RRB Group D Exam Famous Temples MCQ : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के फेज IV परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी के फेज IV की परीक्षा 19 सितंबर 2022 से शुरू होगी, रेलवे ग्रुप डी फेज IV की परीक्षा 19 सितंबर 2022 से लेकर 07 अक्टूबर 2022 तक चलेगी, RRB GROUP D की परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक और कई फेज में आयोजित होगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए भारत के प्रमुख मंदिर के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, यह प्रश्न होने वाली RRB Group D Exam 2022 की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आप का अपना Famous Temples टॉपिक कितना तैयार है और आप आगे होने वाली परीक्षा में बेहतरीन अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें है, आप अपनी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं साथ ही आप RRB Group D G.K. Practice Set 68 भी पढ़ सकतें हैं, साथ ही आप अन्य भर्ती के प्रैक्टिस सेट भी प्राप्त कर सकतें हैं।

RRB Group D Exam Famous Temples MCQ
प्रश्न. बद्रीनाथ का मंदिर कहां स्थित है ?
- ऋषिकेश उत्तराखंड
- रुद्रप्रयाग उत्तराखंड
- उत्तरकाशी उत्तराखंड
- चमोली उत्तराखंड
उत्तर – चमोली उत्तराखंड
प्रश्न. महाकालेश्वर मंदिर कहां स्थित है ?
- उज्जैन मध्य प्रदेश
- सांची मध्य प्रदेश
- विदिशा मध्य प्रदेश
- सतना मध्य प्रदेश
उत्तर – उज्जैन मध्य प्रदेश
प्रश्न. काशी विश्वनाथ मंदिर कहां स्थित है ?
- वाराणसी उत्तर प्रदेश
- कांचीपुरम, तमिल नाडु
- तिरुमाला, आंध्र प्रदेश
- मदुरई तमिल नाडु
उत्तर – वाराणसी उत्तर प्रदेश
प्रश्न. स्वर्ण मंदिर कहां स्थित है ?
- द्वारका गुजरात
- अमृतसर पंजाब
- खजुराहो मध्य प्रदेश
- हंपी कर्नाटक
उत्तर – अमृतसर पंजाब
प्रश्न. कामाख्या मंदिर कहां स्थित है ?
- वृंदावन उत्तर प्रदेश
- गुवाहाटी असम
- भुवनेश्वर उड़ीसा
- त्रिवेंद्रम केरल
उत्तर – गुवाहाटी असम
प्रश्न. वैष्णो देवी मंदिर कहां स्थित है ?
- उत्तराखंड
- उड़ीसा
- लद्दाख
- जम्मू कश्मीर
उत्तर – जम्मू कश्मीर
प्रश्न. सप्तरथ मंदिर’ कहाँ अवस्थित है ?
- महाबलीपुरम
- कांचीपुरम
- मदुरै
- पूरी
उत्तर – महाबलीपुरम
प्रश्न. किस नगर में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह है ?
- जयपुर
- इहालाबाद
- जौनपुर
- अजमेर
उत्तर – अजमेर
प्रश्न. दिलवाड़ा मंदिर कहाँ स्थित है ?
- हम्पी
- माउन्ट आबू
- द्वारिका
- पूरी
उत्तर – माउन्ट आबू
प्रश्न. भारत का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर ‘श्रीरंगा मंदिर’ कहाँ स्थित है?
- कटक
- खजुराहो
- पूरी
- तिरुचिरापल्ली
उत्तर – तिरुचिरापल्ली
प्रश्न. दिलवाड़ा का जैन मंदिर किस राज्य में स्थित है ?
- असम
- उत्तर प्रदेश
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
उत्तर – राजस्थान
प्रश्न. जगन्नाथ मंदिर किस राज्य में स्थित है ?
- असम
- पश्चिम बंगाल
- ओडिशा
- उत्तर प्रदेश
उत्तर – ओडिशा
प्रश्न. वह त्रिमूर्ति जिसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों की सुखाकृति उत्कीर्ण है, कहाँ स्थित है ?
- अजन्ता की गुफाओं में
- एलोरा की गुफाओं में
- एलिफेंटा की गुफाओं में
- बाघ की गुफाओं में
उत्तर – एलिफेंटा की गुफाओं में
प्रश्न. एलोरा स्थित गुफाएँ एवं शैल्कृत मन्दिर किस्से सम्बन्धित है ?
- बौद्धों से
- जैनों से
- हिन्दुओं से
- इनमे से सभी से
उत्तर – इनमे से सभी से
प्रश्न. बद्रीनाथ धाम किस देवता को समर्पित है ?
- शिव
- विष्णु
- ब्रह्मा
- कृष्ण
उत्तर – विष्णु
दिये गए प्रश्नों का सही उत्तर क्या होगा। सही उत्तर का जवाब नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर दें।