RRB Group D New Syllabus 2022 In Hindi : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है, रेलवे ग्रुप डी का आवेदन करोङो उम्मीदवारों द्वारा किया गया है, रेलवे ग्रुप डी की यह भर्ती ग्रुप डी के कुल 1 लाख 3 हजार 769 पद को भरने के लिए लाई गई है, जो भी उम्मीदवार रेलवे के ग्रुप डी भर्ती की तैयारी कर रहे है उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है, वो अपने सलेक्शन को पक्का कर सकते है क्योंकि अभी परीक्षा शुरू होने में काफी समय बचा है, जिससे कि यदि आप अभी भी सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी कर लेंगे तो सलेक्शन के बहुत ही ज्यादा नजदीक पहुच जाएंगे।

जो भी उम्मीदवार अपनी ग्रुप डी की परीक्षा को निकालना चहाते है वो RRB Group D New Syllabus 2022 In Hindi और RRB Group D New Exam Pattern 2022 के बारे में इस पोस्ट में माध्यम से विस्तार पूर्वक जानें क्योकि यदि आप इस सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी करते है तो आपकी तैयारी अन्य उम्मीदवारों के मुकाबले बेहतर रहेगी, साथ आपको परीक्षा के सभी सिलेबस और टर्म के बारे में पता होगा, जिससे आप अपने कमजोर कड़ी पर ज्यादा ध्यान दे सकते है।
नीचे दिए सिलेबस को पढ़कर आप अपनी तैयारी को एक अलग उड़ान दे सकतें है और इस परीक्षा में बेहतरीन स्कोर कर सकतें हैं, जिससे कि आपका सलेक्शन पक्का हो सके।
RRB Group D Syllabus 2022 In Hindi – संक्षिप्त विवरण
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा आयोजन कर्ता | रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) |
भर्ती का नाम | RRB Group D |
परीक्षा का नाम | रेलवे ग्रुप डी |
कुल पदों की संख्या | 103739 पद |
जॉब प्रकार | केंद्रीय कर्मचारी |
जॉब लोकेशन | जिस ज़ोन से आवेदन किये होंगे उसी ज़ोन में |
परीक्षा का मोड | ऑनलाइन लिखित परीक्षा |
एडमिट कार्ड डाउनलोड मोड | ऑनलाइन मोड |
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा शुरू होने की तिथि | जुलाई 2022 |
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के विषय | गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य ज्ञान, करेंट अफ़ेयर्स और रीजनिंग |
लेख का नाम | RRB Group D New Syllabus 2022 In Hindi |
ग्रुप दी पोस्ट का नाम | ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV (ट्रैकमैन), गेटमैन, पॉइंट्समैन, इलेक्ट्रिकल / इंजीनियरिंग / मैकेनिकल / सिग्नल और दूरसंचार विभागों में हेल्पर्स, पोर्टर और अन्य विभिन्न पद। |
आधिकारिक वेबसाइट | http://www.rrbcdg.gov.in/ |
RRB Group D 2022 Selection Process
रेलवे ग्रुप डी की यह परीक्षा कुल निम्नलिखित चरणों मे सम्पन्न होती है, जो उम्मीदवार इन चरणों को सफलता पूर्वक पास कर लेता है तो उसके बाद उसका सलेक्शन हो जाता है और उनको रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ज्वाइनिंग लेटर दे दिया जाता है, ग्रुप डी कर्मचारी बनने के लिए नीचे दिए निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा।
- कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT 1)
- कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT 2)
- पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षण)
- चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन
