Nari Samman Yojana Online Apply करने की प्रक्रिया जानें

Nari Samman Yojana :- मध्यप्रदेश में इन दिनों चुनावी माहौल गहमागहमी पर चल रहा है, मध्य प्रदेश सरकार के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहना योजना को लांच किया गया था जिसको देखते हुए कांग्रेस सरकार ने अपनी नारी सम्मान योजना को लांच किया है जिसके माध्यम से कांग्रेस सरकार सभी महिलाओं को ₹500 में गैस सिलेंडर का वितरण करेगी एवं हर माह में 1500 रुपए का सरकार द्वारा आर्थिक भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।

लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह दिया जा रहा है जिसको देखते हुए राजस्थान के पूर्व मंत्री कमलनाथ ने अपनी योजना को मैदान में लाने का निर्णय लिया है इस योजना के माध्यम से महिला वोटरों को सीधे तौर पर टारगेट किया जा रहा है, जिससे कि मध्य प्रदेश सरकार की महिलाओं का कांग्रेस सरकार में रुचि उत्पन्न हो और महिलाएं मध्यप्रदेश में कांग्रेस को विजय बनाएं।

मध्यप्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरवाए जाने की अंतिम तिथि 31 मई 2023 थी, जिसको बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दिया गया है। अब उम्मीदवार 30 जून तक नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन कर सकतें हैं।

Mp Nari Samman Yojana का संक्षिप्त विवरण

पोस्ट का नाम Mp Nari Samman Yojana / मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना
पोस्ट कैटेगरी सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट जल्द घोषित की जाएगी
जारी तिथि 9 मई 2023 को
योजना के लाभ मध्य प्रदेश राज्य की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक लाभ प्रदान करना
वर्ष2023-24

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना का उद्देश्य (Purpose of Madhya Pradesh Nari Samman Yojana)

कमलनाथ सरकार द्वारा एमपी नारी सम्मान योजना के अंतर्गत आने वाली महिलाओं को सशक्त एवं उनको आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है इस योजना के अंतर्गत कांग्रेस सरकार द्वारा 1500₹ प्रति माह का वितरण मध्यप्रदेश की महिलाओं को किया जाएगा नारी सम्मान योजना के अंतर्गत एक साल में कुल ₹18000 का वितरण एक महिला को किया जाएगा।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के माध्यम से प्रतिमा गैस सिलेंडर को केवल ₹500 में महिलाओं के लिए मुहैया कराया जाएगा जिसके माध्यम से मध्यप्रदेश में निवास करने वाली महिलाओं को गैस सिलेंडर कम दाम में प्राप्त हो सकेगा यदि गैस सिलेंडर और प्रतिमा भत्ता को जोड़ लिया जाए तो मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के तहत प्रति महिला को ₹2000 महीने सरकार द्वारा वितरण किया जाएगा।

Mp Nari Samman Yojana- नारी सम्मान योजना के आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

यदि आप कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास निम्न दस्तावेज होना अनिवार्य है:

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • विधानसभा क्रमांक
  • विधानसभा का नाम

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना की पात्रता

यदि कोई महिला जो मध्यप्रदेश राज्य के नागरिक है वह Madhya Pradesh Nari Samman Yojana के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहती है तो उसे निम्नलिखित मापदंडों का पालन करना होगा: –

  • Mp Nari Samman Yojana के आवेदन के लिए आवेदक महिला मध्यप्रदेश राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित होंगी।
  • आवेदन के कैलेंडर वर्ष में, 01 जनवरी की स्थिति में 23 वर्ष पूर्ण कर चुकी हों।
  • महिला आवेदक की वर्तमान आयु 60 वर्ष से कम हो।
  • महिला आवेदक के पास समग्र आईडी होना भी अनिवार्य है।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के आवेदन की प्रक्रिया

जो भी महिलाएं नारी सम्मान योजना का लाभ प्रदान करना चाहती हैं उनके लिए कमलनाथ सरकार द्वारा एक अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हर गांव में जाकर महिलाओं से नारी सम्मान योजना आवेदन फॉर्म को भरेंगे। इस फॉर्म का विवरण नीचे प्रदर्शित किया गया है –

Mp Nari Samman Yojana
Mp Nari Samman Yojana

इस फार्म में मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को अपना नाम, पति का नाम, आधार क्रमांक, समग्र आईडी, वर्तमान आयु, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ग्राम पंचायत, जिले का नाम, विधानसभा क्रमांक, अपने विधानसभा क्षेत्र का नाम, पंजीयक का नाम इत्यादि भरना होगा।

समग्र आईडी के आवेदन की सम्पूर्ण जानकारी

Madhya Pradesh Nari Samman Yojana FAQ

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना क्या है?

नारी सम्मान योजना को कांग्रेस सरकार द्वारा 9 मई 2023 को लांच किया गया है जिसके माध्यम से मध्यप्रदेश में निवास करने वाली महिलाओं को 1500₹ प्रति माह का भत्ता दिया जाएगा और ₹500 में गैस सिलेंडर मुहैया कराया जाएग। नारी सम्मान योजना के अंतर्गत एक साल में कुल ₹18000 का वितरण एक महिला को किया जाएगा

Mp Nari Samman Yojana की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

इस योजना से संबंधित आधिकारिक पोर्टल के बारे में जल्द ही घोषणा की जाएगी।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं?

यदि कोई व्यक्ति एमपी नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसके पास आधार कार्ड, समग्र आईडी, विधानसभा क्रमांक , विधानसभा का नाम , मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।