Hamraaz Pay Calculator से अपने बेसिक पे को कैसे कैलकुलेट करें? जानें

Hamraaz Pay Calculator : भारतीय सेना अपने देश एवं देश के नागरिकों की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहती हैं और देश के विकास एवं सुरक्षा में अहम योगदान देती है। जैसा कि आपको मालूम ही होगा कि भारतीय सेना द्वारा कई अन्य वेब पोर्टल व ऐप जैसे कि Armaan Army App, DSC Pay Slip को सेना में कार्यरत जवानों के महत्त्वपूर्ण जानकारी को मुहैया कराने हेतु बनाया गया है।इसी क्रम में सेना की एडजुटांट जनरल ब्रांच (MP 8) एवं भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा साथ में मिलकर Hamraaz App को डेवलप किया गया है।

हमराज़ ऐप के माध्यम से सेना में कार्यरत कर्मचारियों को Hamraaz Pay Calculator, Hamraaz Personal Login, Hamraaz App Form 16 Download, Hamraaz Army Payslip Download, Hamraaz Password Reset आदि से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाती है। हमराज ऐप के उद्देश्य वेतन संबंधी जानकारी, टीडीएस हेतु फॉर्म 16 की जानकारी एवं फॉर्म 16 को डाउनलोड करना जैसे कई अन्य कार्य हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Hamraaz Pay Calculator से संबंधित सारी जानकारियां नीचे प्रदान करने का संपूर्ण प्रयास करेंगे।

Hamraaz Pay Calculator

Hamraaz Pay Calculator से संबंधित महत्त्वपूर्ण विवरण

लेख का नामHamraaz Pay Calculator
ऐप या पोर्टल का नामHamraaz App अथवा Hamraaz Web Portal
लाभार्थीभारतीय सेना में कार्यरत जवान
उद्देश्यजवानों को वेतन पर्ची, फॉर्म 16 जैसी कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना
सिस्टम की आवश्यकताAndroid Noughat 7.0 या उससे अधिक
आधिकारिक वेबसाइट https://hamraazmp8.gov.in/

???????? WhatsApp group join
????️ Telegram group join

Hamraaz Pay Calculator क्या है?

यदि आप भी हमराज ऐप पर खुद को रजिस्टर कर चुके हैं और आपको हमराज पे कैलकुलेटर के बारे में आवश्यक जानकारी नहीं पता हैं तो नीचे इस संबंध में आपको संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है, ध्यान से पढ़ें।

जैसा कि मैंने आपको यह जानकारी प्रदान किया है कि हमराज ऐप के माध्यम से हम वेतन पर्ची, बेसिक पे, कैलकुलेटर आदि के बारे में जानकारी ले सकते हैं तो बहुत बार ऐसा होता है कि किसी भी जवान की यह शिकायत रहती है कि उनका बेसिक पे उनके बराबर कार्य करने वालो जवानों से कम है और इस बारे में जरूरी जानकारी न होने की वजह से उन्हें बहुत मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में सैनिक भाइयों का प्रमोशन या MACP ( Modified Assured Career Progression Scheme), 1 जनवरी 2016 के बाद लागू किया गया है, और जवानों ने अपने ऑप्शन सर्टिफिकेट हस्ताक्षर करके Part -2 ऑर्डर के साथ नहीं भेजा हुआ है एवं साथ ही में किसी विकल्प का चयन नहीं किया है।

ऐसे में यह गलती करने वालो का पेमेंट ठीक तरीके से फिक्स नहीं किया जा सका है एवं इसी वजह से उनकी सैलरी में बढ़ोत्तरी नही लगाया गया है जिसकी वजह से जवान इस समस्या से जूझ रहे हैं, इसीलिए हमराज ऐप में एक नया विकल्प जोड़ा गया है जिसे हम Hamraaz Pay Calculator के नाम से भी जानते हैं।