RRB Group D New Exam Pattern In Hindi
नीचे की तरफ हम आपको रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी रेलवे ग्रुप डी भर्ती के एग्जाम पैटर्न की विस्तार पूर्वक जानकारी देने वाले हैं, जो कि परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, जो भी उम्मीदवार रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन किये है वो इस परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को ध्यान पूर्वक पढ़े ताकि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर पाएं।
- रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिया जाएगा, जिसमे से एक सही विकल्प का चुनाव करना होगा।
- RRB CBT 1 परीक्षा में 100 प्रश्न पूछें जाएंगे।
- RRB CBT 1 परीक्षा कुल 100 अंको की होगी।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 मतलब की 1/3 की माईनस मार्किंग है।
- रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए कुल 1.5 घण्टे (90 मिनट) का समय मिलेगा।
- प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में उपलब्ध रहेगा उम्मीदवार अपने भाषा के अनुसार किसी भी एक विषय के प्रश्न को कर सकता है।
- रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में अब एक ही पेपर होगा।
RRB Group D CBT 1 Exam Pattern In Hindi
विषय के नाम | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
General Awareness and Current Affairs (करेण्ट अफ़ेयर्स/सामान्य ज्ञान) | 20 | 20 |
General Science (सामान्य विज्ञान) | 25 | 25 |
Maths (गणित) | 25 | 25 |
General Intelligence & Reasoning (रीजनिंग) | 30 | 30 |
कुल | 100 | 100 |
RRB Group D फिजिकल योग्यता
- पुरुष अभ्यर्थियों के लिए :-
- 35 किलोग्राम वजन उठाकर बिना गिराए एक बार में 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तक जाना होगा।
- उसके बाद पुरुष उम्मीदवारों को एक बार में 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ लगानी होगी।
- महिला उम्मीदवार के लिए :-
- 20 किलोग्राम वजन के साथ एक बार मे बिना गिराए 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करना होगा।
- 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ लगानी होगी।
RRB Group D Syllabus 2022 In Hindi
नीचे की तरफ हम रेलवे ग्रुप डी के लेटेस्ट सिलेबस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने वाले है जो रेलवे ग्रुप डी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, परीक्षा में बेहतर अंक लाने के लिए नीचे दिए सिलेबस को ध्यान पूर्वक पढ़े और सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी करें और परीक्षा में ज्यादा अंक लाये और सलेक्शन ले।
RRB Group D Syllabus 2022 In Hindi– सामन्य ज्ञान (General Knowledge)
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी और करेंट अफेयर्स,
- भूगोल
- इतिहास
- अर्थव्यवस्था
- विविध, इत्यादि।
आरआरसी ग्रुप डी करेंट अफेयर्स सिलेबस
- पुस्तकें और लेखक
- वित्त
- विज्ञान प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- अर्थव्यवस्था
- बैंकिंग
- पुरस्कार
- खेल और सामान्य
- उत्सव
- अंतरराष्ट्रीय मामले
- वर्तमान घटनाएं
- वर्तमान मंत्री और राज्यपाल
- भारतीय वित्तीय प्रणाली
- राजनीति
- राजधानियाँ और मुद्राएँ
- शिक्षा
