RPF Constable Syllabus 2023 In Hindi : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरपीएफ कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने वाला हैं। जो भी उम्मीदवार आरपीएफ कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होने की योग्यता रखते है और RPF Constable Exam की तैयारी कर रहे हैं, उनको RPF Constable Syllabus की सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए, जिससे की इस परीक्षा में ज्यादा अंक प्राप्त कर आरपीएफ कांस्टेबल पद पर सेलेक्शन ले पाएँ।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरपीएफ कांस्टेबल की परीक्षा में ज़्यादा अंक प्राप्त करने के लिए आरपीएफ कांस्टेबल सिलेबस हिन्दी का विस्तृत ज्ञान होना आवश्यक हैं, इसलिए आज मैं आपको इस लेख के माध्यम से RPF Constable Syllabus In Hindi एवं RPF Constable Exam Pattern की सम्पूर्ण जानकारी देने वाला हूँ जो की इस पद पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारो के लिए बहुत ही उपयोगी हैं।
RPF Constable Syllabus और परीक्षा पैटर्न से संबंधित सभी जानकारी के साथ इस परीक्षा में शामिल सभी विषयों के टॉपिक्स, की जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से मिल जायेगी।
RPF Constable Syllabus 2023 In Hindi – संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) |
पद का नाम | आरपीएफ कांस्टेबल (RPF) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
श्रेणी | Syllabus |
चयन-प्रकिया | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) फिजिकल परीक्षण (PET/PST) दस्तावेज़ सत्यापन (DV) |
परीक्षा मोड | कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) |
सैलरी | 273,900 से 31,520/- रूपये प्रतिमाह तक |
लेख का नाम | RPF Constable Syllabus 2023 In Hindi |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rpf.indianrailways.gov.in |
RPF Constable Selection Process 2023 | चयन प्रक्रिया
रेरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरपीएफ कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होने के लिए सर्वप्रथम आपको कंप्यूटर आधारित CBT परीक्षा पास करनी होगी। CBT परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।फ़िज़िकल परीक्षा पास होने कि बाद अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- फिजिकल परीक्षण (PET/PST)
- मेडिकल परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
RPF Constable Exam Pattern 2023 | परीक्षा पैटर्न
आप सभी उम्मीदवारों को हम बता दे कि आरपीएफ कांस्टेबल सिलेबस को जानने से पहले RPF Constable Exam Pattern को जानना बहुत ही जरूरी है। जिससे कि आप इस परीक्षा में शामिल कुल प्रश्न, कुल अंक व परीक्षा की समयावधि और नेगेटिव मार्किंग की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिससे आपको परीक्षा की तैयारी करने में काफ़ी मदद मिलेगी, तो आप नीचे की तरफ आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव प्रकार के पूछे जाएंगे।
- आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा दो भाषाओं हिंदी व अंग्रेजी में आयोजित होगी।
- आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जातें हैं।
- इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- आरपीएफ कांस्टेबल के इस परीक्षा में शामिल सभी प्रश्न कक्षा 10वीं के आधार पर पूछे जाएंगे।
- आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा में सभी प्रश्न पत्र को हल करने का समय 90 मिनट यानी कि 1.30 घंटे का दिया जाएगा।
- आरपीएफ कांस्टेबल की परीक्षा में 1/3 अंक का प्रावधान दिया गया हैं।
विषय का नाम | कुल प्रश्न | कुल अंक | परीक्षा का समय |
---|---|---|---|
सामान्य ज्ञान | 50 | 50 | 90 मीनट / 1.30 घंटे |