Up Pankh Portal 2023: Registration & Login करें- Uppankh.In पर

हमराज पे कैलकुलेटर से होने वाले लाभ

आपको नीचे इसी लेख में Hamraaz Pay Calculator से होने वाले लाभों से अवगत कराया गया है जहा आप देख कर होने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • हमराज पे कैलकुलेटर की वजह से सैनिकों को उनके बेसिक पे से संबंधित हो रही शिकायतें दूर हो गई हैं।
  • हमराज ऐप में उपलब्ध सभी सुविधाओं को कुछ ऐसे तरीके से बनाया गया है जिससे कि जवान भाइयों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
  • जब से सेना की एडजुटैंट जनरल ब्रांच MP 8 के द्वारा इसमें Hamraaz Pay Calculator को जोड़ा गया है, इस ऐप की सटीकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।
  • Hamraaz Pay Calculator की मदद से अब जवान कहीं भी और कभी भी अपने बेसिक पे से संबंधित जानकारी आसानी से कुछ ही चरणों का पालन करके प्राप्त कर सकते हैं।

Hamraaz Pay Calculator का इस्तेमाल कैसे करें?

यदि आपको हमराज पे कैलकुलेटर के इस्तेमाल के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है तो नीचे इस लेख में आपको इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

  • इसके लिए आवेदक को सर्वप्रथम हमराज की आधिकारिक वेबसाइट hamraazmp8.gov.in पर जाना होगा।
  • तत्पश्चात आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको स्क्रॉल करके “Pay Calculator” के विकल्प का चयन करना होगा।
Hamraaz Pay Calculator
  • जैसे ही आप उपर दिए हुए विकल्प का चयन करते हैं तो दूसरे पेज में आपने Disclaimer के रूप में कुछ जानकारी दिखाई देंगी जिससे आपको सहमत होना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना प्रमोशन के पहले का पे लेवल, प्रमोशन के पहले कितना वेतन मिलता था, प्रमोशन की तारीख जैसे अन्य जानकारियों को दर्ज करना होता है एवं नीचे बने “Submit” बटन पर क्लिक करना है।
Details pay calculator
  • उपर पूछी गई जानकारी को दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Hamraaz Basic Pay Calculator पर दर्ज की गई जानकारी के अनुसार बेसिक पे से संबंधित जानकारी दिखाई देने लगेगी।
Hamraaz Pay Calculator Final Slip

इस प्रकार से आप आसानी से Hamraaz Pay Calculator के माध्यम से बेसिक पे से संबंधित जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।

Hamraaz Pay Calculator से संबंधित महत्त्वपूर्ण FAQs

हमराज ऐप क्या है?

यह भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं भारतीय सेना की एडजुटैंट ब्रांच (MP 8) के द्वारा विकसित किया गया एक ऑनलाइन वेब पोर्टल है जिसका उद्देश्य सेना में कार्यरत जवानों को पे स्लिप, लॉगिन, टीडीएस आदि से संबंधित जानकारी प्रदान करना है।

Hamraaz Pay Calculator से Basic Pay को कैसे देखें?

इसके लिए आपको हमराज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Pay Calculator के विकल्प पर क्लिक कर पूछी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपको बेसिक पे से संबंधित जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Hamraaz Personal Login कैसे करें?

इसके लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पर्सनल लॉगिन पर क्लिक कर अपना यूजर नाम और पासवर्ड को दर्ज कर captcha को प्रविष्ट करना है और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है, जिसके बाद आप Hamraaz में लॉगिन हो जायेंगे।

Hamraaz App Payslip Download कैसे करें?

इसके लिए सबसे पहले आपको हमराज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और लॉगिन करना होगा जिसके बाद payslip विकल्प का चयन कर महीना एवं साल का चयन करें जिसके बाद आपके सामने Hamraaz Payslip प्रदर्शित होने लगेगी।

Hamraaz App कैसे डाउनलोड करें?

इसके लिए आपको hamraazmp8.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा जहां जाकर आपको कैप्ट्चा को दर्ज करना होगा जिसके बाद आप डाउनलोड बटन पर क्लिक कर Hamraaz App Download कर सकते हैं।