- सरकारी योजनाएं
- संक्षेप और आर्थिक शब्दावली
- शिखर सम्मेलन और सम्मेलन, आदि
- समितियां और सिफारिशें।
- राष्ट्रीय मामले
- राष्ट्रीय मामले के समाचार
- रक्षा समाचार दिन और कार्यक्रम
- सरकारी नीतियां और योजनाएं
- खेल
- राजधानियां और मुद्राएं
- नियुक्तियां और इस्तीफा।
भूगोल
- भारतीय भूगोल
- राष्ट्रीय भूगोल
- राष्ट्रीय उद्यान
- राष्ट्रीय अभयारण्य
- वन्यजीव अभयारण्य,
- महत्वपूर्ण नदियां
- महत्वपूर्ण घाटी
- प्रमुख स्थल
- उत्तर भारत का विशाल मैदान
- भारत के दर्रे
- जनगणना के महत्वपूर्ण तथ्य
- मृदा संरक्षण
- प्रकृतिक वनस्पति
- इत्यादि।
इतिहास
- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम
- प्राचीन इतिहास
- मध्यकालीन इतिहास
- स्वतंत्रता के बाद का इतिहास
- महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना
- महत्वपूर्ण आंदोलन
- महत्वपूर्ण सम्मेलन
- महत्वपूर्ण घटना की तिथि
- महत्वपूर्ण क्रन्ति, इत्यादि।
अर्थशास्त्र
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- आर्थिक संगठन
- विश्व अर्थव्यवस्था
- व्यापार
- आर्थिक सिद्धांत
- आर्थिक सुधार
- सभी देश की मुद्रा
- आर्थिक महत्वपूर्ण मुद्दे, इत्यादि।
विविध विषय
- कला और संस्कृति
- पुरस्कार और सम्मान
- महत्वपूर्ण स्थान
- पुस्तकें और लेखक
- समितियां और सिफारिशें
- खेल
- पर्यावरण
- बैंकिंग जागरूकता
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी, इत्यादि।
RRB Group D Syllabus 2022 In Hindi– General Intelligence & Reasoning (तर्कशक्ति और रीजनिंग)
आरआरबी ग्रुप डी का रीजनिंग सेक्शन परीक्षा के अनुसार बहुत ही महत्वपूर्ण सेक्शन है, यदि आप इस सेक्शन की तैयारी बढ़िया तरीके से कर ले तो परीक्षा में अन्य उम्मीदवारों से बढ़त बनाने में आप सफल सकतें है, नीचे की तरफ रीजनिंग के सिलेबस के बारे में विस्तार जानकरी दी गई है, जिसको पढ़े और अपनी तैयारी को मजूबत बनाएं।
- कोडिंग – डिकोडिंग
- युग्म गठन
- अक्षर श्रृंखला
- वर्णमाला श्रृंखला
- शब्द गठन
- शब्दकोश
- अक्षरों का तार्किक क्रम
- संख्या श्रृंखला
- लुप्त संख्याएँ
- सादृश्यता परीक्षण
- वर्गीकरण
- गणितीय समीकरण
- पासा
- घन और घनाभ
- आकृतियों की गणना
- रक्त संबंध
- कैलेंडर
- घड़ी
- दिशा और दूरी परीक्षण
- न्याय निगमन / न्याय संगत
- क्रम व्यवस्था परीक्षण
- बैठने की व्यवस्था
- पहेली
- वेन आरेख
- असमानताएँ
- कथन और तर्क
- कथन और पूर्वधारणाएँ
- कथन और निष्कर्ष
- कथन और कार्यवाही
- कारण और परिणाम
- अभिकथन और कारण
- निर्णय लेना
- आँकड़े पर्याप्तता
- शब्दों पर आधारित प्रश्न
NON – VERBAL
- दर्पण और क्षैतिज प्रतिबिंब
- कागज मोड़ना एवं काटना
- छिपी हुई आकृति पता लगान
- आकृतियों को पूरा करना
- आकृतियों का वर्गीकरण
- बिंदु स्थापना
- आकृतियों को जोड़ना, इत्यादि।
RRB Group D Syllabus 2022 In Hindi रीजनिंग विस्तृत जानकारी
श्रृंखला
- वर्णमाला श्रृंखला
- संख्या श्रृंखला
- मिश्रित श्रृंखला
- सामान्य ज्ञान श्रृंखला।
कोडिंग और डिकोडिंग
- लेटर शिफ्टिंग द्वारा कोडिंग और डिकोडिंग
- काल्पनिक भाषा में कोडिंग और डिकोडिंग
- किसी शब्द का कोडिंग लेटर
- स्थानीय मान के आधार पर ऑपरेशन
- सादृश्य द्वारा कोडिंग।
पहेलि
- क्वांट आधारित पहेली
- तार्किक पहेली (समीकरण सम्मिलित, बोडमास नियम, असमानता, कोडित तर्क)
