1. उत्तर प्रदेश
  2. मध्य प्रदेश
  3. गुजरात
  4. झारखण्ड

उत्तर- 1

प्रश्न. भारत में सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन-सी है

  1. गॉडविन ऑस्टिन
  2. कामेट
  3. नंदा कोट
  4. सतपुड़ा

उत्तर- 1

प्रश्न. खैबर का दर्रा कहाँ स्थित है?

  1. भूटान
  2. बांग्लादेश
  3. भारत
  4. पाकिस्तान

उत्तर- 4

प्रश्न. भारत की निम्न नदियों में से कौन-सी नदी डेल्टा नहीं बनाती है?

  1. गंगा
  2. गोदावरी
  3. महानदी
  4. ताप्ती

उत्तर- 4

प्रश्न. भारत में हरित क्रांति का जनक किसे माना जाता है?

  1. नरसिंह राव
  2. राजाकृष्ण
  3. एम०एस० स्वामीनाथन
  4. नॉर्मल बोरलॉग

उत्तर- 3

प्रश्न. इलाहाबाद बैंक का विलय किस बैंक से हुआ?

  1. पंजाब नेशनल बैंक
  2. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  3. इंडियन बैंक
  4. केनरा बैंक

उत्तर- 3

प्रश्न. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरूआत कब हुई?

  1. 1 फरवरी, 2018
  2. 25 मार्च, 2020
  3. 28 अप्रैल, 2020
  4. 12 नवम्बर, 2020

उत्तर- 2

प्रश्न. योजना आयोग के स्थान पर किस नये संस्थान का गठन किया गया?

  1. नीति आयोग
  2. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
  3. राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भत परिषद
  4. कोठारी आयोग

उत्तर- 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी अततः अरब सागर में गिरती है?

  1. कावेरी
  2. नर्मदा
  3. गंगा
  4. यमुना

उत्तर- 2

प्रश्न. भारत में जीएसटी लागू करने का सुझाव किस समिति ने दिया था?

  1. विजय केलकर समिति
  2. रंगराजन समिति
  3. स्वर्ण सिंह समिति
  4. तेंदुलकर समिति

उत्तर- 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस अधिनियम के अंतर्गत केन्द्र में द्वैध शासन प्रणाली को स्थापित किया गया?

  1. भारत शासन अधिनियम, 1935
  2. भारत शासन अधिनियम, 1919
  3. भारत परिषद् अधिनियम, 1904
  4. भारत परिषद् अधिनियम, 1892

उत्तर- 1

प्रश्न. वर्ष 1946 में गठित अंतरिम सरकार में कायपालिका परिषद् के उपसभापति कौन थे?

  1. डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
  2. सी० राजगोपालाचारी
  3. जे० एल० नेहरू
  4. डॉ० एस० राधाकृष्णन

उत्तर- 3

प्रश्न. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में केन्द्रशासित प्रदेशों हेतु उच्च न्यायालय का उल्लेख हैं?

  1. अनुच्छेद-234
  2. अनुच्छेद-243
  3. अनुच्छेद-241
  4. अनुच्छेद-240

उत्तर- ? इस प्रश्न का जवाब कमेंट में दें