रीजनिंग | 35 | 35 | |
गणित | 35 | 35 | |
कुल | 120 | 120 |
RPF Constable Syllabus 2023 In Hindi | सिलेबस
RPF Constable Syllabus 2023 की जानकारी सम्पूर्ण रूप से नीचे की तरफ दी गई है, जिसको पढ़कर और फॉलो करके आप लिखित परीक्षा में ज्यादा अंक प्राप्त कर सकते हैं।
RPF Constable की लिखित परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम पासिंग अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, तो आप न्यूनतम अंक के साथ ज्यादा अंक प्राप्त करने के लिए नीचे दिए आरपीएफ कांस्टेबल सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी रोजाना नियमित रूप से करते रहें।
RPF Constable Syllabus 2023 In Hindi – सामान्य ज्ञान
- भारतीय इतिहास
- कला और संस्कृति
- भारतीय भूगोल
- भारतीय अर्थशास्त्र
- सामान्य राजनीति
- भारतीय संविधान
- खेल
- भारत और विश्व से संबंधित पर्यावरणीय मुद्दे बड़े पैमाने पर
- सामान्य संक्षिप्ताक्षर
- भारत के अंतरिक्ष और परमाणु कार्यक्रम सहित तकनीकी विकास
- सामान्य विज्ञान और जीवन विज्ञान
- करंट अफेयर्स
- समाज में घटनाओं और विकास के बारे में जागरूकता, इत्यादि।
RPF Constable Syllabus 2023 In Hindi – सामान्य रीजनिंग
- कोडिंग और डिकोडिंग
- कथन निष्कर्ष
- सादृश्यता परीक्षण
- दृश्य स्मृति
- व्यवस्था (मैट्रिक्स, रैखिक, परिपत्र, लंबवत)
- वेन डायग्राम
- न्याय निगमन
- रक्त संबंध
- श्रंखला
- कथन निष्कर्ष
- वेन डायग्राम
- दिशा परीक्षण
- मिसिंग नंबर आकृति ढूँढे
- समानताएं और अंतर
- अंकगणितीय तर्क
- मौखिक और चित्रों का वर्गीकरण
- अंकगणितीय संख्या श्रृंखला
- गैर-मौखिक श्रृंखला, इत्यादि।
RPF Constable Syllabus 2023 In Hindi – गणित
- संख्या पद्धति
- दशमलव
- भिन्न और संख्याओं के बीच संबंध
- वर्गमूल, घनमूल एवं करणी
- औसत
- प्रतिशत
- अनुपात और समानुपात
- लाभ, हानि, छूट
- साधारण ब्याज,
- चक्रव्रद्धि ब्याज
- साझेदारी व्यवसाय
- मिश्रण
- समय और दूरी
- कार्य और समय
- क्षेत्रमिति
- तालिका और ग्राफ का उपयोग, इत्यादि।
इसे भी पढ़ें
RPF Constable Physical Test | फिजिकल परीक्षण
आरपीएफ कांस्टेबल की CBT परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट (PET) परीक्षण पास करना होगा जो अनिवार्य हैं, आरआरबी आरपीएफ़ फ़िज़िकल परीक्षा की जानकारी नीचे की तरफ़ दी गई है।
दौड़ | पुरुष | महिला |
1600 मीटर दौड़ | 5 मिनट 45 सेकंड के भीतर | - |
800 मीटर दौड़ | – | 3 मिनट 40 सेकंड के भीतर |
लंबी छलांग | 14 फिट | 9 फिट |
उचि छलांग | 4 फिट | 3 फिट |
RPF Constable लंबाई / छाती का विवरण
वर्ग | लम्बाई | |||
---|---|---|---|---|
पुरुष | महिला | नार्मल | फुलाव के साथ | |
UR/OBC | 165 | 157 | 80 | 85 |
SC/ST | 160 | 152 | 76.2 | 81.2 |
गढ़वालियों, गोरखाओं, मराठों, डोगराओं, कुमाऊंनी और सरकार द्वारा निर्दिष्ट अन्य श्रेणियों के लिए। | 163 | 155 | 80 | 85 |
RPF Constable Syllabus 2023 In Hindi Pdf Download
यदि आप RPF Constable Syllabus PDF को डाउनलोड करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकतें हैं। RPF Constable Syllabus hindi pdf download आप अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।
RPF Constable Syllabus 2023 FAQ
आरपीएफ़ कांस्टेबल परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 120 अंक के होते हैं।
आरपीएफ़ कांस्टेबल परीक्षा में 1/3 अंक की माइनस मार्किंग होती है।
आरपीएफ़ कांस्टेबल पद पर चयनित होने के लिए आपको कुल तीन चरणों को पास करना होगा जो है –
लिखित परीक्षा
फ़िज़िकल परीक्षा
मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन।
RPF Constable पद पर फ़िज़िकल परीक्षा दूसरा चरण हैं, जिसमे पुरुष उम्मीदवारों को 5 मिनट 45 सेकेंड में 1600 मीटर दौड़ पूरी करनी होती है।