- बैठने की व्यवस्था (परिपत्र व्यवस्था, रैखिक व्यवस्था)
- निर्धारण
- डबल लाइन व्यवस्था
- घड़ी कैलेंडर, इत्यादि।
रक्त सम्बंध
- सामान्य रक्त संबंध समस्याएं
- पारिवारिक वृक्ष समस्याएं
- रक्त संबंध समस्याएं।
वर्णमाला और शब्द परीक्षण
- अनुक्रम (लॉजिकल ऑर्डर, डिक्शनरी ऑर्डर, रिवर्स डिक्शनरी ऑर्डर)
- उपसर्ग जोड़कर नया शब्द बनाना
- प्रत्यय जोड़कर नया शब्द बनाना
- जंबल शब्द (विषम एक खोजें)
- अनजंबल शब्द
- मैट्रिक्स
- वर्ड फॉर्मेशन (इसका प्रयोग करके नया शब्द बनाना या नया शब्द नहीं बन सकता है)
वेन आरेख
- तार्किक वेन आरेख
- वेन आरेख समस्या
- न्यायशास्त्र।
गैर-मौखिक तर्क
- असेंबल इमेज
- मिरर इमेज
- छुपी आकृति
- अधूरे पैटर्न को पूरा करना
- क्यूब्स और पासा (बॉक्स का निर्माण, पासा पर समस्याएं)
- पेपर फोल्डिंग और कटिंग
- मिसिंग टर्म
- काउंटिंग फिगर्स, इत्यादि।
मौखिक तर्क
- कथन और निष्कर्ष
- कथन और पूर्णधारण
- कथन और निष्कर्ष
- अभिकथन और कारण
- कार्रवाई का तरीका
- कथन और तर्क, इत्यादि।
RRB Group D Syllabus 2022 In Hindi – General Science
आरआरबी ग्रुप डी का सामन्य विज्ञान सेक्शन परीक्षा के अनुसार बहुत ही महत्वपूर्ण है, यदि आप इस सेक्शन की तैयारी बढ़िया तरीके से कर ले तो परीक्षा में अन्य उम्मीदवारों से बढ़त बनाने में आप सफल हो सकतें है, नीचे की तरफ सामान्य विज्ञान के सिलेबस के बारे में विस्तार जानकरी दी गई है, जिसको पढ़े और अपनी तैयारी को मजूबत बनाएं, सामान्य विज्ञान में तीन खंड होते हैं, विज्ञान विषय के 10 वीं कक्षा स्तर (सीबीएसई) के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से प्रश्न पूछे जाते है।
भौतिक विज्ञान
- कार्य और गति
- लेंस
- कार्य ऊर्जा
- बिजली आदि जैसे विषय शामिल हैं।
- रसायन विज्ञान में बुनियादी प्रतिक्रियाएं, रोजमर्रा की जिंदगी में रसायन विज्ञान, आवर्त सारणी, एसिड बेस और नमक इत्यादि के महत्वपूर्ण सूत्र पूछे जाते है।
- जीव विज्ञान में पौधे और मानव सादृश्य दोनों शामिल होंगे।
- सामान्य विज्ञान विषय में 10 वीं कक्षा के स्तर के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवन विज्ञान के प्रश्न शामिल हैं। ये प्रश्न मूल रूप से वैज्ञानिक पहलू में आपके दैनिक अवलोकन और अनुभव के ज्ञान का परीक्षण करते हैं।
- कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न –
- जीव विज्ञान
- भौतिकी
- रसायन विज्ञान
- पृथ्वी विज्ञान
- पर्यावरण विज्ञान
- खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी
- कंप्यूटर और मोबाइल प्रौद्योगिकी
- आविष्कार और खोज
- पोषण
- सैन्य प्रौद्योगिकी
- रोग
- विटामिन इत्यादि से संबंधित होंगे।
RRB Group D Syllabus 2022 In Hindi – Mathematics (गणित)
आरआरबी ग्रुप डी का गणित खंड एक बहुत ही महत्वपूर्ण खंड है। इस खंड में पूछे जाने वाले प्रश्न दसवीं कक्षा स्तर के अनुसार होंगे, उम्मीदवार पूछे गए प्रश्नों को हल करने के लिए आरआरबी ग्रुप डी पिछले वर्ष के पूछे गये प्रश्नों के माध्यम से अपनी तैयारी कर सकते हैं, रेलवे ग्रुप डी का गणित सिलेबस के बारे में नीचे की तरफ विस्तार पूर्वक बताया गया है जो परीक्षा के लिहाज से बहुत ही जरूरी और महत्वपूर्ण है।
RRB Group D Syllabus 2022 In Hindi गणित (25 प्रश्न)
- संख्या प्रणाली
- BODMAS
- दशमलव
- भिन्न
- LCM, HCF
- अनुपात और समानुपात
- प्रतिशत
- क्षेत्रमिति
- समय और कार्य
- समय और दूरी
- साधारण ब्याज
- चक्रवृद्धि ब्याज
- लाभ और हानि
- बीजगणित
- ज्यामिति और त्रिकोणमिति
- प्रारंभिक सांख्यिकी
- वर्गमूल
- आयु गणना
- कैलेंडर और घड़ी
- पाइप और टंकी, इत्यादि।
RRB Group D Syllabus 2022 pdf Download
यदि आप RRB Group D Syllabus pdf Download 2022 करना चाहते है तो आप इस पीडीएफ को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकतें हैं या नीचे दिए RRB Group D Syllabus pdf Download 2022 लिंक से डाउनलोड कर सकतें हैं।
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नई परीक्षा पैटर्न नोटिस डाउनलोड करें
RRB Group D Salary 2022
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन (आरआरसी 01/2019 के खिलाफ) सहित विभिन्न लेवल -1 पदों के लिए 1,03,769 रिक्तियों की घोषणा की है। इस लेख में, हमने भारतीय रेलवे विभाग में विभिन्न स्तर -1 पदों के लिए आरआरबी ग्रुप डी वेतन संरचना, वेतनमान, नौकरी प्रोफ़ाइल, भत्तों, भत्तों पर चर्चा की है।
हम आपको बता दे कि रेलवे ग्रुप डी पद पर भर्ती होने का बहुत उम्मीदवार कड़ी मेहनत कर रहे वो इस लिए की ग्रुप डी की सैलरी सातवें वेतन आयोग के अनुसार, अच्छी खासी मिल रही है, इस समय ग्रुप डी का वेतन भत्ते और डीए को छोड़कर 22,500 रुपये से लेकर 25,100 रुपये है, ग्रुप डी के वेतन की शुरुआत 22,500 रुपये से शुरू होती है और समय के साथ प्रमोशन मिलता है और वेतन भी बढ़ता है, ग्रुप डी का ग्रेड पे 2000/- रूपये प्रति माह हैं।
ग्रुप डी के सैलरी के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए टेबल को ध्यान पूर्वक पढ़े, इस टेबल में आपको, ग्रेड पे,वेतन, भत्ता, अलाउंस इत्यादि की जानकारी दी गई है, जिससे आपको ग्रुप डी के सैलरी के बारे में और अच्छी जनकारी हो सकती है।
ग्रुप डी वेतन स्तर | Level-1 |
ग्रेड पे | 7th CPC |
वेतनमान | 5,200 से 20,200 रुपये तक |
ट्रेनिंग का मूल वेतन | 18,000 रुपये |
ग्रेड पे | 1,800 रुपये |
HRA | 8% to 24% |
डीए | Rs. 3,060 |
यात्रा भत्ता | दूरी के अनुसार |
सकल वेतन | 22,500 रुपये से लेकर 25,380 रुपये तक |
भारतीय रेलवे द्वारा आरआरबी ग्रुप-डी कर्मचारियों को निम्नलिखित भत्तों मिलते है जिनकी सूची नीचे की तरफ दी गई है नीचे दी हुई सूची को पढ़कर आप भत्ते के बारे में पूरी जानकारी ले सकतें हैं।
- महंगाई भत्ता (डीए)
- मकान किराया भत्ता (एचआरए)
- परिवहन भत्ता (टीए)
- रात्रि ड्यूटी के लिए भत्ता
- ओवरटाइम भत्ता (OTA)
- यात्रा भत्ता (8 किमी से अधिक दूरी तय करने वाले व्यक्तियों को)
- छुट्टियों के मामले में मुआवजा
- निश्चित वाहन भत्ता
- वाहन भत्ता (रेलवे डॉक्टरों के लिए)
- विशेष प्रतिपूरक भत्ते (आदिवासी और अनुसूचित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए)
- रेलवे स्कूल शिक्षकों को विशेष भत्ता
- कर्मचारियों के बच्चों की देखभाल के लिए विशेष भत्ता
- विकलांग महिलाओं के लिए भत्ता
- चिकित्सीय लाभ, इत्यादि भत्ते मिलते है।
पहले पेंशन का भी प्रवधान था लेकिन अब जो भी उम्मीदवार नये भर्ती होंगे उनको पेंसन नही मिलेगी।
RRB Group D Exam 2022 की तैयारी कैसे करें
- आरआरबी ग्रुप डी क्रैक करने के लिए सबसे कठिन चरण परीक्षा है, क्योंकि आमतौर पर यह एक न्यूनतम योग्यता वाली पोस्ट है और इसमें प्रतिस्पर्धा अधिक होती है, इस परीक्षा की तैयारी पहले से करना निश्चित रूप से रिजल्ट के लिए एक अच्छा कदम होगा।
- इसलिए उम्मीदवारो को इस परीक्षा के तैयारी की योजना जल्दी बनानी चाहिए और परीक्षा सम्बंधित सभी आवश्यक पठन सामग्री संकलित करने और एक प्रभावी योजना तैयार करने में मदद मिलेगी।
- साथ ही किसी विषय के मूल सिद्धांतों को अच्छी तरह से सीखना, संपूर्ण रेलवे ग्रुप डी सिलेबस के विषयों के मूल सिद्धांतों को पकड़ना अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे कि प्रश्नों को हल करना और भी आसान हो जाएगा।
- प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है इसलिए परीक्षा के सिलेबस का सटीक ज्ञान होना आवश्यक है, साथ ही परीक्षा में आने वाले सभी विषय पर पकड़ मजबूत होनी चाहिए।
- साथ अपनी तैयारी को बेहतरीन बनाने के लिए आप आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट देकर अपनी छमता को जांच सकतें है, साथ ही यह आपको परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार को समझने में मदद करेगा और आप यह समझने में सक्षम होंगे कि अपना समय किस विषय पर कितना लग रहा है, साथ ही टाइम मैनेजमेंट को कैसे सुधारा जाए।
- टाइम मैनेजमेंट आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। उम्मीदवारों को प्रत्येक मिनट का प्रभावी ढंग से उपयोग करना पता होना चाहिए। इससे उन्हें वास्तविक परीक्षा में अपना टाइम मैनेजमेंट सुधारे में मदद मिलेगी।
RRB Group D Syllabus 2022 In Hindi से संबंधित महत्वपूर्ण FAQ
रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होगी।
हाँ, RRB Group D की परीक्षा में 1/3 यानी कि 0.33 प्रतिशत की माईनस मार्किंग है।
RRB Group D परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाते है।
RRB Group D परीक्षा में Math विषय से 30 प्रश्न पूछे जाते है।
RRB Group D परीक्षा में सबसे ज्यादा प्रश्न General Intelligence & Reasoning (रीजनिंग) विषय से 35 प्रश्न पूछे जाते है।
आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी चयन प्रक्रिया के चार चरण होते हैं।
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1)
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 2)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल।
आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा में चार विषय हैं, गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स हैं।
आरआरबी ग्रुप डी गणित परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण चेप्टर सरलीकरण, डेटा व्याख्या और ग्राफ, संख्या पद्धति हैं।
आरआरबी ग्रुप डी जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग विषयों में कवर करने के लिए महत्वपूर्ण चेप्टर सीरीज, कोडिंग-डिकोडिंग और वेन डायग्राम हैं।
नहीं, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कोई इंटरव्यू नहीं है।
RRB Group D की सैलरी ट्रेनिंग के समय 18,000 रुपये होगी, लेकिन ट्रेनिंग के बाद मूल वेतन 22,500 रुपये के साथ सभी अलाउंस और भत्ते भी मिलेंगे।
यदि आप किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें है तो सभी प्रकार की सरकारी नौकरी की जानकारी प्राप्त करने के लिए sarkariexamup पर विजिट करते रहें।
4 thoughts on “RRB Group D Syllabus 2022 In Hindi & Check New Exam Pattern”